Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Inter Steel Plant Basketball-Volleyball Tournament: सेल कार्मिक, परिवार के बच्चे और बेरोजगार खिलाड़ियों को टीम में मिलेगी जगह
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Inter Steel Plant Basketball-Volleyball Tournament: सेल कार्मिक, परिवार के बच्चे और बेरोजगार खिलाड़ियों को टीम में मिलेगी जगह

14/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
volleyball
  • टाटा स्टील, जमशेदपुर द्वारा 29 से 31 मार्च 2023 तक आयोजित एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीएसपी टीम बनेगी।


सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अंतर इस्पात संयंत्र बास्केटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष) का आयोजन 25 से 27 मार्च 2023 तक किया जा रहा है। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम भी भाग ले रही है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई के बास्केटबॉल कोर्ट में 16 मार्च को संध्या 6.00 बजे से चयन स्पर्धा आयोजित की गयी है। भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक खिलाड़ी, कार्मिकों के बच्चे, भिलाई नगरीय परीधि के बेरोजगार युवा खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग लेने के पात्र होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कर्मचारी कर्म और अधिकारी बने पाली शिरोमणि

इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 16 मार्च की शाम 6.00 बजे से पूर्व पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई के बास्केटबॉल कोर्ट में चयनकर्ताओं परविंदर सिंह, आरएस गौर तथा सरजीत चक्रवर्ती के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी सहायक प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) अभिजीत भौमिक होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई टाउनशिप की हरियाली में आग, न जाने कब जाएगा विभाग

इधर-अंतर इस्पात संयंत्र वालीबॉल प्रतियोगिता

टाटा स्टील, जमशेदपुर द्वारा 29 से 31 मार्च 2023 तक आयोजित एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र वालीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये बीएसपी टीम के चयन हेतु क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा वालीबॉल ग्राउण्ड, पंत स्टेडियम, भिलाई में 17 मार्च को शाम 6.30 बजे से चयन स्पर्धा आयोजित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP में हादसा, मजदूर की नाक से माथे तक गहरा जख्म, ठेकेदार ले गया प्राइवेट अस्पताल

भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित कार्मिक खिलाड़ी एवं भिलाई परिधीय क्षेत्र के बीएसपी कार्मिकों के बच्चे, बेरोजगार युवा खिलाड़ी इस चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे दिनांक 17 मार्च शाम 6.00 बजे तक वालीबॉल ग्राउण्ड, पंत स्टेडियम, सेक्टर-1, भिलाई में अनिवार्य रूप से चयनकर्ताओं दीपक मित्रा, राजेन्द्र राय तथा ख्वाजा अहमद के पास अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी सहायक प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) अभिजीत भौमिक होंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के कर्मचारी कर्म और अधिकारी बने पाली शिरोमणि
Next: BSP में हॉट मेटल, सरिया, रेल पटरी और सिंटर प्रोडक्शन में बने दनादन रिकॉर्ड

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.