Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • South East Central Railway की जीएम पहुंचीं भिलाई स्टील प्लांट, डायरेक्टर इंचार्ज ने स्टेशन पर किया स्वागत
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

South East Central Railway की जीएम पहुंचीं भिलाई स्टील प्लांट, डायरेक्टर इंचार्ज ने स्टेशन पर किया स्वागत

16/11/2024 (Last updated: 16/11/2024) 1 minute read
GM of South East Central Railway reached Bhilai Steel Plant, Director Incharge welcomed at the station

जीएम बोलीं-अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता। चालू वित्त वर्ष खत्म होने तक काम पूरा करने का दिया लक्ष्य।

  • रेलवे जीएम ने पावर हाउस स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। South East Central Railway बिलासपुर की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा अगले महीने रिटायर हो रही हैं। इससे पहले भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के दौरे पर पहुंची। शनिवार दिन में पॉवर हाउस रेलवे स्टेशन पर बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता ने स्वागत किया। इसके बाद ब्लास्ट फर्नेस 8, एसएमएस-3 और यूआरएम का दौरा किया। अधिकारियों के साथ बैठक की।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: बीएसपी स्कूलों के 235 बच्चों में बंटा 36.27 लाख

भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

बिलासपुर जोन के जितने भी स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत काम चल रही है, उसे चालू वित्त वर्ष के अंतिम तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में टाइगर की मौत पर सीएम के कड़े तेवर, वनरक्षक-वनपाल निलंबित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा शनिवार को बिलासपुर से स्पेशल सेलून में विंडो इंस्पेक्शन करते हुए भिलाई पावर हाउस स्टेशन पहुंची। यहां पर उन्होंने संरक्षा संबधी कार्यों तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रायपुर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सहित अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: OP Jindal University को मिले कई अवॉर्ड, नवीन जिंदल की मेहनत ला रही रंग

महाप्रबंधक ने बिलासपुर से भिलाई पावर हाउस स्टेशन तक रेलवे ट्रैक का स्पेशल सेलून की खिड़की से जायजा लिया। पावर हाउस स्टेशन पर पत्रकारों से मुखातिब महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। जो भी काम चल रहें हैं उससे यात्री सुविधाओं में इजाफा होना है।

ये खबर भी पढ़ें: Pension Fund Regulatory और विकास प्राधिकरण की ताजा खबर

रावघाट रेल लाइन को लेकर उन्होंने कहा कि इस परियोजना का काम ठीक ठाक चल रहा है। इसमें संबंधित एजेंसी को राज्य सरकार से भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। वे पावर हाउस स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के सामान्य तौर पर अवलोकन करने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के दौरे पर निकल गई। इस दौरान उनके साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता भी मौजूद रहे। भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा करने के बाद बिलासपुर वापसी से पहले रेलवे महाप्रबंधक नीनू इटियेरा भिलाई सहित कुछ और स्टेशन का भी निरीक्षण कर सकती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के इस्पात भवन में क्रेच, किलकारी में बच्चों की धमाचौकड़ी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, प्रधानमंत्री ने किया शोक व्यक्त
Next: प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शहरी हेतु आवासों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पीएमएवाई 2.0 का किया गया शुभारंभ

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.