Skip to content
25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मर्डर पर खुला राज: लिव इन रिलेशन में महिला का बनाया पॉर्न वीडियो, पति को भेजने की धमकी पर हत्या, महिला गिरफ्तार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मर्डर पर खुला राज: लिव इन रिलेशन में महिला का बनाया पॉर्न वीडियो, पति को भेजने की धमकी पर हत्या, महिला गिरफ्तार

18/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Man-made-porn-video-of-woman-in-live-in-relationship-absconding-woman-arrested-after-murder-
  • थाना उतई की बड़ी कार्यवाही। अंधे कत्ल की सनसनी खेज वारदात का किया गया खुलासा।
  • मृतक के साथ पिछले एक माह से लीव-इन में रह रही महिला ही निकली कातिल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 12 अगस्त को हुए मर्डर का राज खुल गया है। ग्राम चुनक‌ट्टा के चौहान बाड़ी में बने मकान में चौकीदार मोहन साहू गंभीर को जख्मी हालत में शासकीय अस्पताल उतई में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
बरगढ़ ओडिशा का मूल निवासी 50 वर्षीय मोहन साहू की मौत का पर्दाफाश पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) देवव्रत सिरमौर एवं SDOP आशीष कुमार बंछोर, थाना प्रभारी उतई विपिन रंगारी ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘गुणवत्ता-2024’ Plant-level Workplace Management Project प्रतियोगिता में इन टीमों ने झटके पुरस्कार

मृतक के साथ पिछले एक माह से लीव-इन में रह रही महिला ही कातिल निकली है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे के सब्बल को जब्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Assembly Election Update: झारखंड और महाराष्ट्र में अभी क्यों नहीं हो रहे चुनाव, खुला राज

मृतक मोहन साहू ग्राम चुनक‌ट्टा के चौहान बाड़ी में हितेन्द्र सिन्हा के खेत में बने मकान में अकेले रहकर पिछले 03 साल से रखवाली करता था। करीबन एक माह पूर्व मृतक मोहन साहू अपने साथ किसी द्रौपदी उर्फ रानी नाम की महिला को अपने साथ रखा। पूछताछ में पता चला कि चूड़ी पहना कर मोहन ने पत्नी बनाकर अपने साथ रखा था। महिला के पता के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: प्लेट मिल के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

12.08.2024 को बाड़ी मालिक हितेन्द्र सिन्हा सुबह मोहन साहू को मोबाइल लगा रहा था। किन्तु फोन न उठने पर हितेन्द्र सुबह 8 बजे चौहान बाड़ी चुनकट्टा खेती देखने गया तो देखा कि मोहन साहू जिस कमरे में रहता था, उस कमरे के दरवाजे में बाहर से ताला बंद था, किन्तु कमरे के अंदर से मोहन साहू के कराहने की आवाज आ रही थी। तब हितेन्द्र सिन्हा द्वारा कमरे का ताला तोड़कर अन्दर जाकर देखा तो मोहन साहू गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। उसके साथ रहने वाली महिला द्रौपदी उर्फ रानी गायब थी।

ये खबर भी पढ़ें: कोरबा-अम्बिकापुर और गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली तक नई रेल लाइन पर बड़ी खबर, सीएम ने पीएम को कहा-थैंक्यू

बलौदाबाजार की रहने वाली है आरोपित महिला

पुलिस छानबीन में पता चला कि मृतक मोहन साहू के साथ रहने वाली महिला ग्राम तिल्दा थाना लवन जिला बलौदाबाजार की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि मोहन साहू शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वापस अपने घर जाने की बात कहने पर मोहन साहू ने रानी को धमकी दिया कि तुम्हारा वीडियो बनाया हूं, तुम यदि अपने घर जाने की जिद करोगी तो तुम्हारे पति को वीडियो भेज दूंगा।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल मेडिक्लेम स्कीम नवीनीकरण की तारीख फिर बढ़ी, अब 25 अगस्त तक करें आवेदन

रोज के झगड़ से आपस में बढ़ी दरार

मोहन साहू की हरकतों से अत्यधिक परेशान होकर रानी के मन में मोहन साहू के प्रति नफरत की भावना घर कर गई और मोहन साहू की हत्या करने का मन बना चुकी थी। दिनांक 11.08.2024 को रात्रि में शराब पीने से मोहन साहू को नशा हो जाने से रानी को गाली गलौज कर मारपीट करने लगा, जिसे आरोपिया किसी तरह छुड़ायी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने तिरंगे के साये में उत्पादन बढ़ाने और लाभ उठाने का दिया मंत्र

ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

मोहन साहू को नशा होने से रात में सो गया। 12.08.2024 को पहट करीब 04.00 बजे द्रोपती उठकर बगल के कमरे में रखे लोहे के सब्बल को लाकर मोहन साहू की हत्या करने नियत से जो बांया करवट लेकर सोया था, उसके दाहिने कान में सब्बल से भरपुर प्रहार की उसके बाद दाहिने गला में 03 बार मारी, मोहन साहू के बेहोश होने से उसके मोबाइल और अपने बैग को लेकर कमरे के दरवाजे में ताला लगाकर वहां से भागकर अपने ससुराल चली गई। ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। वहीं, पुलिस को फोन में कोई पॉर्न वीडियो नहीं मिला है। युवती ने डिलीट कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में 26 नवंबर के पहले हो जाएगा विधानसभा चुनाव, जानें बड़ी वजह

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: कर्मचारियों से LTC, LTA रिकवरी केस पहुंचा न्यायालय, अब ट्रिब्यूनल में लड़ाई
Next: J&K Election: ‘‘आर्टिकल-370 चाहिए और पूर्ण राज्य के साथ चुनाव लड़ने की कसम खाने वाले अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती क्या अब तोड़ेंगे कसम…

Related Stories

BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
BSP Gold Award for MRD Samarth Quality Circle Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार

Azmat ali 25/09/2026
The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026

You May Have Missed

BUMS leader Kumar Amit said BSL management must immediately provide D type quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवासों से शिफ्टिंग करने 2 दिन की छुट्टी और 5 हजार काफी नहीं, BUMS बोला- फौरन दें D-टाइप आवास

Azmat ali 25/09/2026
BSP Gold Award for MRD Samarth Quality Circle Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP: एमआरडी की समर्थ क्वालिटी सर्किल टीम को गोल्ड पुरस्कार

Azmat ali 25/09/2026
The Caravan of the Agitation at SAIL BSL Reached the Hot Strip Mill and HRCF 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL में आंदोलन का कारवां पहुंचा हॉट स्ट्रिप मिल और HRCF

Azmat ali 25/09/2026
The Ananya team from SP-3 of the Bhilai Steel Plant won the Gold Award at the QCFI Chandigarh Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: SP 3 की टीम अनन्या ने QCFI चंडीगढ़ चैप्टर कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 25/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.