Skip to content
05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • MP-CG में CITU को मजबूत करने वाले पीके मोइत्रा ने कोलकाता में ली अंतिम सांस, रवि आर्या से 1200 वोटों से हारे थे विधानसभा चुनाव, 1 साल रहे जेल में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MP-CG में CITU को मजबूत करने वाले पीके मोइत्रा ने कोलकाता में ली अंतिम सांस, रवि आर्या से 1200 वोटों से हारे थे विधानसभा चुनाव, 1 साल रहे जेल में

22/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
PK-Moitra-who-strengthened-CITU-in-MP-CG-breathed-his-last-in-Kolkata-lost-the-assembly-elections-to-Ravi-Arya-by-1200-votes-remained-in-jail-for-1-year
  • हिन्दुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन भिलाई-सीटू (CITU) के पूर्व महासचिव व मध्य प्रदेश सीटू के पूर्व उपाध्यक्ष पीके मोइत्रा का निधन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (Centre of Indian Trade Unions) के लिए एक दुखद खबर है। धाकड़ नेता पीके मोइत्रा अब नहीं रहे। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सक्रिय ट्रेड यूनियन करने वाले मोइत्रा ने कोलकाता में अंतिम सांस ली है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP ने कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया दुर्गा पूजा जैसा रमजान 2023 का तोहफा, रोजेदारों का बदला ड्यूटी टाइम

छत्तीसगढ़ अंचल के जाने माने ट्रेड यूनियन नेता एवं हिन्दुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन भिलाई-सीटू (CITU) के पूर्व महासचिव व मध्य प्रदेश सीटू के पूर्व उपाध्यक्ष पीके मोइत्रा का बीती रात कोलकाता में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें:  EPFO के नियमों ने उलझाया, तो क्या सेल के कर्मचारी-अधिकारी EPS 95 पेंशन के लिए पात्र नहीं

हिन्दुस्तान स्टील इम्प्लाइज़ यूनियन की ओर से पीके. मोइत्रा को उनके द्वारा ट्रेड यूनियन आंदोलन को दिए गए अमूल्य योगदान के लिए क्रांतिकारी सलाम दिया है। शोक व्यक्त किया गया है। भिलाई कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। सीटू नेताओं का कहना है कि उन्होंने भिलाई क्षेत्र सहित पूरे अविभाजित मध्य प्रदेश के मजदूर आंदोलन को एक नई दिशा व पहचान दी थी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant Accident: दमकल कर्मी 30 ऊंचाई से नीचे गिरा, लगी गंभीर चोट

वे ट्रेड यूनियन के नेतृत्वकारी भूमिका से हटने के बाद भी मजदूर संगठनों को निशुल्क विधिक सलाह व मार्गदर्शन देते रहें हैं। मोइत्रा का निधन ट्रेड यूनियन आंदोलन के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में उनके पूरे परिवार के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी व सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्‌डी ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि पीके मोइत्रा छात्र जीवन से ही मार्क्सवादी विचारधारा के प्रति आकर्षित होकर कम्युनिस्ट आंदोलन में शामिल हुए थे। वे लंबे समय तक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अविभाजित मध्यप्रदेश के राज्य सचिवमंडल के सदस्य रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के पूर्व MD वीके अरोड़ा वियतनाम में घूम रहे, घर में घुसे चोर, CCTV का हार्डडिक्स भी ले गए, सुपेला थाने में FIR दर्ज

वे सन 1984 में दुर्ग लोकसभा व 1985 में भिलाई नगर विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी थे। वे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रवि आर्या से महज 1200 वोटों से पराजित हुए थे। वे हिन्दुस्तान स्टील इम्प्लाइज यूनियन भिलाई (सीटू) के पूर्व महासचिव तथा मध्य प्रदेश सीटू के नेता थे।

मजदूरों को संगठित करने में अहम योगदान

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उनके निधन पर गहरी शोक प्रकट किया है। सीटू के सहायक महासचिव टी.जोगा राव ने बताया कि मजदूर वर्ग के आंदोलन एवं ट्रेड यूनियन आंदोलन को दिए गए उनके अमूल्य योगदान सदा याद किया जाएगा। वे अच्छे संगठनकर्ता भी थे। भिलाई में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को जनता के बीच स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण भूमिका रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  सीमेंट प्रोडक्शन में कोयले का विकल्प गोबर, CM भूपेश बघेल की मौजूदगी में श्रीसीमेंट और सरकार ने किया एमओयू, रोज खरीदेगा 10 मीट्रिक टन गोबर

एक साल तक जेल भी रहे

भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में मालिकों द्वारा मजदूरो के निर्मम शोषण के खिलाफ मजदूरों को संगठित कर लंबे संघर्ष किए। मजदूरों के आंदोलन के दौरान उन्हे गिरफ्तार कर लगभग एक वर्ष तक जेल में बंदी बनाकर रखा गया। उन्होंने भिलाई क्षेत्र सहित पूरे अविभाजित मध्य प्रदेश के मजदूर आंदोलन को एक नई दिशा व पहचान दी थी।

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई इंडोर स्टेडियम निर्माण में भ्रष्टाचार पर सब इंजीनियर श्वेता महिश्वर सस्पेंड, ठेका निरस्त, जमानत राशि जब्त, बच गए पार्षद

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP ने कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया दुर्गा पूजा जैसा रमजान 2023 का तोहफा, रोजेदारों का बदला ड्यूटी टाइम
Next: SAIL E0 Exam Result: मार्च में आ सकता है रिजल्ट, अप्रैल प्रथम सप्ताह में इंटरव्यू की तैयारी, ये कर्मचारी नहीं बन सकेंगे अधिकारी

Related Stories

BSP Boria Gate Live Negligence by Bhilai Steel Plant Management Could Cost Someone Their Life
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Azmat ali 05/09/2026
Bhilai BMS Said Please do not Provide Protection to Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

Azmat ali 05/09/2026
Police Arrested the Accused who Pelted Stones at the BSP Enforcement Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

BSP Boria Gate Live Negligence by Bhilai Steel Plant Management Could Cost Someone Their Life
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Boria Gate Live: पत्थर चले या गोली नहीं सुधरेंगे, साहब…आपकी ढिलाई से जाएगी किसी की जान

Azmat ali 05/09/2026
Bhilai BMS Said Please do not Provide Protection to Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मियों पर पथराव: BMS ने नाम लिए बगैर नेताजी से कहा-कब्जेदारों को प्लीज़ संरक्षण मत दीजिए

Azmat ali 05/09/2026
Police Arrested the Accused who Pelted Stones at the BSP Enforcement Team
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इंफोर्समेंट टीम पर पथराव करने वाले पत्थरबाज को पुलिस ने दबोचा, छावनी का रहने वाला

Azmat ali 05/09/2026
Stone-Pelting at BSP Workers INTUC Says Crack Down on the Encroachers, Remove them From the Gate we Stand with You
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पथराव से जख्मी BSP कर्मी आइसीयू में, भड़का इंटक, कहा-कब्जेदारों पर टूट पड़ो, गेट से हटाओ, हम साथ हैं…

Azmat ali 04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.