Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सूद पर पैसा और बच्चों की पढ़ाई, न-बाबा-न, EPFO दे रहा लाखों रुपए एजुकेशन एडवांस | PF Advance For Higher Education
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सूद पर पैसा और बच्चों की पढ़ाई, न-बाबा-न, EPFO दे रहा लाखों रुपए एजुकेशन एडवांस | PF Advance For Higher Education

02/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
No-need-to-take-money-on-interest-for-childrens-education-EPFO-​​is-giving-education-advance-of-lakhs-of-rupees.-PF-Advance-For-Higher-Education
  • मेंबर ने पोस्ट-मैट्रिक या विवाह के लिए तीन बार से अधिक एडवांस ना लिया हो, तो वह पोस्ट-मैट्रिक के लिए एजुकेशन एडवांस लेने का पात्र है।

अज़मत अली, भिलाई। बच्चों की पढ़ाई के लिए आप परेशान हो रहे हैं। पैसे का इंतजाम नहीं हो रहा है तो टेंशन मत लीजिए। ईपीएफ हॉयर एजुकेशन के लिए आपकी जमा राशि से पैसा देगा। एजुकेशन एडवांस का प्रावधान किया गया है। इम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड आर्गनाइजेशन इंडिया (Employees Provident Fund Organisation, India) की वेबसाइट पर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 उच्च पेंशन: EPFO Portal पर गलत ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने वाले दोबारा भरें फॉर्म, Reset Option का अब मौका

इस तरह बच्चे की पढ़ाई के लिए घर बैठे पैसे का इंतजाम भी कर लेंगे। ब्याज पर पैसा लेने की नौबत तक नहीं आएगी। आपको Advance For Higher Education के लिए ईपीएफओ (EPFO) की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाना होगा। यहां विस्तार से पूरी प्रक्रिया आपको अपनानी होगी। How To Avail Advance For Education? के लिए आपको करना क्या है, इसका आसान तरीका Suchnaji.com आपको बताने जा रहा है। ईपीएफओ के अधिकारियों द्वारा सुझाए गए तरीके पर अमल कीजिए और आसानी से बच्चे की पढ़ाई के लिए पैसा हासिल करें।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 पर बड़ा अपडेट: ये जानकारी बहुत जरूरी,पेंशन में लाखों का फायदा या नुकसान, सबको देना ही पड़ेगा ब्याज

इन शर्तों का पालन कर हासिल करें पैसा

  1. ईपीएफओ के मेंबर की पीएफ फंड में 7 साल की सदस्यता पूरी हो चुकी हो।
  2. मेंबर के पीएफ खाते में ब्याज के साथ उसके योगदान की राशि एक हज़ार रुपए या इससे ज्यादा हो।
  3. मेंबर ने पोस्ट-मैट्रिक या विवाह के लिए तीन बार से अधिक एडवांस ना लिया हो, तो वह पोस्ट-मैट्रिक के लिए एजुकेशन एडवांस लेने का पात्र है।
    4.कर्मचारी अपने भविष्य निधि खाते में ब्याज सहित अपने योगदान का 50 प्रतिशत राशि एडवांस के रूप में प्राप्त कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: TDS, अवकाश नकदीकरण, PF, ग्रेच्युटी और टैक्स…

एजुकेशन एडवांस आवेदन का तरीका (How To Avail Advance For Education?)

  • EPFO की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर क्लिक करें।
  • फॉर्म 31 भरना होता है। इसके साथ किसी तरह का डाक्टयूमेंट लगाने की जरूरत नहीं है। सामान्य सी जानकारी देकर आप पैसा हासिल कर सकते हैं।
  • फॉर्म 31 आपको www.epfindia.gov.in के मेंबर पोर्टल में लॉगिन करने से मिलेगा। होम पेज पर Online Claims Member Account Tranfer कॉलम से हासिल कर सकते हैं। यहां फॉर्म भर सकते हैं।
  • खास बात यह है कि आप उमंग एप (UMANG) के माध्यम से भी फॉर्म 31 को भर सकते हैं।
  • -आप यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (UAN) भरकर गेट ओटीपी पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसको आप भरकर प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे।
  • इसके बाद आपके खाते का डैशबोर्ड दिखेगा। इसमें केवाइसी डिटेल में आपको अपना बैंक एकाउंट नंबर, आधार नंबर, पैन नंबर, आइएफएससी कोर्ड, बैंक का नाम और पता सही-सही भरें। इसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें: क्या भत्ता, बोनस और बीमा आता है टैक्स के दायरे में, पढ़ें स्टोरी

  • अगली कड़ी में क्लेम फॉर्म का विकल्प अब आपको चुनना है। आधार कार्ड का पता भरें।
  • फॉर्म 31 सलेक्ट करें। यहीं आपसे एडवांस लेने का कारण पूछा जाएगा। इसके लिए यहां एडवांस का कारण एजुकेशन लिख दें। जितना पैसा लेना चाहते हैं, वह लिखें।
  • इसके बाद अपने बैंक के चेक की स्पष्ट कॉपी आप अपलोड करें। ध्यान रखें चेक पर खाता नंबर, आइएफएससी कोड लिखें। इसके बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें।

Income Tax: दुकान-मकान मालिक और किरायेदार, ये है टैक्स का नियम

एजुकेशन एडवांस का ऑनलाइन आवेदन करते समय रखें ध्यान…

-फार्म के सभी सेक्शन को सावधानीपूर्वक भरें और गलत जानकारियां न दें।
-ऑटो-फिल के तहत आ रहे डाटा की जांच कर लें।
-पीएफ एडवांस लेने का सही कारण, अपना बैंक अकाउंट नंबर और पता आदि भरें।
-अपने बैंक पासबुक और चेकबुक जिसमें आपका नाम और आईएफएससी कोड हो, की स्पष्ट कॉपी अटैच करें।
-ईपीएफओ या उसके कर्मचारी कभी भी मैसेज, फोन कॉल, ई-मेल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया माध्यम से मेंबर का व्यक्तिगत या वित्तीय विवरण नहीं मांगते हैं। इसलिए सतर्क रहें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Government job In Chhattisgarh: तैयार रखिए डाक्यूमेंट, रिक्त पदों पर भर्ती का आ रहा फॉर्म
Next: Sharad Pawar Resign: शरद पवार ने NCP चीफ पद से दिया इस्तीफा, मचा कोहराम, रोने लगे पार्टी नेता, कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.