Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक भेंट-मुलाकात: सेक्टर 10 पहुंचे विधायक देवेंद्र ने दी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

विधायक भेंट-मुलाकात: सेक्टर 10 पहुंचे विधायक देवेंद्र ने दी बैडमिंटन कोर्ट की सौगात

16/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
MLA-meeting-MLA-Devendra-Yadav-who-reached-Sector-10-gave-the-gift-of-badminton-court
  • 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। इस बैडमिंटन कोर्ट में सभी जरूरी सुविधाएं हैं। जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। वार्ड क्रमांक 65 सेक्टर 10 वासियों को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भव्य सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट की सौगात दी। वार्ड पार्षद सुभद्रा सिंह, लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, अनिल सिंह, राजेश प्रसाद सहित वार्ड के वरिष्ठजनों के साथ मिलकर फीता काटकर लोकार्पण किया।

सेक्टर 10 में सड़क 35 में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य किया गया है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवाया गया है। 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण हुआ है, जहां सभी जरूरी सुविधाएं है।

सर्व सुविधा युक्त नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इसे जनता को समर्पित करते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि सिर्फ टाउनशिप ही नहीं बल्कि हम पूरे शहर में बड़े-बड़े विकास कार्य करवा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भिलाई हमेशा से अग्रणी रहा है और हम खेल में भी भिलाई को अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे जरूरी खास खेल जिस पर पहले कभी ध्यान नहीं दिया गया और जिसके लिए भिलाई में कोई खास सुविधा नहीं है। वैसे खेलों के लिए सुविधा बनाई जा रही है ताकि हमारे खिलाड़ियों को जरूरी प्लेटफार्म मिल सके।

वार्ड का दौरा कर सबसे भेंट मुलाकात किए

भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 10 का वार्ड दौरा किए और लोगों से भेंट मुलाकात कर लोगों का कुशल क्षेम जाना। वार्ड के विभिन्न गलियों और का भ्रमण करते हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किये। सड़क 28ए और 8 एफ में पहुंचे। जहां वे लोगों के साथ बैठक करके विभिन्न विषयों पर चर्चा। इसी प्रकार जोनल मार्किट शाप नंबर 179 शुभम जायसवाल के यहां बैठक किए। फिर सड़क 30 में मंदिर में बैठक की गई। सड़क 29मंदिर ,सड़क 32 में कोंटा भैया के यहां बैठक हुई। फिर सड़क 34 में बैठ कर लोगों से हालचाल जाने वार्ड की समस्या पर चर्चा कर समाधान निकाला।

तेजी से हो रहा शहर का विकास

इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में सिर्फ भिलाई ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का विकास हुआ है और छत्तीसगढ़ के किसानों से लेकर मजदूरों के हित और विकास के लिए योजनाएं बनाएंगे शहर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पट्टा का लाभ दिया जा रहा है। हर परिवार को राशन कार्ड बना कर दिया गया है। इस तरह से प्रदेशवासियों के हित में लगातार काम किए जा रहे हैं।

सर्व सुविधा युक्त है कोट

10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया गया है। इस बैडमिंटन कोर्ट में सभी जरूरी सुविधाएं हैं। जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इस बैडमिंटन कोर्ट में रात में भी खेल आयोजन किया जा सके इसके लिए लाइटिंग आदि की सुविधा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात नीति 2030 को करना है सफल तो SAIL, RINL, FSNL, NMDC का विलय कर बनाएं मेगा स्टील PSU
Next: विधायक देवेंद्र यादव ने साहू समाज को दी छावनी में बड़ी सौगात, खुद का होगा भवन

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.