Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा में सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस और CM भूपेश बघेल को जमकर कोसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

लोकसभा में सांसद विजय बघेल ने कांग्रेस और CM भूपेश बघेल को जमकर कोसा

10/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
MP-Vijay-Baghel-cursed-Congress-and-Bhupesh-Baghel-in-Lok-Sabha
  • मोदी सरकार के अविश्वास के प्रस्ताव पर दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल ने लोकसभा में अपनी बात रखी।

अज़मत अली, भिलाई। मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास के प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा हो रही है। कांग्रेस और भाजपा के सांसदों के बीच तीखी बहस जारी है। गुरुवार शाम करीब सवा 4 बजे दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल का नंबर आया। उन्होंने मणिपुरस हिंसा पर कुछ नहीं बोला, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और सीएम भूपेश बघेल पर जमकर कटाक्ष किया।

अपने भाषण की शुरुआत माता कौशल्या, आदिवासी, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया से किया। विजय बघेल ने कहा कि आज मेरा मन बहुत दुखी है। जिस छत्तीसगढ़ से मैं आता हूं, आज उसी भूमि को कांग्रेस सरकार ने कलंकित किया है। भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस सरकार आगे निकल चुकी है।

सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आज हिंदुस्तान के लोग गर्व महसूस करते हैं कि विश्व में भारत का नाम है। आजादी के दीवानों के सपनों को साकार और आकार देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी जब विदेश में जाते हैं तो लोग बाहें फैलाकर स्वागत करते हैं। सत्ता पक्ष पर इशरा करते हुए कहा-लोग मणिपुर की बात करते हैं। मैं छत्तीसगढ़ ले जा रहा हूं। सांसद दीपक बैज ने बीच में टोका तो विजय बघेल ने कटाक्ष किया और कहा-हमारा कका है, सबको ठगा है।

5055 बलात्कार सीजी में हुए है। 137 बलात्कार सीएम के क्षेत्र पाटन में हुआ है। बस्तर में 5 साल की बच्ची से हुए बलात्कार का जिक्र किया। दीपक बैज के क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि 15 दिन पहले हादसा हो गया है। कार्रवाई तक नहीं होती है। आदिवासी समाज गया, तभी कार्रवाई हुई है।

विजय बघेल ने कहा कि आदिवासी बहुल गांव को राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने गोद लिया था। 2 माह तक राशन नहीं पहुंचा था, जिसकी वजह से 4 सदस्यीय परिवार ने आत्महत्या कर लिया था। सीजी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भूपेश सरकार कांग्रेस का एटीएम बन चुकी है। पूर्व वक्ता राजवर्धन का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान और सीजी के भ्रष्टाचार की रेस कराई जाए तो छत्तीसगढ़ आगे निकल जाएगा। यही वजह है कि कांग्रेस आज सीजी सरकार से चल रही है। घोटालों की भरमार है।

विजय बघेल ने आरोप लगाया कि पहले चारा घोटाला होता था अब गोबर घोटाला हो गया है। किसानों को चमकाया जाता है कि धूल-मिट्टी की वर्मी कंपोस्ट 900 रुपए में किसानों को जबरन थमाया जाता है। सीजी सरकार मजदूर विरोध, किसान, आदिवासी विरोधी है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस: छत्तीसगढ़ के डाकघरों में बिक रहा 25 रुपए में 5 लाख तिरंगा
Next: SAIL Wage Agreement: कर्मचारियों को बड़ा झटका, दिल्ली से केस आया रायपुर, अब उप श्रमायुक्त बोले-मेरे अधिकार में ही नहीं, केस लौटाया

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.