Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल-2 को अंतरराष्ट्रीय मान्यता संग मिला प्रमाण पत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल-2 को अंतरराष्ट्रीय मान्यता संग मिला प्रमाण पत्र

09/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Rourkela-Steel-Plant-Hot-Strip-Mill-2-gets-certificate-with-international-recognition
  • प्रमाणपत्र 10 फरवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2026 तक वैध है।


सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र की हॉट स्ट्रिप मिल-2 को आईएसओ 9001:2015 क्यूएमएस प्रमाणपत्र से प्रमाणित किया गया है। कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) के सम्‍मेलन कक्ष में आयोजित एक समारोह में कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) एसआर सूर्यवंशी ने मुख्‍य महा प्रबंधक (सेवाएं) देवव्रत दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (गुणवत्ता) अतिश चंद्र सरकार और महाप्रबंधक प्रभारी (बीई एवं आईईडी) चैताली दास की उपस्थिति में मुख्‍य महाप्रबंधक (एचएसएम-2) आरके. मुदुली को प्रमाण पत्र सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL NEWS: हर कर्मचारी-अधिकारी को 1217 रुपए का झटका, SEWA ने दुर्घटना बीमा की प्रीमियम राशि में की 113% वृद्धि

इस अवसर पर संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रमाणपत्र 10 फरवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2026 तक वैध है। उल्लेखनीय है कि, आई.एस.ओ. 9001 क्‍यू.एम.एस. मूल मानक है जो किसी भी उत्पादन इकाई को बेहतर दक्षता, अधिक कर्मचारी मनोबल, अंतर्राष्ट्रीय मान्यता, सेवा की बेहतर गुणवत्ता, बेहतर ग्राहक संतुष्टि और कई अन्य चीजों के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है।

प्रमाणन की प्रक्रिया अप्रैल, 2022 से शुरू हुई, क्‍यू.एम.एस. प्रलेखन जैसे प्रक्रिया, एस.ओ.पी., एस.एम.पी. को लगभग 6 महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया, योग्यता मानचित्रण और जोखिम मूल्यांकन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL कर्मचारी 10-15 हजार से ज्यादा गंवाकर कर रहे 9 हजार 500 का इंतजार

प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं के साथ आई.सी.एस. समझौतों को अंतिम रूप दिया गया निवारक अनुरक्षण प्रणाली बनाई गई सैप् में, विभागाध्‍यक्ष समीक्षा, संचालन समिति समीक्षा और अन्य सिस्टम आवश्यकताओं को तत्कालीन मुख्‍य महा प्रबंधक प्रभारी (एच.एस.एम.) एवं वर्तमान के मुख्‍य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) दत्ता के नेतृत्व में पूरा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Bonus: 10 मार्च को रेगुलर कर्मचारियों को 9500 और ट्रेनीज को मिलेगा 5250 रुपए

संपूर्ण एच.एस.एम.-2 कर्मीसमूह ने प्रोडक्शन प्लानिंग कंट्रोल (पी.पी.सी.), अनुसंधान एवं नियंत्रण प्रयोगशाला (आर.सी.एल.), इंस्ट्रूमेंटेशन, सामग्री प्रबंधन, मानव संसाधन विकास केन्‍द्र जैसी अन्य सभी संबद्ध इकाइयों के साथ मिलकर एक व्यवस्थित तरीके से काम किया। एच.एस.एम.-2 के क्‍यू.एम.एस. का आंतरिक ऑडिट 4 नवंबर, 2022 को किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें:  Steel Authority Of India Limited 2-3 माह रहेगा बगैर नए चेयरमैन का, दावेदारों ने सजाई फिल्डिंग

सभी आंतरिक लेखा परीक्षण टिप्पणियों और गैर-अनुपालन (NCs) को पूरा करने के बाद, मेसर्स टी.यू.वी. द्वारा 21 जनवरी, 2023 को बाहरी लेखा परीक्षा किया गया था। ऑडिट के सफल समापन के बाद, 1 मार्च, 2023 को हमें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। संपूर्ण प्रमाणन प्रक्रिया का संचालन चैताली दास और आर.एस.पी. की बिजनेस एक्‍सलेंस टीम द्वारा किया गया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग के बोरसी, हनोदा रोड, मीनाक्षी नगर में अवैध प्लाटिंग, बिल्डरों की झांसेबाजी से बचें, इधर-21 स्वामी आत्मानंद स्कूल में अंग्रेजी-हिंदी शिक्षकों की वैकेंसी, करें आवेदन
Next: Durgapur steel plant की महिला कर्मचारियों का क्या आपने देखा है ये रूप

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.