Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP NEWS: 75 एमएम एंगल के उत्पादन में मर्चेंट मिल ने बनाया नया रिकॉर्ड, SAIL के ग्राहकों में एलएंडटी, जिंदल स्टील भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP NEWS: 75 एमएम एंगल के उत्पादन में मर्चेंट मिल ने बनाया नया रिकॉर्ड, SAIL के ग्राहकों में एलएंडटी, जिंदल स्टील भी

29/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Merchant-Mill-sets-new-record-in-production-of-75-mm-angle-LT-Jindal-Steel-among-SAIL-customers
  • 28 अप्रैल को पुनः मर्चेंट मिल ने 75 एमएम एंगल के 2160 टन उत्पादन कर अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल ने नया रिकॉर्ड बनाया है। विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए टीएमटी बार्स, एंगल्स और चैनल्स सहित हल्के स्ट्रक्चर्स की रोलिंग यहां होती है। इसने लगातार दो दिनों तक 75 एमएम एंगल के उत्पादन में नए दैनिक रिकॉर्ड बनाया है। संयंत्र को 75 एमएम एंगल प्रोफाइल के 15,000 टन का ऑर्डर दिया गया हैं, जिसमें लगभग 11,000 टन ग्राहकों को डायरेक्ट डिस्पैच के माध्यम से भेजा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 120 कर्मचारी-अधिकारी अप्रैल में रिटायर, विवादित कार्मिक की विदाई से मातहत काफी खुश

27 अप्रैल को मर्चेंट मिल ने 75 एमएम एंगल प्रोफाइल में नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1958 टन का उत्पादन कर 26 जून 2022 को स्थापित 1948 टन के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। 28 अप्रैल को पुनः मर्चेंट मिल ने 75 एमएम एंगल के 2160 टन उत्पादन कर अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 पर बड़ा अपडेट: ये जानकारी बहुत जरूरी,पेंशन में लाखों का फायदा या नुकसान, सबको देना ही पड़ेगा ब्याज

भारतीय रेलवे और राज्य बिजली बोर्डों के अलावा मर्चेंट मिल में उत्पादित 75 एमएम एंगल प्रोफाइल के विभिन्न ग्रेड के ग्राहकों में एल एंड टी, जिंदल स्टील, बैंगलोर, सोमानी स्टील, गायत्री स्टील और एसएम स्टील, मुंबई शामिल हैं। 75 एमएम एंगल प्रोफाइल का उत्पादन ग्रेड ई350, बीआर, ई250बीआर और कॉपर युक्त स्पेशल स्टील ग्रेड ई250ए में किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एक मां ने जन्में 3 बच्चे, गूंजी किलकारी, कंगारू मदर केयर से इलाज

इधर-ग्राम कातरो में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा ग्राम कातरो में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम सरपंच सहित सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डॉ. निशि मिंज, फार्मेसिस्ट खिलावन, ब्लड एवं बीपी परीक्षण के लिए जोसेफ एवम पंजीयनकर्ता शम्भू तथा विभाग की ओर से बुधेलाल उपस्थित थे। इस शिविर में कुल 62 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई वितरण किया गया। जिसमें से 12 पुरुष, 32 महिला और 19 बच्चों ने इस शिविर का लाभ उठाया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township में सड़क हादसा, आटो का एक्सल टूटने से चालक समेत महिला यात्री जख्मी, खून ही खून

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: 120 कर्मचारी-अधिकारी अप्रैल में रिटायर, विवादित कार्मिक की विदाई से मातहत काफी खुश
Next: Bokaro Steel Plant: बीएसएल से सेवानिवृत्त 40 कर्मचारियों-अधिकारियों की विदाई, सबने दी बधाई

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.