Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के BF 8 में लिफ्ट हादसा, 62 मीटर ऊंचाई पर फंसा ऑपरेटर, देखिए फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के BF 8 में लिफ्ट हादसा, 62 मीटर ऊंचाई पर फंसा ऑपरेटर, देखिए फोटो

06/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Lift-accident-at-SAIL-Bhilai-Steel-Plant-operator-trapped-at-62-meters-height-2
  • भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के बीएफ-8 की लिफ्ट में हादसे की खबर लगते ही हर तरफ हड़कंप मच गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट से एक और हादसे की खबर आ रही है। ब्लास्ट फर्नेस-8 महामाया की लिफ्ट में हादसा हो गया है। रोप टूटने की वजह से लिफ्ट ऊपरी हिस्से से जाकर टकरा गई, जिसके चलते अंदर लिफ्ट ऑपरेटर काफी देर तक फंसा रहा।

ये खबर भी पढ़ें:  बोकारो स्टील प्लांट का मकान है या कब्रिस्तान, समस्याओं का नहीं समाधान

मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिफ्ट की शीट तोड़कर ऑपरेटर को किसी तरह बाहर निकाल सके। करीब 15 मिनट के भीतर ही ऑपरेटर को बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेटर फरीद के शरीर में काफी चोट लगी है। अंदरुनी चोट की वजह से वह कराह रहा था। मेन मेडिकल पोस्ट भेज दिया गया है। रेस्क्यू होने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS Meeting 2023: नाइट शिफ्ट एलाउंस, 39 माह का बकाया एरियर और ठेका मजदूरों पर इसी महीने बैठक

बताया जा रहा है कि भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के बीएफ-8 की लिफ्ट में हादसे की खबर लगते ही हर तरफ हड़कंप मच गया। फर्नेस के कार्मिक उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। रेल कैचर सेफ्टी डिवाइस ने काम किया, जिसके चलते ऑपरेटर की जान बच गई, अन्यथा अनहोनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता था। इसी तरह का मामला पूर्व में फर्नेस-4 में हो चुका है, जिसमे एक व्यक्ति की जान चली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL Khel Mela-2023: यहां नक्सलियों की गोली नहीं, खेल में दगे गोल, रावघाट खदान के 36 स्कूलों के 1483 आदिवासी बच्चों ने मनवाया लोहा

लिफ्ट जमीन से 62 मीटर ऊपर गई। 6 मंजिल तक नॉर्मल गई। इसके बाद बाद 9 मंजिल तक अनियंत्रित होकर तेजी से लिफ्ट ऊपर गई। लेकिन टकराने का कोई निशान नहीं दिख रहा है। जांच की जा रही है। लिफ्ट काउंटर वेट से अलग हो गया, जिसके चलते लिफ्ट तेजी से ऊपर चली गई। काउंटर वेट नीचे आता है तो लिफ्ट ऊपर जाती है। काउंटर वेट तेजी से नीचे गिर गया। कर्मचारियों और अधिकारियों ने खुद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

ये खबर भी पढ़ें:   FY 2022-23: भिलाई स्टील प्लांट ने भारतीय रेलवे को भेजी 260 मीटर लंबी 1000 रेक रेल पटरी

फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन उसे पहुंचने में 20 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। इस बीच कार्मिकों ने सक्रियता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन किया। लिफ्ट का दरवाजा भी ऊपर चला गया था। इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हुई। वहां शीट लगी थी। बाहर से शीट तोड़कर अंदर से हथौड़ा मरवाया गया। इसके बाद शीट बाहर निकली। फिर मजदूर को किसी तरह खींचकर बाहर निकालने में कामयाबी मिल सकी।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL BSP Accident: भिलाई स्टील प्लांट में मालगाड़ी के दो वैगन बंकर में गिरे, लाखों का नुकसान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट का मकान है या कब्रिस्तान, समस्याओं का नहीं समाधान
Next: तू रक्षक काहू को डरना…विधायक देवेंद्र के कुर्ते पर लिखा शब्द, दे गया बड़ा संदेश

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.