Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Jammu & Kashmir Election Update : 90 सीट, तीन चरण, बहुमत के लिए 46 नंबर… देखिए जरूरी आंकड़ें और महत्वपूर्ण तारीखें
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Jammu & Kashmir Election Update : 90 सीट, तीन चरण, बहुमत के लिए 46 नंबर… देखिए जरूरी आंकड़ें और महत्वपूर्ण तारीखें

16/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
J-K

छोटे राज्य में लंबी-चौड़ी चुनावी प्रक्रिया। जानें, हर वो जरूरी बातें जिसे आप जानना चाहते है…

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। जम्मू और कश्मीर में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की संपूर्ण जानकारी दी। यहां विधानसभा चुनाव के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। राज्य में हालात पहले से बदले हुए है। यहां विधानसभा के लिए कुल 90 सीटें है। इन 90 सीटों पर जादुई आंकड़ा 46 का है।

सत्ता में काबिज होने के लिए इसे हासिल करना पड़ेगा। सिर्फ 90 विधानसभा सीट वाले जम्मू और कश्मीर राज्य में तीन चरण में वोटिंग कराए जाएंगे। जबकि तीनों चरणों की वोटिंग के बाद एक साथ चार अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

आइए, Suchnaji.com News आपको हरेक चरण से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने जा रहा है। वोटिंग सीटों के लिहाज से बात की जाए तो सबसे बड़ा फेस थर्ड होगा, जिसमें 40 सीट पर वोट डाले जाएंगे। जबकि सबसे कम सीटों पर पहले फेज में वोटिंग होगी।

फर्स्ट फेस

पहले चरण में 24 सीटों के लिए वोटिंग होगी। 20 अगस्त को नोटिफिकेशन का प्रकाशन होगा। 27 अगस्त को नॉमिनेशन होगा। 28 अगस्त को स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी के लिए 30 अगस्त तक का वक्त मिलेगा। फिर 18 सितंबर को वोटिंग होगी। चार अक्टूबर को मतगणना होगी।

सेकंड फेस

दूसरे चरण में 26 सीट पर वोट डाले जाएंगे। 29 अगस्त को नोटिफिकेशन का प्रकाशन होगा। पांच सितंबर को नॉमिनेशन होगा। छह सितंबर को स्क्रूटनी की जाएगी। नौ सितंबर तक नाम वापसी के लिए वक्त दिया जाएगा। जबकि 25 सितंबर को वोटिंग होगी। चार अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

थर्ड फेस

तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीट पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए पांच सितंबर को नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। 12 सितंबर को नॉमिनेशन होगा। 13 सितंबर को स्क्रूटनी की जाएगी। 17 सितंबर को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। जबकि एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। चार अक्टूबर को काउंटिंग होगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दलाल बीएसपी आवासों का ताला तोड़कर चला रहे किराए पर, 28 अनफिट ब्लॉक्स खाली
Next: पेंशनभोगियों के लिए Digital Empowerment, Ease of Living पर ताज़ा खबर

Related Stories

Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Union Elections INTUC also enters the fray demands early elections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र यूनियन चुनाव: इंटक ने बीएसपी प्रबंधन को सौंपी चिट्‌ठी, मिलेंगे उप श्रमायुक्त से भी, जल्द कराएं इलेक्शन

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.