Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में महर्षि अरबिन्दों के विचार, सनातन धर्म के महत्व-प्रसार का दिया मंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 में महर्षि अरबिन्दों के विचार, सनातन धर्म के महत्व-प्रसार का दिया मंत्र

19/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
In-Shri-Jagannath-Temple-Sector-4-Maharishi-Aurobindos-thoughts-and-the-mantra-given-for-the-spread-of-Sanatan-Dharma
  • रथयात्रा के महत्व को प्रतिपादित करते हुए आध्यात्मिक चेतना के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर – 4 में महर्षि अरबिन्दों के 150वीं जयंती के अवसर पर एक आध्यात्मिक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इसमें ओडिशा के कोरापुट जिले में स्थित अरबिन्द आश्रम के प्रख्यात प्रचारक शामिल हुए। अरबिन्द आश्रम से संबद्ध “इगर टू फोर्ज ए हेड” ग्रुप संपूर्ण भारत वर्ष में भ्रमण कर अरबिन्द जी के विचारों तथा सनातन धर्म की महत्ता पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कोरापुट ओडिशा से पधारे बिनोद बिहारी दास, सच्चिदानंद रथ, लिपिका रथ द्वारा महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी का रथ और महर्षि श्री अरबिन्दो के विचार पर व्याख्यान दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Wage Agreement: 39 माह के बकाया एरियर, ग्रेच्युटी, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर 9 विरोधी यूनियनों ने मिलाया हाथ, 26 को भिलाई में जंगी प्रदर्शन एक साथ

रथयात्रा के महत्व को प्रतिपादित करते हुए आध्यात्मिक चेतना के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अरबिन्द आश्रम भिलाई के सचिव हेमन्त बारीक ने भी मानवीय चेतना के विभिन्न स्तरों की गंभीर व्याख्या की।

इस अवसर पर जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित अरबिन्द आश्रम से संबद्ध “इगर टू फोर्ज ए हेड” ग्रुप के श्री बिनोद बिहारी दास, श्री सच्चिदानंद रथ तथा अरबिन्द आश्रम भिलाई के सचिव हेमन्त बारीक तथा अमरेश शर्मा मंचस्थ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी जी की पूजा अर्चना के साथ-साथ अरबिन्दो जी के फोटो पर पुष्पांजलि देकर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant: भयानक भ्रष्टाचार, स्थानीय ठेकेदार लाचार, कांट्रैक्ट सेल व vigilance पर भी वार, गेट पास पर खींची तलवार

इस कार्यक्रम में लिपिका रथ द्वारा सुमधुर प्रार्थना की प्रस्तुति तथा भक्तजनों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देकर शंका समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन जगन्नाथ समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने किया।

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी बसंत प्रधान, डी त्रिनाथ, भीम स्वांई, त्रिनाथ साहू, सुषांत सतपथी, बीसी बिस्वाल, वृंदावन स्वांई, प्रकाश दास, कालू बेहरा, निरंजन महाराणा, रंजन महापात्रा, प्रकाश स्वांई, कैलाश पात्रो, कवि बिस्वाल, सीमांचल बेहरा, शंकर दलाई आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस आध्यात्मिक व्याख्यान माला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मेडिकल एग्जामिनेशन के नाम पर BSP मजदूरों को काम से निकालने पर विवाद, इस्पात मंत्री, SAIL कारपोरेट आफिस, श्रमायुक्त तक पहुंची बात
Next: SAIL NEWS: Tax Regime Declaration की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर तक, मई के लिए आज आखिरी दिन

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.