Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Railway News: RDSO और भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान के महानिदेश पहुंचे बनारस रेल इंजन कारखाना, होने वाला है कुछ बड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

Railway News: RDSO और भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान के महानिदेश पहुंचे बनारस रेल इंजन कारखाना, होने वाला है कुछ बड़ा

15/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Railway-News-Banaras-Rail-Engine-Factory-reached-by-RDSO-and-Director-General-of-Indian-Railway-Institute-of-Electrical-Engineering-something-big-is-about-to-happen
  • रेलवे बड़े पैमाने पर परिवर्तन की दौर से गुजर रहा है और अपनी क्षमताओं को और विकसित करने पर जोर।

सूचनाजी न्यूज, वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन लखनऊ के महानिदेशक संजीव भुटानी, भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान, नासिक के महानिदेशक राहुल गौतम एवं अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन लखनऊ के अपर महानिदेशक शरद कुमार जैन ने दौरा किया। Indian Railway Institute of Mechanical & Electrical Engineering (IRIMEE) (भारतीय रेल का यांत्रिक और विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान) के जिम्मेदारों ने बारीकी से निरीक्षण किया।

सर्वप्रथम कर्मशाला लोको डिविजन के लोको फ्रेम शॉप से निरीक्षण की शुरुवात करते हुए विभिन्न शॉपों से होते हुए रेल इंजन उत्पादन से संबंधित कार्यों का अवलोकन करते हुए लोको टेस्ट शॉप तक का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोको उत्पादन संबंधी गतिविधियों को देखा तथा वर्तमान में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स के विषय में अधिकारियों से चर्चा की। अ.अ.मा.सं, लखनऊ एवं भा.रे.वि.इं.सं, नासिक से आए महानिदेशकों ने कर्मशाला की विभिन्न गतिविधियों को बारीकी से देखा तथा शॉप की कार्यशैली एवं साफ-सफाई को सराहा।

निरीक्षण के उपरांत बरेका प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया, जहां अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन, लखनऊ के महानिदेशक संजीव भुटानी एवं भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान, नासिक के महानिदेशक राहुल गौतम के साथ बरेका के प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रबीर कुमार साहा, प्रमुख वित्त सलाहकार अमर कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर विनोद बमपाल एवं प्रवीण खोराना, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी रणविजय, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान के साथ विभागाध्यक्षगण सुजीत मिश्रा, रमेश मौर्या, पीपी. राजू, अरुण कुमार शर्मा, मनोज कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

लोको उत्पादन से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की गई। बरेका के अधिकारियों ने महानिदेशकों के समक्ष लोको उत्पादन से संबंधित कल-पुर्जों की आपूर्ति एवं गुणवत्ता से संबंधित विषय पर बारीकी से चर्चा की जिससे बरेका की उत्पादन क्षमता को और विकसित किया जाए।

चर्चा के दौरान अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन, लखनऊ के महानिदेशक संजीव भुटानी एवं भारतीय रेल विद्युत इंजीनियरिंग संस्थान, नासिक के महानिदेशक राहुल गौतम ने बरेका की कार्यप्रणाली को अत्यंत सराहा एवं साथ मिलकर हम सफलता की नयी बुलंदियों को छू सकते है। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन, महानिदेशक श्री संजीव ने बताया कि प्रथम बार वें 1988 में अपने प्रशिक्षण काल के दौरान बरेका आए थे, तबसे अबतक बहुत कुछ बदल गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डीजल शेड्स को इलेक्ट्रिकल शेड्स में परिवर्तित करना सबसे बड़ी चुनौती थी, जिसे सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

भारतीय रेलवे बहुत ही उत्कृष्ट संगठन है जिसमे बरेका विद्युत एवं डीजल रेल इंजनों के निर्माण के साथ विभिन्न देशों को रेल इंजनों की आपूर्ति भी कर रहा है, हमें बस अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर और भी अधिक परिष्करण एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना है। इस दौरान उन्होंने अपने जापान एवं दक्षिण अफ्रीका के विदेशी दौरों से प्राप्त अनुभव को साझा किया।

उन्होंने बताया की रेलवे बड़े पैमाने पर परिवर्तन की दौर से गुजर रहा है और हमें भी अपनी क्षमताओं को और विकसित करना होगा। भारत सरकार को हमारी क्षमताओं पर भरोसा है और हमसे ज्यादा की उम्मीद हैं। वर्तमान में चल रहीं ट्रेनों में सुधार की बहुत गुंजायइशें हैं जिसमे बदलते परिवेश में हम सभी को अपनी मानसिकता बदलकर और अधिक कठिन परिश्रम एवं कीमतों में कटौती के रास्ते खोज कर भारतीय रेल को सबसे अग्रणी बनाना है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ICSE, ISC Board Exam Result 2023: राउरकेला स्टील प्लांट स्कूल के बच्चों ने मनवाया लोहा, DIC ने दी बधाई
Next: Job: इंजीनियरिंग छात्रों को मौका, 347 पदों के लिए 18 मई को Durg में प्लेसमेंट कैंप

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.