Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant ने फिर रचा कीर्तिमान, कर्मियों के बीच मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंचे ईडी वर्क्स
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant ने फिर रचा कीर्तिमान, कर्मियों के बीच मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंचे ईडी वर्क्स

15/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-created-a-record-again-ED-Works-among-the-workers-arrived-with-a-box-of-sweets
  • सभी मुख्य महा प्रबंधकों ने भी कर्मीसमूह के शानदार प्रयास के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के कोल केमिकल विभाग (सी.सी.डी.) ने 12 और 13 मई, 2023 को एकल दिवस क्रूड टार प्रेषण में लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। इकाई ने 12 मई को एक रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 920 टन कूड टार का प्रेषण किया। और फिर अगले ही दिन यानी 13 मई, 2023 को नया रिकॉर्ड बनाते हुए 1010 टन क्रूड टार का प्रभावशाली रूप से प्रेषण किया।

ये खबर भी पढ़ें: Higher Pension: श्रम मंत्री जी…! EPS 95 का फॉर्म EPFO पोर्टल पर भरवा रहे, फॉर्मूला नहीं बता रहे, लाखों के मामले में सब नुकसान-परेशान

इसके साथ, सी.सी.डी. ने 12 मई को 3.86 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया और 13 मई को इस रिकार्ड को तोड़ 4.16 करोड़ रुपये कर दिया। गौरतलब है कि आरएसपी ने पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 में क्रूड टार की बिक्री से 486 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन पर बड़ी खबर: NPS खाते में अब हर महीने जमा होगी रकम, नहीं होगा ब्याज का नुकसान, SEFI की लड़ाई लाई रंग

कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) एस.आर.सूर्यवंशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को बधाई देने के लिए सीसीडी का दौरा किया। मुख्‍य महा प्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) देवब्रत दत्ता, मुख्‍य महा प्रबंधक (यूटिलिटि एवं पर्यावरण) आई.राजन, मुख्‍य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं सी.सी.डी.) तुलाराम बेहेरा, मुख्‍य महा प्रबंधक (शॉप्‍स एवं डिजाइन) रवि रंजन, महा प्रबंधक प्रभारी (विपणन) एस.सी.महांति और कोक ओवन, सीसीडी, विपणन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान ईडी वर्क्स एसआर सूर्यवंशी ने इस अवसर पर कर्मचारियों को मिठाई भेंट की।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95: EPFO पोर्टल पर नहीं खुल रहा Delete ऑप्शन, फॉर्म भरने वालों की बढ़ी मुसीबत

कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) ने टीम सी.सी.डी., विपणन विभाग और सभी सहायक एजेंसियों को उनके ठोस प्रयासों के लिए बधाई दी एवं इसकी सराहना की और संयंत्र के खजाने में भारी राजस्व लाने की क्षमता रखने वाले विभाग के निष्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्‍होंने आगे कहा-‘कुशल गैस सफाई से न केवल इष्टतम क्रूड टार उत्पादन संभव है, बल्कि गैस पाइप लाइनों के उचित स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित करती है जिससे उपयोगकर्ता विभागों को रखरखाव लागत कम करने और साथ ही उनके निष्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है।’

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority Of India Limited के कर्मचारी की Star Cyclist बेटी स्वस्ति करेगी मलेशिया और चीन में भारत का प्रतिनिधित्व

सभी मुख्य महा प्रबंधकों ने भी कर्मीसमूह के शानदार प्रयास के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। महाप्रबंधक प्रभारी, सी.सी.डी बीके.तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया और वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वासन दिया कि इकाई, शीर्ष प्रबंधन की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयासरत रहेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SP Abhishek Pallav ने कहा था-बोरिया गेट पुलिस सहायता केंद्र 24 घंटे सेवा देगा, अब तो ताला ही नहीं खुलता
Next: Bokaro Steel plant: सीआरएम-3 के एसपीएम में बना नया रिकॉर्ड

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.