Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Pension Big News: बीएसपी के एचएसएलटी ठेका श्रमिकों की पेंशन शुरू, इंटक कार्यालय में जुटे पेंशनभोगी, मना जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Pension Big News: बीएसपी के एचएसएलटी ठेका श्रमिकों की पेंशन शुरू, इंटक कार्यालय में जुटे पेंशनभोगी, मना जश्न

Azmat ali 27/02/2026 1 minute read
Pension Big News Pension for BSP HSLT contract Workers Resumes Pensioners Gather at INTUC Office Celebrate

प्रारंभ हुए पेंशन प्रकरणों में श्रमिकों को लगभग ₹2,700 प्रतिमाह पेंशन तथा लगभग ₹1,70,000 पेंशन एरियर के रूप में मिलने लगा है।

पेंशन चालू होने की खुशी में एचएसएलटी ठेका श्रमिकों ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर मिठाई वितरण किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र में साफ-सफाई एवं उत्पादन कार्य में विगत 40 वर्षों से कार्य करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए एचएसएलटी ठेका श्रमिकों का पेंशन लंबे समय से लंबित था। ईपीएफ के केवाईसी लंबित रहने के कारण लगभग 10 वर्षों से प्रयासों के बावजूद उनका पेंशन प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। लेकिन, अब उन्हें राहत मिल गई है।

इस संबंध में ठेका श्रमिकों ने स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) कार्यालय में अध्यक्ष संजय कुमार साहू से संपर्क किया। विगत दो वर्षों के सतत प्रयासों तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च प्रबंधन, सीएलसी ठेका प्रकोष्ठ, वित्त विभाग एवं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन रायपुर के सहयोग से 250 ठेका श्रमिकों में से 110 श्रमिकों का पेंशन प्रारंभ हो गया है। शेष श्रमिकों की प्रक्रिया प्रगति पर है।

प्रारंभ हुए पेंशन प्रकरणों में श्रमिकों को लगभग ₹2,700 प्रतिमाह पेंशन तथा लगभग ₹1,70,000 पेंशन एरियर के रूप में मिलना प्रारंभ हो गया है। पेंशन चालू होने की खुशी में एचएसएलटी ठेका श्रमिकों ने यूनियन कार्यालय पहुंचकर मिठाई वितरण किया तथा स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू, उपाध्यक्ष सी.पी. वर्मा एवं दीनानाथ सिंह सार्वा का फूलमाला एवं शाल से सम्मान किया।

अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि यह कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि लगभग 15 वर्षों से निरंतर प्रयासों के बाद भी पेंशन प्रारंभ नहीं हो पाया था। यूनियन एवं प्रबंधन के समन्वित प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी इंटक यूनियन श्रमिकों के हित में सतत कार्य करती रहेगी तथा ठेका श्रमिकों की सुविधाओं एवं वेतन वृद्धि के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर एचएसएलटी ठेका श्रमिक गिरवर साहू, जनक देवांगन, गजाधर, बालूराम, वीर सिंह, लक्ष्मण राव, राजू भारती, लखन साहू, घासीराम, रामचरण सिंह, परगन साहू, सोनबाई सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं अन्य श्रमिक उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप के मकान, दुकान, भवनों के अवैध निर्माण पर नगर निगम बोला-कराइए नियमितीकरण, पढ़ें BSP की पुरानी चिट्ठी
Next: Bhilai Steel Plant: पीबीएस में “I Love” छाप छोड़ने वाले जीएम वीएस देवांगन रिटायर, कार्मिकों ने दी विदाई

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.