Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • समकालीन कलाजगत में योगदान देने वाले कलाकारों को सांसद विजय बघेल ने नवाजा राष्ट्रीय कलापुरोधा सम्मान
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

समकालीन कलाजगत में योगदान देने वाले कलाकारों को सांसद विजय बघेल ने नवाजा राष्ट्रीय कलापुरोधा सम्मान

20/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
MP-Vijay-Baghel-awarded-the-National-Artist-Award-to-the-artists-who-contributed-to-the-contemporary-art-world
  • सांसद ने कलाकारों के व्यक्तिगत कलासाधना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे परदेशी बेलचंदन जैसे कलाकारों के नाचा-गम्मत को देखकर ही बड़े हुए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सांसद विजय बघेल ने समकालीन कलाजगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों को राष्ट्रीय कलापुरोधा सम्मान से विभूषित किया। ललित कला अकादमी के सदस्य की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नाचा गुरु परदेशी बेलचंदन (दुर्ग), लोकगायिका-बसंती तेलासी (दुर्ग), नृत्यांगना-पद्मावती साहू (दुर्ग), लोकगायक-प्रकाश देवांगन (कवर्धा), गीतकार-हर्षकुमार बिन्दु (राजनांदगांव), पंडवानी-ममता अहार (रायपुर), गायन-भारत भूषण परगनिहा (भिलाई), लोकनृत्यकार-अशोक श्रीवास (दल्ली राजहरा), पुरातत्व लेखन-रमेश वर्मा (कुम्हारी), साहित्यकार-चन्द्रहास साहू (धमतरी), विक्रम सिंह (नंदनी-अहिवारा), मूर्तिकार-मीना देवांगन (कोंडागांव), उत्तर कुमार साहू (भिलाई) तथा फोटोग्राफी गौकरण कुमार निषाद (भिलाई) को दिया गया।

सेक्टर-5 स्थित सांसद विजय बघेल के आवास में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ कलाकारों को छत्तीसगढ़ का सच्चा सपूत और कलापुरोधा निरुपित किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी कलाकारों और साहित्यकारों की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

सांसद ने कलाकारों के व्यक्तिगत कलासाधना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे परदेशी बेलचंदन जैसे कलाकारों के नाचा-गम्मत को देखकर ही बड़े हुए हैं। लोकप्रिय गायिका बसंती तेलासी के श्पथरा मा पानी ओगराबोश्, श्लचकदार कनिहा मैं जावंव कईसे पनिहाश् एवं पारंपरिक देवार गीतों को कालजयी गीत कहा।

सांसद ने अपने संस्मरण में कहा कि लोक नृत्यांगना-पद्मावती साहू के फुर्तीले लोकनृत्यों ने गांव-गांव में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। वहीं लोकगायक-प्रकाश देवांगन के गीत श्मोर खेती-खार रुन-झुन मन भंवरा नाचे झूम-झूमश् एवं पहले छत्तीसगढ़ी राखी गीत और अनेकानेक जस गीतों ने छत्तीसगढ़ी मनोरंजन जगत को एक नया आसमान दिया है।

गीतकार-हर्षकुमार बिन्दु के कर्णप्रिय गीत मौहा झरे-मौहा झरे तो ऐसा कर्णप्रिय गीत है जिसके बगैर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्ण नहीं होते। इसी तरह से रायपुर की ममता अहार के पंडवानी पर भी टिप्पणी करते हुए सांसद ने कहा कि उन्होंने 31 देशों में पंडवानी गायन करके छत्तीसगढ़ के मान को बढ़ाया है।

उन्हें शिक्षा के लिए भी राष्ट्रपति पुरस्कृत मिल चुका है। सम्मान समारोह में गायन के लिए भारत भूषण परगनिहा, लोकनृत्य के लिए अशोक श्रीवास, पुरातात्विक लेखन के लिए रमेश वर्मा, साहित्य के लिए चन्द्रहास साहू, विक्रम सिंह, मूर्तिकला के लिए सुश्री मीना देवांगन, उत्तर कुमार साहू के साथ ही उच्च कोटि के फोटो पत्रकारिता के लिए गौकरण कुमार निषाद को सम्मानित किया गया।

इस दौरान लता मंगेश्कर से छत्तीसगढ़ी गीत गवाने वाले संगीतकार मदन शर्मा ने भी अपनी रचना से कलाकारों का स्वागत किया। मंच का सफल संचालन साहित्यकार मेनका वर्मा एवं रुपा साहू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण कालमेघ व अंकुश देवांगन ने किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP इलेक्ट्रिकल जोन के अधिकारी-कर्मचारी बने शिरोमणि, इधर-मर्चेंट मिल ने उत्पादन में रचा कीर्तिमान
Next: बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-4 के कर्मचारियों की विदाई, सबने अपनी-अपनी सुनाई

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.