Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: कल्याण कॉलेज में 55 स्टूडेंट ने किया ब्लड डोनेट, डोनर को मिला हेलमेट और लैपटॉप बैग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: कल्याण कॉलेज में 55 स्टूडेंट ने किया ब्लड डोनेट, डोनर को मिला हेलमेट और लैपटॉप बैग

Azmat ali 16/10/2025 1 minute read
Good News 55 Students at Kalyan College donated Blood, and Each Donor Received a Helmet and Laptop Bag (1)

ब्लड डोनेशन कैंप में प्रोफेसर्स, इम्प्लाइज, रिसर्च स्कॉलर्स और स्टूडेंट्स समेत कुल 488 ने बॉडी चेकअप में भाग लिया।

  • कॉलेज की पहल, रक्तदाताओं को किया प्रोत्साहित, बताई रक्तदान की महत्ता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एकेडमिक और कल्चरल एक्टिविटीज के लिए प्रसिद्ध भिलाई के कल्याण कॉलेज में एनएसएस द्वारा ब्लड डोनेशन को बढ़ावा देते हुए ‘महा रक्तदान शिविर’ लगाया गया। यहां ब्लड डोनेट करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप हेलमेट और लैपटॉप बैग दिया गया। हरेक स्टूडेंट को प्रेरित करते हुए प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

भिलाई के सेक्टर-7 में मौजूद कल्याण पीजी कॉलेज में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। आए दिन आप कई ब्लड डोनेशन कैंप के बारे में सुनते ही होंगे। लेकिन कल्याण कॉलेज में लगा ब्लड डोनेशन कैंप बाकी कैंप से अलग था और बेहद खास रहा। दरअसल यहां ब्लड डोनेट करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए हेलमेट और लैपटॉप बैग दिया गया।

कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अनिर्बन चौधरी ने बताया कि हम हर साल बच्चों को ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित करते हुए कैंप लगाते है। उन्होंने कहा कि इस बार ब्लड डोनेशन के साथ ही हेलमेट देना जरूरी समझा गया।

क्योंकि हेलमेट जितना पेट्रोल लेने के लिए जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जीवन के लिए आवश्यक है। इसलिए हमने हेलमेट देने की योजना बनाई। जिन विद्यार्थियों के पास हेलमेट है उनके लिए वैकल्पिक तौर पर लैपटॉप बैग देकर प्रोत्साहित किया गया। डॉ.अनिर्बन चौधरी ने बताया कि इसमें नेहरू नगर स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक की महती भूमिका रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विनय शर्मा ने रक्तदाताओं की प्रशंसा की। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। साथ ही विषम परिस्थिति में रक्तदान की महत्ता पर सारगर्भित ढंग से प्रकाश डाला। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ.लखन चौधरी, सीनियर प्रोफेसर डॉ.के.एन.दिनेश, सी.एल.सौन्ड्रे व अन्य प्रोफेसर, एम्प्लाइज, स्कॉलर्स, स्टूडेंट्स और एनएसएस कैडेट्स मौजूद रहे।

आठ छात्राओं सहित 55 ने दिया ब्लड

कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 55 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। इसमें सबसे खास बात यह रही कि आठ छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जबकि 47 छात्रों सहित कुल 55 यूनिट रक्तदान किए गए।

सबसे ज्यादा ओ, बी और ए ग्रुप हुआ डोनेट

ब्लड डोनेशन कैंप में सबसे ज्यादा ओ पॉजिटिव ब्लड एकत्र हुआ। जबकि सबसे कम ओ निगेटिव ग्रुप का एकमात्र यूनिट ब्लड मिला। ओ पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड 20 यूनिट, बी पॉजिटिव ग्रुप का 17 यूनिट, ए पॉजिटिव ग्रुप का 11 यूनिट, एबी पॉजिटिव ग्रुप का छह यूनिट और ए-निगेटिव ग्रुप का एक यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।

488 ने कराया जनरल चेकअप

ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 488 लोगों ने ब्लड सहित बेसिक बॉडी चेकअप कराया। इसमें प्रोफेसर्स, एम्प्लाइज, रिसर्च स्कॉलर्स और स्टूडेंट्स ने भाग लिया। ब्लड चेकअप में ब्लड ग्रुप, एचबी लेवल, बीपी, शुगर सहित अन्य चेकअप कराया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP NEWS: सीजीएम से ठेका मजदूर तक एक ही नारा, साफ-सुथरा रहे Central Mechanical Organization हमारा
Next: डीपीएस पर भड़क रहे भिलाईवासी, किसी दिन हंगामा होना तय

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.