Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • GODs पावर मेरे पास: शिवानी दीदी का मंत्र-जीवन में क्षमा करने के लिए हर समय रहें रेडी
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

GODs पावर मेरे पास: शिवानी दीदी का मंत्र-जीवन में क्षमा करने के लिए हर समय रहें रेडी

22/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
GODs-power-is-with-me-Shivani-didi-mantra-be-ready-all-the-time-to-forgive-in-life
  • भिलाई वालों की दृढ़ता के संस्कारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बारिश में भी आप भिलाई वालों ने इस कार्यक्रम में आकर अपने संस्कारों को प्रत्यक्ष किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अपने श्रेष्ठ जीवन का विजन चित्र बनाएं और उसे जीवन में अप्लाई करें। परीक्षा के समय तैयारी नहीं परीक्षा के पहले तैयारी शुरू होती है, तो हमें भी जीवन में परेशानी आने से पहले मन को बहुत बहुत शक्तिशाली बनाना है, समय ना रुका है ना रुकने वाला है, बल्कि और फास्ट गति से भागने वाला है।

यह बातें अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता तथा मोटिवेशनल स्पीकर, जीवन प्रबंध विशेषज्ञ, नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने सेक्टर-7 स्थित बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में GODs पावर मेरे पास कार्यक्रम में कही।

ये खबर भी पढ़ें:SAIL प्रबंधन अफसरों का 50% हाउस टैक्स खुद दे रहा, कर्मचारियों को फूटी-कौड़ी नहीं, अब राउरकेला के बजाय दिल्ली में सुनवाई का दांव, फंसा पेंच

उन्होंने कहा कि सुबह का समय मन में पॉजिटिव एनर्जी भरने का होता है, स्वयं के प्रति बहुत स्ट्रिक्ट रहना है। स्वयं को धोखा देना बंद कर दो। सर्वप्रथम विधायक देवेंद्र यादव,सांसद विजय बघेल, बीएसपी के ईडी वर्क्स अंजनी कुमार, सीएसवीटीयू के कुलपति डॉक्टर एमके वर्मा, बीके शिवानी दीदी, आशा दीदी, हेमा दीदी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

श्रेष्ठ परिवर्तन का एक कदम उठाते हैं तो कई गुना मदद परमात्मा GOD से मिलती है। परमात्मा की शक्तियों पर हमारा अधिकार है। आपने बारिश से बचने डोम का उदाहरण देते हुआ कहा कि यह तैयारी पूर्व में की गई है, न की बारिश के समय, यह स्थिती हमारे जीवन पर भी लागू होती है। आपने सभा में उपस्थित लोगों से सवाल जवाब करते हुए कहा कि आप अपने बच्चों को कैसे देखना चाहते हैं तो जवाब आए। नेक दिल, आज्ञाकारी, देश प्रेमी अच्छा बच्चा, संस्कारवान बच्चा होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:हाउस लीज पर Bhilai Steel Plant ने तोड़ी चुप्पी, BSP कैंसिल कर सकता है लीज, क्योंकि…

भिलाई वालों की दृढ़ता के संस्कारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बारिश में भी आप भिलाई वालों ने इस कार्यक्रम में आकर अपने संस्कारों को प्रत्यक्ष किया है। आपने संस्कारों के बारे में बताते हुए कहा कि किसी के दुखी रहने के संस्कार, किसी के निश्चिंत रहने के, बिना बात की चिंता करने के, छोटी-छोटी बातों को जीवन भर पकड़कर रखने के संस्कारों को बताया। संस्कारी माना जो समय पर हमारे कर्मों में प्रकट हो।

जब सृष्टि पर करोड़ों लोग एक संकल्प करते हैं तो वह सिद्ध हो जाता है। संस्कारों के आधार पर मन की स्थिति का शरीर का स्वास्थ्य, जीवन के रिश्ते बनते हैं। स्प्रिचुअल लॉ है की संस्कार से संसार बनता है। आपने सभी को 30 सेकंड की चेकिंग की ड्रिल करवाई। आध्यात्मिक शक्ति से अपने संस्कारों को बदलना।

एक गलत बिलीफ सिस्टम हमारे जीवन जीने का तरीका बदल देता है। उन्होंने कहा कि कर्म के परिणाम आने पर हमें दुख या सुख की प्राप्ति होती है। हमारे अपने घर में ही दो बच्चों के संस्कार और भाग्य अलग-अलग होते हैं। हमें हमारे जीवन में बीती बातों को जीते जी खत्म करना है, जीवन के अंतिम समय में नहीं जाते समय मेरी स्थिति क्या होगी। दुनिया में कहावत है अंत मती सो गति अर्थात मेरी अंत की गति ही खुशी की हो,दुख की नहीं…। परमात्मा की शक्ति मुझ आत्मा पर तथा मुझसे सृष्टि की हर आत्मा को मिल रही है। आपने जीवन में दुआएं, कर्मों की गुह्य गति के बारे में भी विस्तार से बताकर योग द्वारा अनुभव कराया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छावनी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने छोड़ा भाजपा का साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
Next: SAIL के डिप्लोमा इंजीनियर कर सकेंगे रेगुलर BE, B.Tech, BSP ने इन शर्तों के साथ जारी किया सर्कुलर, रावतपुरा यूनिवर्सिटी ने खोले द्वार

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.