Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन, इंसेंटिव, बकाया एरियर पर पीएम मोदी को RAKS ने भेजा पोस्टकार्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन, इंसेंटिव, बकाया एरियर पर पीएम मोदी को RAKS ने भेजा पोस्टकार्ड

Azmat ali 04/11/2025 1 minute read
RAKS Sends Postcard to PM Modi on Incomplete Wage Revision incentives and Pending Arrears for SAIL Employees
  • 2007 के बाद इंसेंटिव फॉर्मूले में संसोधन नहीं होने के कारण पिछले 18 सालों से एक ही इंसेंटिव राशि दिया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आरएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने आरएसपी के अस्पताल तथा धमन भट्टी इंस्ट्रुमेंटेशन अनुभाग से पोस्टकार्ड संग्रह कर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा है। पोस्टकार्ड पर सेल कर्मियों के विभिन्न मुद्दे अंकित है।

अधूरे वेज रीविजन को अविलंब पूरा करने, इंसेंटिव फॉर्मूले में संशोधन करने, अवैध बोनस फॉर्मूला की जगह प्रोडक्शन अधारित फॉर्मूला लागू करने, एनजेसीएस में सिर्फ निर्वाचित प्रतिनिधियों को जगह देने, अपने हक के लिए आवाज उठाने पर टारगेट कर स्थांतरित किए गए। कर्मचारियों को वापस करने जैसे मुद्दे अंकित किए गए है।

यूनियन के अनुसार यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह जारी रहेगा, जिसके तहत एक दो विभागों से पोस्टकार्ड संग्रह कर प्रधानमंत्री कार्यालय को तब तक भेजा जाएगा, जब तक आरएसपी तथा सेल कर्मियों की जायज माँग पूरा नहीं किया जाता है।

गौरतलब है कि सेल कर्मियों के अधूरे वेतन समझौता के कारण 72000 सेल के कार्यरत तथा सेवानिवृत कर्मचारियों के कई लाख रुपया एरियर के रुप में बकाया है। एमजीबी और पर्क्स प्रतिशत का घाटा अलग से हो रहा है।

इसके अलावा अवैध बोनस फॉर्मूला समझौता के कारण प्रत्येक वर्ष मामूली बोनस दिया जा रहा है। 2007 के बाद इंसेंटिव फॉर्मूले में संसोधन नहीं होने के कारण पिछले 18 सालों से एक ही इंसेंटिव राशि दिया जा रहा है।

एनजेसीएस में 25 में से 21 यूनियन नेता गैर निर्वाचित हैं, जो सेल प्रबंधन के हित में लगातार समझौता कर कर्मियों का भारी नुकसान कर रहे है। एनजेसीएस में सुधार के लिए भी पत्र में माँग किया गया है।

अपने शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने वाले सेल कर्मियों को परेशान करने के लिए टारगेट कर ट्रांसफर किया गया है, जिनको वापसी की माँग पोस्ट कार्ड में किया गया है।

सुधीर श्रीवास्तव ने ये कहा…

देश का शीर्ष तंत्र भी अगर सेल कर्मियों के जायज माँगों पर संज्ञान नहीं लेता है, तो यह माना जाएगा कि देश में नाम मात्र का जनमत से चुनी हुई सरकार है। आखिर एक सरकारी कंपनी का प्रबंधन जब सरकार की भी न सुने तो यह देश का दुर्भाग्य है।

सुधीर श्रीवास्तव, अध्यक्ष-आरएकेएस राउरकेला

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 चिकित्सालय के निजीकरण प्रयास का हर स्तर पर होगा जमकर विरोध, BMS नेता मिले मेडिकल इंचार्ज से
Next: Bokaro Steel Plant: सिटी सेंटर में पार्किंग को लेकर खास व्यवस्था, सीजीएम ने किया आगाज

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.