Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र यादव निकल पड़े प्रगति यात्रा पर, करोड़ों की सौगात, जनता चल रही साथ-साथ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

विधायक देवेंद्र यादव निकल पड़े प्रगति यात्रा पर, करोड़ों की सौगात, जनता चल रही साथ-साथ

19/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • विधायक की प्रगति यात्रा शुरू, एक ही दिन में सेक्टर 9 के लोगों को 1.3 करोड़ के विकास कार्य की दी सौगात।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) ने शनिवार से प्रगति यात्रा की शुरूआत कर दी है। यात्रा की शुरूआत सेक्टर 9 गोल मार्केट से की गई। एक ही दिन में विधायक देवेंद्र यादव पूरा सेक्टर 9 एरिया में पैदल यात्रा की। हर गली-हर घर तक पहुंचे। लोगों से मिले और उनका हालचाल जाना।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड

इस दौरान वार्डवासियों को करीब 1.3 करोड़ के विकास कार्य की सौगात  दी। एक ही दिन में विधायक ने 10 विकास कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इससे क्षेत्र के नागरिकों में बहुत हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

ये खबर भी पढ़ें:  CG Election 2023: कांग्रेस या भाजपा कौन दे रहा एनके बंछोर को टिकट, क्या जाएंगे राज्यसभा, दिल थामकर पढ़िए खबर

यात्रा की शुरूआत विधायक यादव ने सेक्टर 9(Sector 9) गोल मार्केट से की। यहां संतोष के चाय ठेला में विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav), मेयर नीरज पाल (Neeraj Pal) सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। जिनके साथ उन्होंने ने वार्ड के लोगों के साथ बैठकर चाय पी। फिर उद्यान के पास भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Wage Revision: कर्मचारियों की किस्मत में ठोकर खाना, जहां से शुरू लौटकर वहीं आए, चेयरमैन-DIC को लिखा पत्र, दिल्ली में फिर होगी घेराबंदी

इसके बाद चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किए। फिर एपीए रोड, एसपीए रोड, सड़क 27,28, 29 से होते हुए जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं। उन सभी काम का वार्ड के नागरिकों के साथ निरीक्षण किए। इस दौरान वार्ड के नागरिकों विकास कार्यों की काफी तारीफ की।

ये खबर भी पढ़ें:  CM भूपेश बघेल के खिलाफ BJP प्रत्याशी विजय बघेल के घर आतिशबाजी, मुंह हो रहे मीठे, BSP Workers Union को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लोगों ने कहा कि सेक्टर 9 सहित पूरे शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे है। टॉउनशिप (Township) में गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए आप ने हाईटेक तकनीक (Hitech Technology) वाला शुद्ध पानी का आरओ वाटर एटीएम (RO Water ATM) लगवाया है। सड़कों के किनारे बारिश (Rain) के दिनों में कीचड़ ना हो। इसके लिए पेवर ब्लॉक लगवा दिए है। वार्ड में बच्चों के लिए खेल मैदान, बुजुर्गों के उद्यान बनवाया है।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP कर्मचारी कृष्ण कुमार पाटिल डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर से विभूषित

इसके अलावा पूरा टॉउनशिप बैकलाइन (Backline) की गंदगी से बीते कई सालों से परेशान है। उनके पहले भी जो जनप्रतिनिधि थे, उन्हें भी समस्याएं बताई गई थी, लेकिन वे तो चुनाव में वोट मांगने के बाद दोबारा अगले चुनाव में वोट मांगने आते थे। इसलिए कभी कोई विकास नहीं हो पाया। लेकिन आप ने बिना कहे बैक लाइन की सफाई करवाएं है। इससे पूरे टॉउनशिप क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इन सभी विकास कार्यों के लिए लोगों ने विधायक का आभार जताया, उन्हें धन्यवाद दिया और पूरे यात्रा के दौरान लोगों उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

ये खबर भी पढ़ें:  Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल-1 और 2 को मिली सर्वश्रेष्ठ विभाग के तौर पर सृजनी रोलिंग ट्रॉफी

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण

-19 लाख की लागत से हास्पिटल मार्केट पेवर ब्लॉक नाली निर्माण कार्य।

-10  लाख की लागत से शहीद चौक नाली निर्माण कार्य।

-3.90 लाख की लागत से  सड़क 9 (Street 9) उद्यान में संधारण कार्य।

-10 लाख की लागत से सड़क 8 (Street 8) बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड

-2.50  लाख की लागत से  सी – 3 (C-3) वालीबाल कोर्ट निर्माण कार्य।

-30 लाख की लागत से गोल मार्केट के समीप प्रकाश व्यवस्था एवं उद्यान निर्माण कार्य।

-10 लाख की लागत से एसपीए (SPA), एनपीए (NPA) पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य।

-4 लाख की लागत से सेक्टर 9 हॉस्पिटल सेक्टर में मंच निर्माण कार्य।

-4 लाख की लागत से हॉस्पिटल सेक्टर मार्केट में वाटर एटीएम (Water ATM) का निर्माण कार्य।

-10 लाख की लागत से मेंटनेंस ऑफिस (Maintenance Office) के समीप डोम शेड निर्माण कार्य।

ये खबर भी पढ़ें:  Vindhyagiri: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लांच किया युद्धपोत विंध्यगिरी, SAIL ने 4000 टन दिया स्पेशल स्टील, अकेले BSL का 50% स्टील

सदैव रहे जनता के बीच में

यात्रा में शामिल होने ने कहा-विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) भिलाई नगर के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिसे लोग नेता नहीं अपना बेटा मानते है। देवेंद्र यादव जब से विधायक बने हैं, तब से वे लगातार जनता के बीच ही रहे हैं। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी को पूरी तरह से खत्म कर दिए है। पहले के नेता एक बार चुनाव जीतने के बाद दोबारा कभी चेहरे दिखाने वार्ड में नहीं जाते थे।

ये खबर भी पढ़ें:  Bodoland Territorial Committee पहुंची छत्तीसगढ़, असम की मदद करेगी सीजी सरकार, जानिए कारण

लेकिन देवेंद्र यादव ऐसे विधायक हैं, जिनसे लोग चाहे तो रोज और बड़ी ही आसानी से मिल जाते है। लोगों को विधायक के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती वे खुद लोगों के घरों में जाकर उनसे मिलते है। उनकी समस्या पूछते है और समाधान करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  CG NEWS: छत्तीसगढ़ी में और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे 1 से 5 कक्षा तक करेंगे स्थानीय बोली में पढ़ाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हमर भिलाई हरियर भिलाई: दुकानदारों को फूलों से सजे गमले भेंट कर रहा निगम-व्यापारिक संगठन, आप कीजिए रखवाली
Next: सेक्टर-2 में मंगलवार को पानी सप्लाई का बदला समय, पानी टंकियों को करें साफ, बचें डेंगू से

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.