Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट ने स्लैग बेचकर जुटाए 119 करोड़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट ने स्लैग बेचकर जुटाए 119 करोड़

04/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-raised-119-crores-by-selling-slag-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के मैटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट (एम्आरडी) द्वारा अपशिष्ट के साथ बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस (बीओऍफ़) स्लैग के प्रभावी निपटान ने भारी राजस्वार्जन करने में मदद की है और भविष्य में स्लैग के डंपिंग के लिए जगह बनाई है जिससे निर्बाध उत्पादन सुनिश्चित हुआ है।

उल्लेखनीय है कि, एमआरडी ने विपणन विभाग के साथ मिलकर संचित एलडी/बीएफ स्लैग के निपटान की पहल की है। इन प्रयासों से इस्पात संयंत्र को 2021-22 और 2022-23 में पुराने स्लैग डंप से 1.4 लाख क्यूबिक मीटर (सीबीएम) स्लैग का निपटान करने में मदद मिली। इसने न केवल 43.5 करोड़ रुपये का उपयोगी राजस्व अर्जित किया बल्कि पर्याप्त जगह भी उपलब्ध कराया जो इस्पात उद्योग में उत्पादन श्रृंखला को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

बीओएफ स्लैग के प्रभावी निपटान के लिए और पर्याप्त जगह उपलब्ध कराने के एक नए प्रयास में, पाइप प्लांट के पास स्लैग डंप क्षेत्र से कूड़े-कचरे के साथ 1 लाख सीबीएम बीओएफ स्लैग को बेचा गया है, जिससे लगभग 76 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है।

स्लैग प्रेषण गतिविधि का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) एसआर सूर्यवंशी द्वारा किया गया। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) डी दत्ता और आरएसपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। स्लैग के निपटान से लगभग 6 महीने के लिए स्लैग की डंपिंग के लिए जगह बन पाएगी। प्रारंभ में, महाप्रबंधक (एमआरडी) चिंतामणि महापात्र ने इस्पात संयंत्र में उत्पादन की स्थिरता के लिए स्लैग के निपटान के महत्व को समझाया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 के कास्टर 6 ने तोड़े 8 साल पुराने रिकॉर्ड
Next: BSP OA ने ईडी पीएंडए गद्रे संग कई अधिकारियों को दी विदाई, कइयों ने गुजरी बातें सुनाई

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.