Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC कर्मचारियों का 2022 से वेज रिवीजन अटका, BMS नेता संग सांसद पहुंचे इस्पात मंत्री के पास
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC कर्मचारियों का 2022 से वेज रिवीजन अटका, BMS नेता संग सांसद पहुंचे इस्पात मंत्री के पास

Azmat ali 13/02/2026
NMDC Employees Wage Revision is Pending since 2022 MPs along with BMS Leaders Approach Steel Minister

केएमएस की मांग पर बस्तर सांसद द्वारा केंद्रीय इस्पात मंत्री को एनएमडीसी का वेतन पुनरीक्षण शीघ्र लागू कराने हेतु दिया गया पत्र।

  • एनएमडीसी कर्मचारियों के हित में 1 जनवरी 2022 से लंबित पुनरीक्षित वेतनमान शीघ्र लागू कराने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, किरंदुल। एनएमडीसी कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन का मामला एक बार फिर इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी के पास पहुंचा है। खदान मजदूर संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) शाखा किरंदुल, बचेली एवं नगरनार इस्पात मजदूर संघ की मांग पर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप द्वारा नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से उनके निवास पर भेंट की।

एनएमडीसी कर्मचारियों के हित में 1 जनवरी 2022 से लंबित पुनरीक्षित वेतनमान शीघ्र लागू कराने एवं औद्योगिक संहिता के प्रावधानों के अनुरूप खदान मजदूर संघ को विधिवत मान्यता प्रदान करने हेतु पत्र सौंप कर मांग की गई है।

इस पर केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री द्वारा सार्थक परिचर्चा करते हुए त्वरित कार्रवाई बाबत सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। यह सुखद संयोग है कि लोकसभा सत्र में नवीन औद्योगिक संहिता पर चर्चा चल रही है और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप द्वारा विश्व में अपने उत्कृष्ट गुणवत्ता युक्त लौह अयस्क हेतु सुविख्यात एनएमडीसी लिमिटेड के कर्मचारियों की लंबित वेज रिवीजन के संदर्भ में केंद्रीय इस्पात मंत्री को पत्र सौंपकर एनएमडीसी लिमिटेड के कर्मचारियों की आवाज उठाई है।

1 जनवरी 2022 से लंबित पुनरीक्षित वेतनमान को शीघ्र लागू करने तथा औ‌द्योगिक संबंध संहिता के प्रावधानों के अनुरूप खदान मजदूर संघ को विधिवत मान्यता प्रदान करने हेतु आवश्यक आगामी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सांसद महेश कश्यप द्वारा केंद्रीय इस्पात मंत्री को जानकारी दी गई कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एनएमडीसी का महत्वपूर्ण योगदान है तथा हजारों श्रमिकों एवं उनके परिवारों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है।

अतः शीघ्र वेतन पुनरीक्षण एवं खदान मजदूर संघ को मान्यता प्रदान करने हेतु संबंधित विभाग/प्रबंधन को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की मांग कि गई है, जिससे श्रमिकों के हितों की रक्षा हो सके तथा औ‌द्योगिक वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहे।

इस अवसर पर विश्व की सबसे बड़ी श्रम संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, दानेश्वर जोशी, शाखा बचेली के सुरेश तामो, मनीलाल देवांगन, नगरनार इस्पात मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गा चरण उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: याद-ए-लता स्वरांजली: भिलाई कला मंदिर में गूंजेंगे स्व. लता मंगेशकर के गाने, परिवार संग शाम को आइए
Next: BHILAI STEEL PLANT: सांसद ताराचंद साहू को 5 लाख की रिश्वत देते पकड़ाया था लोहा चोर ठेकेदार पवन लाखोटिया, CISF डिप्टी कमांडेंट भी थे आरोपित

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.