Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मानव एकता दिवस: बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में 220 लोगों ने किया रक्तदान, संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन का बड़ा संदेश
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

मानव एकता दिवस: बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में 220 लोगों ने किया रक्तदान, संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन का बड़ा संदेश

Azmat ali 24/04/2026 1 minute read
Human Unity Day 220 People Donated Blood in Memory of Baba Gurbachan Singh

BHILAI NEWS: मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर 220 यूनिट रक्तदान।

  • सांसद विजय बघेल, दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव भी पहुंचे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मानव एकता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को वह प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला, जहाँ समस्त भेदभाव स्वतः विलीन हो जाते हैं और करुणा, समरसता तथा सार्वभौमिक भाईचारे का भाव सजीव हो उठता है। इसी दिव्य आध्यात्मिक चेतना को साकार करने हेतु संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा पूज्य बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ श्रद्धा, समर्पण एवं प्रेमपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर सेक्टर 8, स्ट्रीट नंबर 41 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, भिलाई में विशाल रक्तदान शिविर एवं आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। यह आयोजन संपूर्ण मानव जाति को एकत्व और सेवा का अमूल्य संदेश देने वाला रहा।

यह पुण्य प्रयास सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की दिव्य शिक्षाओं का सजीव एवं प्रेरणादायी प्रतिबिंब है, जो मानव हृदय में प्रेम, एकत्व और सह-अस्तित्व की पावन ज्योति प्रज्वलित करता है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस रक्तदान शिविर में भिलाई, दुर्ग, जामुल, चिचा, गबदी, उतई,जगन्नाथपुर, दल्ली राजहरा सहित जिले के दूरस्थ अंचलों से संत निरंकारी मिशन के सैकड़ों अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ब्रांच संयोजक सतपाल सैनी जी ने बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 273 लोगो ने पंजीयन कराया, हीमोग्लोबिन की कमी व अपात्र रक्तदाताओं को छोड़कर कुल 220 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें 171पुरुषों एवं 49 महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

रक्तदान शिविर में दुर्ग सांसद विजय बघेल,दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन हुआ।

मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान के साथ साथ विशाल सत्संग को सम्बोधित करते हुए मुखी पंचराम साहू ने कहा कि बाबा गुरुबचन सिंह जी की शहादत पर आयोजित सत्संग में आज उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवम रक्तदाताओं ने मानव एकता, सेवा और प्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया।

सहायक जनसंपर्क अधिकारी शंकर सचदेव ने कहा-यह आयोजन न केवल सामाजिक सेवा का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी बना।यही सच्ची श्रद्धांजलि है।

संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन,सेवादल के भाई बहनों की सक्रिय भूमिका

रक्तदान एकत्र करने जिला दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक से प्रभारी डॉ जे पी मेश्राम,चिकित्सा अधिकारी डॉ अवतांश वैष्णव,परामर्शदाता श्री टी एस एंथोनी,लैब टकनीशियन श्री रूपेश सरपे, रोशन सिंह,महेंद्र चंद्राकर एवम स्टाफ नर्स टीम का उल्लेखनिय योगदान रहा।साथ ही सेक्टर 9 जवाहर लाल नेहरू रिसर्च सेंटर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ नीली कुजुर,डॉ दीपक दास महापात्रा, श्री राजीव शर्मा,श्रीमती रीता भटनागर,संजय फुलझल्ले,साजी हसन, सुधीर पांडे, शैल सिंह,अजय आर्या,संदीप पांडे,मीनाक्षी चरण,कुलदीपक तिवारी,जितेंद्र,लीलाधर, केवेन्द्र,पार्वती,अजय देवांगन की टीम ने भी रक्तसंग्रह कर हितग्राहियों के लिए अपना योगदान दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP रिफ्रैक्ट्री स्टोर में ठेका श्रमिकों को नहीं मिला वेतन, श्रमिकों का भड़का गुस्सा, बोनस भी बकाया
Next: SAIL ई0 परीक्षा 2026: कर्मचारी से अधिकारी बनना है तो कीजिए 27 अप्रैल से आवेदन, जूनियर मैनेजर परीक्षा की तारीख बाद में होगी घोषित

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.