Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के 358 अधिकारियों की प्रोफाइल अपडेट, प्लांट से घर मन रहा जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के 358 अधिकारियों की प्रोफाइल अपडेट, प्लांट से घर मन रहा जश्न

01/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Profile-update-of-358-officers-of-Bhilai-Steel-Plant-celebrating-from-plant-to-home

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न पदों में पदस्थ कुल 358 अधिकारी पदोन्नत किये गये है। ई-6 से ई-7 पद पर पदोन्नत अधिकारियों को इस्पात भवन के सभागार में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने पदोन्नति आदेश वितरित किया। दासगुप्ता ने पदोन्नति आदेश वितरित करते हुए सभी को बधाई दी और कहा कि आप सभी ने बेहतर काम किया है और इससे आप इसके हकदार बने है। अब आपके ऊपर अधिक जिम्मेदारी आ गई हैं। कंपनी और संयंत्र के लिये आप सभी को और अधिक योगदान देना होगा।

इस कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एके चक्रवर्ती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एम रविन्द्रनाथ, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (माइन्स एवं रावघाट) समीर स्वरूप और कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) निशा सोनी आदि उपस्थित थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र में नव पदोन्नत अधिकारियों को जिसमें शामिल उप प्रबंधक (ई-2) से लेकर सहायक महाप्रबंधक (ई-5) तक के पदोन्नति आदेश संबंधित विभाग के विभागप्रमुखों/कार्यपालक निदेशकगण के कार्यालय में वितरित किए गए।

जिसमें सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक (ई-1 से ई-2) में कुल 18, उप प्रबंधक से प्रबंधक (ई-2 से ई-3) में कुल 04, प्रबंधक से वरिष्ठ प्रबंधक (ई-3 से ई-4) में कुल 61, वरिष्ठ प्रबंधक से सहायक महाप्रबंधक (ई-4 से ई-5) में कुल 197 तथा सहायक महाप्रबंधक से उप महाप्रबंधक (ई-5 से ई-6) में कुल 32 कार्यपालक जिसमें चिकित्सा विभाग के चीफ कंसल्टेंट (ई-5 से ई-6) पद पर 3 अधिकारी शामिल थे।

उप महाप्रबंधक से महाप्रबंधक (ई-6 से ई-7) पद पर कुल 46 अधिकारी पदोन्नत किये गए। जिसमें चिकित्सा विभाग से एसीएमओ (ई-6 से ई-7) पद पर पदोन्नत 3 अधिकारी शामिल है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री भुपेश बघेल: शहरी योजनाओं को लगे पंख, नगरीय निकायों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास
Next: SAIL में सिर्फ Durgapur Steel Plant के कर्मचारी ही अक्सर घेरते हैं ईडी वर्क्स और ईडी पीएंडए कार्यालय

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.