Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant: रिटायरमेंट के बाद जीवन में होने वाले बदलावों से आसानी से निपटने का सीखा तरीका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: रिटायरमेंट के बाद जीवन में होने वाले बदलावों से आसानी से निपटने का सीखा तरीका

28/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-Learned-way-to-easily-deal-with-the-changes-in-life-after-retirement
  • सेवानिवृत्त और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए आर.एस.पी. द्वारा किए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र में मई और जून 2023 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के जीवनसाथी के लिए एक परामर्श/सूचनात्मक कार्यशाला ‘रोशनी-सक्षम साथी’ का आयोजन सिविक सेंटर में किया गया। मुख्‍य महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) बीरेंद्र कुल्लू इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे और उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महाप्रबंधक (कार्मिक-डब्‍ल्‍यू, सी., टी., एम. एण्‍ड जी.ए.) जी.आर.दाश विशिष्ट अतिथि थे।

इस अवसर पर बोलते हुए श्री कुल्लू ने प्रतिभागियों को अपने जीवनसाथी को लगातार समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया, जो बदले में संयंत्र को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने में सक्षम हुए हैं। श्री कुल्लू ने सेवानिवृत्त और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए आर.एस.पी. द्वारा किए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री दास ने पति-पत्नी को अवकाश ग्रहण होने वाले कर्मचारियों को समझने और उनकी मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन में होने वाले बदलावों से आसानी से निपट सकें।

फैकल्टी (आर्ट ऑफ लिविंग) बलबिंदर कौर द्वारा ‘सेवानिवृत्ति के बाद जीवन के एक नए चरण में सुचारू परिवर्तन के लिए मानसिकता’ पर एक सत्र लिया गया, जबकि उप महा प्रबंधक (वित्‍त एवं लेखा) आर.आर.षडंगी ने वित्तीय सुरक्षा योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

सहायक महा प्रबंधक (सी.एस.आर.) टी.बी.टोप्पो ने सेवानिवृत्ति के बाद की व्यस्तताओं पर सुझाव साझा किए, जबकि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जन-स्वास्थ्य), डॉ. दीपा लवांगरे ने ‘अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और सार्थक जीवन के लिए समग्र दृष्टिकोण सुनिश्चित करने’ के बारे में बात की।

कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) ज्योति ओड़या और श्रम निरीक्षक, के.पंडा द्वारा किया गया था। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के जीवनसाथी के साथ सम्मिलित रूप से इस तरह का कार्यशाला नियमित अंतराल पर आयोजित की जा रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जिस गांव में नहीं था एक भी दुधारू पशु, अब मिल्क रूट से जुड़ा, सीएम भूपेश बघेल की पहल पर दुग्ध क्रांति, दूसरे गांवों में हो रही सप्लाई
Next: Bhilai Steel Plant: ठेका श्रमिकों की रिटायरमेंट उम्र हो 60 वर्ष, मजदूरी देने के बाद वापस ले रहे ठेकेदार, कोई लगाम नहीं

Related Stories

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
Read the Details Regarding Production Profit and other Provisions in the 2026 SAIL Employee Bonus Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों के बोनस 2026 समझौते में प्रोडक्शन, प्रॉफिट और क्या-क्या लिखा है, पढ़ें

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.