Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • संसदीय राजभाषा के सदस्य पहुंचे भिलाई स्टील प्लांट, जानिए हुआ क्या
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

संसदीय राजभाषा के सदस्य पहुंचे भिलाई स्टील प्लांट, जानिए हुआ क्या

26/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Members-of-Parliament-Rajbhasha-reached-Bhilai-Steel-Plant-know-what-happened
  • संयंत्र के विभिन्न उत्पादक इकाइयों में संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों को विभागप्रमुखों द्वारा विभागीय कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा किया। संसदीय राजभाषा समिति भिलाई प्रवास के दौरान सर्वप्रथम संयंत्र के मेन गेट स्थित सुरक्षा उत्कृष्टता केन्द्र में पहुंचे, जहां उनका स्वागत संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया।

संसदीय राजभाषा समिति के सदस्य भिलाई इस्पात संयंत्र का अवलोकन करने के लिए संयंत्र परिसर पहुंचे। सुरक्षा उत्कृष्टता केन्द्र में समिति के सदस्यों को आवश्यक सुरक्षा निर्देशों से अवगत कराया गया। समिति ने भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न उत्पादक इकाईयों का निरीक्षण किया और उत्पादन गतिविधियों का जायज़ा लिया। संयंत्र के विभिन्न उत्पादक इकाईयों में संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों को विभागप्रमुखों द्वारा विभागीय कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

संसदीय राजभाषा समिति ने संयंत्र भ्रमण के प्रारंभ में देश के अत्याधुनिक ब्लास्ट फर्नेस-8 में पहुंचकर इस्पात निर्माण की प्रक्रिया से रूबरू हुए तथा इसके तकनीकी पक्ष की जानकारी ली। इसके पश्चात स्टील मेल्टिंग शॉप-3 में क्रूड स्टील निर्माण तथा क्रूड स्टील से बिलेट्स एवं ब्लूम्स की रोलिंग प्रक्रिया को देखा। इसके साथ ही विश्व की सर्वाधिक लंबी रेल बनाने वाले अत्याधुनिक यूनिवर्सल रेल मिल का भी अवलोकन किया।

संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के निष्पादन की खूबियों की सराहना की। संयंत्र भ्रमण के दौरान संसदीय राजभाषा समिति के सदस्यों के साथ कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री एस मुखोपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसके पश्चात राजभाषा समिति के सदस्यों ने संयंत्र के मानव संसाधन विकास विभाग में स्थित पुस्तकालय का भ्रमण किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस मुखोपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी) निशा सोनी और मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) संदीप माथुर उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP सेक्टर-9 हॉस्पिटल में बेहतर कार्य करने वाले नर्सिंग स्टाफ को मिला शिरोमणि अवॉर्ड
Next: छत्तीसगढ़ में 15 पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर, डाक्टर अभिषेक पल्लव कबीरधाम और कांकेर के शलभ कुमार होंगे दुर्ग के एसपी

Related Stories

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
Read the Details Regarding Production Profit and other Provisions in the 2026 SAIL Employee Bonus Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.