Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशन: EPS 95, NPS, OPS, OROP क्या है, EPFO कैसे करता है Pension गणना
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

पेंशन: EPS 95, NPS, OPS, OROP क्या है, EPFO कैसे करता है Pension गणना

30/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Pension-What-is-EPS-95_-NPS_-OPS_-OROP_-how-EPFO-__calculates-pension
  • EPS-95 क्या है। किस तरह से गणना होती है। आदि सवालों का जवाब पढ़ें।

अज़मत अली, भिलाई। EPS-95 का अर्थ इम्प्लाइज पेंशन स्कीम 95 (Employee Pension Scheme 95) है। 16 नवंबर 1995 को EPS-95 लागू हुआ था। ईपीएस 95 को तीन चरणों में लागू किया गया था। 16 नवंबर 1995 से 7 अक्टूबर 2001 तक 5000 की बेसिक लिमिट रखी गई थी तथा 8 अक्टूबर 2001 से 31 अगस्त 2014 तक 6500 की और 1 सितंबर 2014 को कैपिंग बढ़ाकर 15000 किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, NJCS, EPS 95 और EPFO पर SWFI ने लिया यह फैसला

इसमें इम्प्लायर का 12% का जो कॉन्ट्रिब्यूशन होता है, उसका 8.33% ईपीएस में जमा होता है। इसके अनुसार 5000 पर 417, 6500 की बेसिक पर 941 रुपए और एक सितंबर 2014 से 15000 बेसिक पर 1250 इम्प्लायर का कॉन्ट्रिब्यूशन ईपीएस-95 स्कीम में जमा होता है।

ये खबर भी पढ़ें:EPS 95: उच्च पेंशन के ब्याज को लेकर EPFO ने कही ये बात

इस जमा हुए पैसे के आधार पर ही ईपीएफओ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करता था। यह पेंशन आज के समय में अपर्याप्त है। इसे देखते हुए देखते हुए मार्च 1996 को बेसिक और डीए का 8.33% जमा करने के लिए जॉइंट ऑप्शन फॉर्म भरने का सुविधा प्रदान किया गया।

कुछ कर्मचारियों ने यह जॉइंट ऑप्शन फॉर्म सबमिट किया। परंतु जानकारी नहीं होने की वजह से या गलत फॉर्म भरने की वजह से ईपीएफओ ने उनका जॉइंट ऑप्शन फॉर्म निरस्त कर दिया। ऐसे कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट गए, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 04 नवंबर 2022 को कर्मचारियों के हक में फैसला देते हुए यह निर्णय दिया कि वह कर्मचारी जो 01.11.2014 से पहले तक सर्विस में थे और जिन्होंने ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरा था, परंतु रिजेक्ट हो गया था वे पात्र होंगे। और जो 2014 से पहले जो रिटायर हो गए हैं, इसके पात्र होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL BSP Accident: खदान में ट्रक ने 2 बार रौंदा नाबालिग आदिवासी खलासी को, गांव वालों ने घेरा कोटेश्वर चूना खदान

इसका फायदा यह होगा कि अब कर्मचारियों को बढ़ी राशि पेंशन के रूप में मिल पाएगी, जो कि सम्मानजनक होगा। इसे हम ऐसा समझते हैं यदि किसी कर्मचारी का वर्तमान में 100000 बेसिक और DA है तो इस पर एंप्लॉय जो 12% के हिसाब से 12000 का कॉन्ट्रिब्यूशन देता है, जिसमें से 15000 की लिमिट की वजह से पहले ईपीएस में 15000 का 8.33% अर्थात 1200 रुपए इपीएफ स्कीम में चला जाता था। शेष राशि नियोक्ता के द्वारा 10800 ईपीएफ/CPF में जमा हो जाता था।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट: CSVTU ने BSP को लिखा पत्र, 10 अगस्त तक मांगी प्रवेश लेने वालों की लिस्ट, 40% सीट और 25% फीस में राहत

अब यह एक लाख पर 8.33% के अनुसार 8330 पेंशन फंड में जमा करना होगा, क्योंकि उसने पहले 1200 ही जमा किया है। इसलिए शेष राशि 7130 उसे जमा करना होगा। आज की तारीख में 12000 में से 8330 घटाने पर बचे हुए 3670 आपके सीपीएफ (CPF) अकाउंट में जमा हो जाएगा, जो कि पहले 10800 जमा हो रहा था। इसका अर्थ यह हुआ कि रिटायरमेंट के समय पर कम पैसा मिलेगा। परंतु आपको एक सम्मानजनक पेंसन हर महीने प्राप्त होता रहेगा।

ओपीएस (Old Pension Scheme) क्या है

ओपीएस (OPS) यानी ओल्ड पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme)। पहले वर्ष 1 अप्रैल 2004 को इस योजना को सरकार के द्वारा बंद कर दिया गया। इस योजना की जगह पर एनपीएस (NPS) नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) लागू किया गया। इसमें 12% का कॉन्ट्रिब्यूशन इस फंड में जमा करना होता है।

इस स्कीम में रिटायरमेंट के बाद आप जमा पैसे की 60% राशि निकाल सकते हैं। 40% की राशि किसी एनुटी प्लान जमा रहता है, जिससे पेंशन प्राप्त होता है, जो कि बहुत कम होती है, क्योंकि यह बाजार पर आधारित होता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 105 जवानों के CISF बैरक का बरामदा ढहा, हादसे से मचा हड़कंप

कांग्रेस शासित राज्यों में मिल रही पुरानी पेंशन का लाभ

कांग्रेस शासित हिमांचल प्रदेश, राजस्थान और समर्थन से चल रही झारखंड सरकार ने ओपीएस को पुनः बहाल किया है। इस पेंशन योजना में कर्मचारियों को बेसिक डीए का 50% पेंशन के रूप में दिया जाता है। इस पेंशन स्कीम में सीधा-सीधा अंतिम वेतन का 50% राशि आपको पेंशन के रूप में प्राप्त होता है। इस स्कीम में डीए वेरिएबल होता है। समय के साथ डीए जैसे-जैसे बढ़ते जाता है। वैसे वैसे पेंशन बढ़ता जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: देश का पहला PSU बना SAIL Rourkela Steel Plant, जिसकी खुद की होगी मालगाड़ी, ग्राहकों तक पहुंचाएगा प्रोडक्ट

सेना में OROP (वन रैंक वन पेंशन) लागू है

सेना में OROP ( वन रैंक वन पेंशन) लागू किया गया है, बाकि सभी जगह पर NPS लागू है। रेलवे में एनपीएस लागू है। एनपीएस बाजार पर आधारित है। ओपीएस सीधा सरकार के नियंत्रण में होता है।
इस योजना में अभी छत्तीसगढ़ में 30 वर्ष कि सेवा अवधि पूरा करने पर अंतिम वेतन का 50% राशि आपको पेंशन के रूप में दिया जाता है। इस योजना में समय-समय पर डीए रिवाइस होता है। अर्थात यह पेंशन डीए बदने के साथ बढ़ता जाता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL बकाया एरियर: Bokaro Steel Plant के कर्मचारी ED वर्क्स कार्यालय पर 9 अगस्त को करेंगे चढ़ाई
Next: Exclusive News: EPS-95 पेंशन के लिए नहीं है कोई नया फॉर्मूला, Pensionable Salary और ब्याज पर आई ये बड़ी खबर

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.