Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी ओए बिल्डिंग में लता मंगेशकर नाइट, सुरों की सरगम में फिर जगी लता की याद, सिंगर ने जीता दिल
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

बीएसपी ओए बिल्डिंग में लता मंगेशकर नाइट, सुरों की सरगम में फिर जगी लता की याद, सिंगर ने जीता दिल

Azmat ali 03/03/2026
Lata Mangeshkar Night at BSP OA Building singers performed

समाजसेविका रजनी बघेल, ब्रह्मकुमारी आशा बहन, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर साक्षी बने।

  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर को समर्पित एक संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रगति भवन सिविक सेंटर, भिलाई में एक भव्य सांगीतिक संध्या “लता मंगेशकर नाईट” का सफल आयोजन किया गया।

यह आयोजन स्वर कोकिला लता मंगेशकर को समर्पित एक संगीतमय श्रद्धांजलि था, जिसमें प्रदेश की प्रतिष्ठित गायिकाओं शिप्रा मंडल, रुपाली सखारे, अलका शर्मा, माया बैनर्जी, रीतू मिश्रा, तृप्ति साहू, मंजीता भारद्वाज, शाहीन खान, दीपा बोकाडे, रश्मि घाटे एवं नमिता गांगुली ने लता के सुपरहिट एवं सदाबहार गीतों की भावपूर्ण एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सुप्रसिद्ध उद्घोषिका ज्योति धारकर द्वारा किया गया। सभी सुरीली गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से शाहीन खान द्वारा मेल एवं फीमेल दोनों स्वर में प्रस्तुत गायन ने दर्शकों की विशेष सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका रजनी बघेल थीं। विशिष्ट अतिथियों में ब्रह्मकुमारी आशा बहन, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर तथा सुप्रसिद्ध डॉ. मीता डे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात आयोजन समिति के महेश कुमार विनोदिया, शिप्रा मंडल, माया बैनर्जी एवं रश्मि घाटे द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सभी गायिकाओं को मुख्य अतिथि रजनी बघेल द्वारा पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “लता मंगेशकर नाईट” महिला सशक्तिकरण की भावना को समर्पित एक प्रेरणादायी एवं गरिमामय पहल रही। यह आयोजन समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के समान अधिकार, न्याय एवं सशक्त भागीदारी के समर्थन का प्रतीक बना। लता जी के अमर गीतों की प्रस्तुति उनके प्रति सम्मान एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनूठा माध्यम सिद्ध हुई।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन सुर संगीत संगम मेलोडी मेकर्स समूह के डायरेक्टर महेश कुमार विनोदिया, शिप्रा मंडल, गिरीश चतुर्वेदी, शांताराम वानखेड़े, माया बैनर्जी एवं संपूर्ण टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर परविन्दर सिंह, दीपेंद्र हलधर, राजेश धारकर, जगजीत सिंह भाटिया, परन राज भाटिया, जयंत भोंसले, बी.आर. वर्मा, जानकी प्रसाद, प्रकाश बेहरा, शांताराम वानखेड़े, गिरीश चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या फिर से आंदोलन की भेंट चढ़ेगा SAIL BSL का विस्तारीकरण, 20,000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर खतरा, प्रबंधन की अपील जरूर पढ़ें आंदोलनकारी
Next: Bharat Steel 2026 से पहले दुनिया को इंडिया का न्योता, 2035 तक 400 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.