Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 25 दिन के अंदर दोबारा राउरकेला पहुंचे SAIL CMD अशोक पंडा , वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ कमाने का टार्गेट
  • ताज़ा ख़बरें

25 दिन के अंदर दोबारा राउरकेला पहुंचे SAIL CMD अशोक पंडा , वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ कमाने का टार्गेट

Azmat ali 25/06/2026 (Last updated: 25/06/2026) 1 minute read
SAIL CMD Visits Rourkela again Within 25 Days Target set to Earn 10,000 Crore PBT in the Financial Year

सेल चेयरमैन का राउरकेला स्टील प्लांट को बड़ा लक्ष्य। अधिकारियों-कर्मचारियों से किया संवाद। प्रोजेक्ट एरिया का किया दौरा।

  • निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धी इस्पात बाजार में बने रहने के लिए उत्पादन लागत कम करना जरूरी है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. अशोक कुमार पांडा एक बार फिर राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) पहुंचे। 30 मई को दौरा किए थे। 25 दिन बाद दोबारा सीएमडी आरएसपी पहुंचे और कर्मचारियों-अधिकारियों से संवाद किया। अपने मन की बात को साझा किया। आरएसपी से कॅरियर शुरू करने वाले डॉक्टर अशोक पंडा ने हौसला बढ़ाया और प्रोजेक्ट एरिया का मौका-मुआयना किया। बाउंड्री वाल कंस्ट्रक्शन आदि पर अधिकारियों से विचार-विमर्श किए।

सेल का सर्वश्रेष्ठ संयंत्र बताते हुए कर्मचारियों से इसकी प्रतिष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राउरकेला स्टील प्लांट को सेल के सर्वश्रेष्ठ स्टील प्लांट के रूप में देखा जा रहा है और इस उपलब्धि को बनाए रखना पूरे आरएसपी परिवार की जिम्मेदारी है।

डॉ. अशोक पंडा गोपबंधु ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी (डीआईसी) आलोक वर्मा, सभी कार्यपालक निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और विभिन्न विभागों के लगभग 500 कर्मचारी उपस्थित थे।

10,000 करोड़ रुपये से अधिक पीबीटी का लक्ष्य

. पंडा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर-पूर्व लाभ (PBT) अर्जित करना आरएसपी का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने संयंत्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत विश्लेषण करते हुए छह प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया।
सुरक्षा (Safety)
उपकरणों का स्वास्थ्य (Equipment Health)
ब्रेकडाउन की समाप्ति
नेट सेल्स रियलाइजेशन
ग्राहक आदेश आधारित उत्पादन
वैल्यू एडेड उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाना

उन्होंने राष्ट्रीय मानकों के साथ विभिन्न प्रदर्शन मानकों की तुलना करते हुए बताया कि इन क्षेत्रों में सुधार कर संयंत्र नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

मानसिकता में बदलाव से मिलेंगे बेहतर परिणाम

अपने संबोधन में डॉ. पंडा ने विभिन्न सेल संयंत्रों के उदाहरण देते हुए कहा कि कार्य संस्कृति और सोच में सकारात्मक बदलाव से असाधारण परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने विभागाध्यक्षों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए उत्पादन, गुणवत्ता, यील्ड और दक्षता बढ़ाने के लिए नए अवसर तलाशने को कहा। उन्होंने हाउसकीपिंग को भी सुरक्षा, उत्पादन और बेहतर कार्य संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

विस्तार परियोजना की सराहना

. पंडा ने निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा और आरएसपी की पूरी टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने आगामी विस्तार परियोजना के लिए सीमा दीवार (Boundary Wall) निर्माण के विशाल कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उत्पादन लागत कम करने पर जोर

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धी इस्पात बाजार में बने रहने के लिए उत्पादन लागत कम करना जरूरी है। उन्होंने विभिन्न उपायों के माध्यम से लागत नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

कर्मचारियों ने साझा किए अनुभव और सुझाव

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण संवाद सत्र रहा, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी उपलब्धियों, चुनौतियों और संयंत्र के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं को साझा किया। सीएमडी और डीआईसी ने सभी सुझावों और विचारों पर विस्तार से चर्चा की, उपलब्धियों की सराहना की तथा भविष्य की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया।

आरएसपी के पहले मैनेजमेंट ट्रेनी से सेल चेयरमैन तक का सफर

कार्यक्रम की शुरुआत में सीजीएम (सर्विसेज) एवं कार्यवाहक ईडी (वर्क्स) अतिश चंद्र सरकार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अशोक कुमार पंडा आरएसपी के पहले मैनेजमेंट ट्रेनी हैं, जिन्होंने सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद तक पहुंचकर युवा कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में सीएमडी के फोकस क्षेत्रों पर प्रस्तुति एजीएम (पीआर) अशोक जेना, डिप्टी मैनेजर (पीआर) अनिल झा तथा असिस्टेंट मैनेजर (एसएमएस-2) दीपक मोहंती ने दी। संचालन असिस्टेंट मैनेजर (पीआर) जॉयदेव मजूमदार ने किया।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

डॉ. पंडा सुबह राउरकेला पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा और कार्यपालक निदेशकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने उन्हें एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली दर वृद्धि का प्रस्ताव करें कैंसिल, माकपा-सीटू का संयुक्त प्रदर्शन
Next: Muharram 2026: गम-ए-हुसैन में डूबा भिलाई, कर्बला की याद आई, ताजिया जुलूस के साथ सफाई का पैगाम

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.