Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव करें कैंसिल, माकपा-सीटू का संयुक्त प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें

बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव करें कैंसिल, माकपा-सीटू का संयुक्त प्रदर्शन

Azmat ali 25/06/2026 1 minute read
Joint Protest by CPI(M) and CITU Demanding the Cancellation of the Proposal to Hike Electricity Tariffs

जुलाई 2026 से प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि को तत्काल निरस्त करें। घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं छोटे व्यापारियों को राहत दें।

  • छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नाम सहायक अभियंता (सीएसपीडीसीएल) भिलाई को ज्ञापन सौंपा गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) दुर्ग जिला सांगठनिक समिति एवं हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन भिलाई (सीटू) ने विरोध प्रदर्शन किया। सेक्टर-1 अंडर ब्रिज के पास स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नाम सहायक अभियंता (सीएसपीडीसीएल) भिलाई को ज्ञापन सौंपकर जुलाई से प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

महंगाई के दौर में जनता पर अतिरिक्त बोझ अस्वीकार्य

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही खाद्य सामग्री, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान है। ऐसे समय बिजली दरों में वृद्धि करना आम नागरिकों, मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों तथा छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है। बिजली आज कोई विलासिता की वस्तु नहीं बल्कि जीवन की बुनियादी आवश्यकता बन चुकी है।

हर परिवार के मासिक बजट पर पड़ेगा सीधा असर

र्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 0 से 100 यूनिट तक लगभग ₹4.10 प्रति यूनिट, 101 से 200 यूनिट तक ₹5.20 प्रति यूनिट, 201 से 400 यूनिट तक ₹5.60 प्रति यूनिट तथा 400 यूनिट से अधिक खपत पर ₹6.20 प्रति यूनिट की दर लागू है। यदि प्रस्तावित वृद्धि लागू होती है तो प्रति माह 200 से 400 यूनिट बिजली उपयोग करने वाले लाखों परिवारों के मासिक बजट पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। पहले से बढ़ी हुई महंगाई के बीच बिजली बिल में अतिरिक्त वृद्धि आम जनता की क्रय शक्ति को और कमजोर करेगी।

स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ रही हैं शिकायतें

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अनेक उपभोक्ताओं द्वारा पूर्व की तुलना में अधिक बिजली बिल आने, खपत के आंकड़ों में विसंगति तथा बिलिंग संबंधी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन शिकायतों का समाधान किए बिना बिजली दरों में वृद्धि करना उपभोक्ताओं के साथ अन्याय होगा। आयोग एवं बिजली कंपनियों को पहले उपभोक्ताओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर राहत प्रदान करनी चाहिए।

अक्षमताओं का बोझ जनता पर डालना बंद हो

माकपा एवं सीटू ने कहा कि बिजली वितरण व्यवस्था में तकनीकी हानियां, लाइन लॉस तथा प्रबंधन संबंधी कमियों का भार उपभोक्ताओं पर नहीं थोपा जाना चाहिए। बिजली कंपनियों की कार्यकुशलता बढ़ाने, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण करने तथा वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के बजाय बार-बार बिजली दरों में वृद्धि का रास्ता अपनाना जनहित के विरुद्ध है। बिजली जैसी आवश्यक सेवा का उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं बल्कि जनता को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना होना चाहिए।

जनहित में प्रस्ताव वापस लेने की मांग

संयुक्त प्रदर्शन में मांग की गई कि जुलाई 2026 से प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि को तत्काल निरस्त किया जाए, घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं छोटे व्यापारियों को राहत देने हेतु बिजली दरों में कमी की जाए तथा उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला यह प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो व्यापक जनजागरण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा। माकपा एवं सीटू ने प्रदेश की जनता से भी इस जनविरोधी प्रस्ताव के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CISF Transfer Orders: 6 डीआईजी का तबादला, 1 को अतिरिक्त प्रभार, भिलाई के DIG IPS नागेंद्र नाथ त्रिपाठी गए दिल्ली
Next: 25 दिन के अंदर दोबारा राउरकेला पहुंचे SAIL CMD अशोक पंडा , वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ कमाने का टार्गेट

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.