Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग जिले में अवैध प्लाटिंग: एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने महावीर डेवलपर्स पर की कार्रवाई, होगा एफआइआर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले में अवैध प्लाटिंग: एसडीएम लक्ष्मण तिवारी ने महावीर डेवलपर्स पर की कार्रवाई, होगा एफआइआर

28/03/2023 (Last updated: 09/10/2024)
Illegal-plotting-game-in-Durg-district-SDM-Laxman-Tiwari-takes-action-on-Mahavir-Developers-FIR-will-be-lodged

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग जिला में अवैध प्लाटिंग कोई नई बात नहीं है। बिल्डरों की दबंगई पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। अवैध प्लाटिंग के मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम लक्ष्मण तिवारी खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लॉटिंग एवं राजस्व के मामलों में तेजी से निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई एवं मॉनिटरिंग की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज एसडीएम लक्ष्मण तिवारी एवं टीम ने आवश्यक कार्रवाई की। ग्राम जेवरा निवासी राम अवतार सहित अन्य पांच लोगों द्वारा अवैध प्लाटिंग की शिकायत की गई थी। जिस के निराकरण के लिए एसडीएम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम जेवरा पटवारी हल्का नंबर 07 तहसील व जिला दुर्ग में स्थित भूमि खसरा नंबर 496/1 रकबा 0.7263 हेक्टेयर राम अवतार पिता जगनाथ अन्य पांच के नाम पर भूमि स्वामी के नाम पर दर्ज है। खसरा नंबर 156 रकबा 0.530 हेक्टेयर मोहन पिता चंद्रिका अन्य 02 के नाम पर दर्ज है व खसरा नंबर 151/1 रकबा 0.410 हेक्टेयर श्रीराम पिता गोवर्धन अन्य दो के नाम पर दर्ज है।

इन दोनों भूखंडों में महावीर डेवलपर्स द्वारा अवैध प्लाटिंग किया जाना पाया गया। महावीर डेवलपर्स के संचालक योगेश पाण्डे पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम दुर्ग ने एफ़.आई.आर दर्ज करने तथा नियमनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

श्री तिवारी ने बताया की ऐसी काफी शिकायतें आयी हैं। शिकायतों की जांच के बाद यह स्पष्ट होता है कि योगेश पाण्डे किसानों को गुमराह कर अवैध प्लाटिंग का काम कर रहे हैं। इसी प्रकार दलवीर सिंह (एसएसवी ग्रुप) व मानसिंह चौधरी, शमशेर खान, रहिम खान द्वारा अवैध प्लाटिंग की शिकायत भी प्राप्त हुई है, जल्द ही सभी मामलों में जांच कर दोष सिद्ध होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durg District Hospital: मोबाइल में मिल जाएगी हमर लैब की पैथालाजी रिपोर्ट, अब कैजुएल्टी में भीड़ नहीं, सिर्फ जाएगा एक अटेंडेंट
Next: संसद भवन घेराव तैयारी: साल में 25 दिन से ज्यादा नहीं मिल पाएगी मनरेगा में मजदूरी, श्रमिकों का नहीं हो रहा रजिस्ट्रेशन

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.