Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Labor Day 2025: महिला मजदूर ने खून से सने आंचल को झंडे के रूप में फहराया, तभी से…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Labor Day 2025: महिला मजदूर ने खून से सने आंचल को झंडे के रूप में फहराया, तभी से…

01/05/2025 1 minute read
Labor Day 2025 The female laborer hoisted the blood-stained Aanchal as a flag since then
  • लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन लोईमू,छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन का आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मजदूर दिवस पर भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने बोरिया गेट पर नारेबाजी की। लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन लोईमू,छत्तीसगढ़ मातृशक्ति संगठन के द्वारा 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस भिलाई इस्पात संयंत्र के बोरिया गेट में श्रमिकों के अभिवादन के द्वारा मनाया गया। महासचिव सुरेंद्र मोहंती, राजेंद्र सिंह परगनिहा के नेतृत्व में मजदूरों को एकजुट होने की अपील की गई।

1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में हेय मार्केट में हजारों की संख्या में मजदूरों द्वारा इकट्ठा होकर 8 घंटे का कार्य दिवस की मांग शांतिपूर्वक तरीके से कर रहे थे, क्योंकि उद्योगों के मालिक और पूंजी पत्तियों के द्वारा श्रमिकों के श्रम का शोषण काम के घंटे को बढ़ाकर किया जा रहा था। पूंजी पत्तियों के इशारे पर आंदोलन को तोड़ने के लिए पुलिसिया दमन के द्वारा हजारों की संख्या में लोगों को हताहत किया गया।

हेय मार्केट मजदूरों के खून से लाल हो गई। एक महिला साथी ने अपने लाल खून से सने आंचल को झंडे के रूप में फहराया और तभी से मजदूरों के संघर्ष का प्रतीक यह लाल झंडा बन गया।
सुरेंद्र मोहंती ने कहा-वैसे तो कार्य घंटे को सीमित करने के लिए 1850 के दशक में ही यूरोप और पूरे विश्व में आंदोलन शुरू हो गया था। 1866 में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली एवं सभी मजदूर संगठनों ने अपने हक और अधिकार के लिए 24 घंटे को 8 घंटे कार्य दिवस, 8 घंटे आराम, और 8 घंटे मनोरंजन के लिए विभाजित किया।

इसके पहले कार्य दिवस में घंटे की समय सीमा नहीं थीऔर लगातार संघर्षों के बाद 1887 में 8 घंटे का कार्य दिवस सभी उद्योगों के लिए मानक बन गया। इसलिए 1 मई को मजदूरों के विजय दिवस रूप में मनाया जाता है। लेकिन वर्तमान सरकार अपने चार श्रम कोड  संहिता के माध्यम से फिर से कार्य दिवस को 12 घंटे करने जा रही है और कई पूंजीपति भी साप्ताहिक कार्य दिवस को 70 घंटे या 90 घंटे करने की वकालत कर रहे हैं।

इसलिए आज सभी मजदूरों को अपने प्रमुख कार्यभार के रूप में लेते हुए संगठित होकर संघर्ष करना होगा जो हमारे पूर्वजों ने अपनी शहादत के माध्यम से हमें अधिकार दिए हैं, उसको संजोय रखना हमारा परम कर्तव्य है।

आज शासक वर्ग के द्वारा श्रमिकों को जाति और धर्म में बांट कर रखा गया है। अतः हमें वर्गी चेतना से लैस होकर संघर्ष को तेज करना होगा। इसी अभिवादन के साथ सभी श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस अमर रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के ठेका श्रमिकों का सम्मान करेगी इंटक, राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह आ रहे भिलाई
Next: Chhattisgarh News: दृष्टि-श्रवण बाधित बच्चों के लिए शिक्षा का सफर अब आसान, फ्री बस सेवा शुरू

Related Stories

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.