Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बैंड-बाजे संग यादगार विदाई: भिलाई स्टील प्लांट से फरवरी में रिटायर्ड कर्मचारियों का मेन गेट पर सम्मान, आंखों से छलका आंसू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बैंड-बाजे संग यादगार विदाई: भिलाई स्टील प्लांट से फरवरी में रिटायर्ड कर्मचारियों का मेन गेट पर सम्मान, आंखों से छलका आंसू

Azmat ali 28/02/2026 1 minute read
Retired Employees of Bhilai Steel Plant Honored at the Main Gate Tears Flowed From Their Eyes

सहकर्मियों की आंखों में अपने साथियों को अलविदा कहने की हल्की नमी भी दिखाई दी। भिलाई इस्पात संयंत्र के गेट पर जश्न का माहौल।

  • लंबी सेवा के बाद संयंत्र से विदा हो रहे इन कर्मियों के चेहरे पर संतोष और गर्व झलक रहा था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में फरवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की विदाई कुछ खास अंदाज में हुई। 35 से 37 वर्षों तक संयंत्र को अपनी सेवाएं देने वाले कर्मियों को परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों ने ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे के साथ भावभीनी विदाई दी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के मेन गेट और बोरिया गेट पर जश्न जैसा माहौल नजर आया। सेवानिवृत्त साथियों का विभागीय सम्मान समारोह के बाद मेन गेट पर सपरिवार माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथियों ने मिठाइयां बांटीं और बैंड की धुन पर खुशी का इजहार किया।

सीटू नेताओं ने भी सम्मानित किया। इस अवसर पर रेल मिल से 8 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। प्लेट मिल के जितेंद्र कुमार वर्मा, रेल मिल से जी.एस.एल. प्रसाद, एन.टी. राव, नानालू सहित अन्य साथियों को सम्मानित किया गया। समारोह में उनके परिवार के सदस्य पत्नी, बेटे और बेटियां भी मौजूद रहे, जिससे माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण दोनों बना रहा।

विभागीय कर्मचारियों में सीटू के महासचिव टी. जोगाराव, डी.वी.एस. रेड्डी, केवेंद्र सुंदर, वरिष्ठ साथी शांत कुमार, सविता मालवीय, अशोक खातरकर, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, के. शशी नायर, ओ.पी. श्रीवास, के.के. देशमुख, अनूप साहा, पी. वेंकट, अतिक उर रहमान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

लंबी सेवा के बाद संयंत्र से विदा हो रहे इन कर्मियों के चेहरे पर संतोष और गर्व झलक रहा था। वहीं सहकर्मियों की आंखों में अपने साथियों को अलविदा कहने की हल्की नमी भी दिखाई दी। भिलाई इस्पात संयंत्र में यह दृश्य केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि दशकों की मेहनत, समर्पण और साथ निभाने की भावना का उत्सव बन गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Israel Attack Iran LIVE: ईरान ने पलटवार करते हुए 8 देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किया हमला
Next: भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने 60 मकान से कब्जेदारों को खदेड़ा, मार्च में अभियान होगा तेज

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.