Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रावघाट आयरन ओर माइंस: कैंटीन, शिक्षा प्रतिपूर्ति, हाउस एलाउंस, चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में BSP कर्मचारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

रावघाट आयरन ओर माइंस: कैंटीन, शिक्षा प्रतिपूर्ति, हाउस एलाउंस, चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में BSP कर्मचारी

Azmat ali 17/10/2025 1 minute read
Rowghat Iron Ore Mines Lack of Canteen Education Reimbursement House Allowance Medical Facilities Upset Workers

रावघाट माइंस में कैंटीन की सुविधा का अभाव कर्मचारियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। निदेशक प्रभारी के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

  • नियुक्ति के समय प्रारंभिक बेसिक वेतन के 10% एचआरए के रूप में मिल रहा है, जोकि वर्त्तमान महंगाई के हिसाब से काफी कम है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के रावघाट आयरन ओर माइंस के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने दौरा किया। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी के नाम मांग पत्र रोहित हरित-AGM, HR (Iron) को सौंपा।

कैंटीन, शैक्षिक प्रतिपूर्ति, मेडिकल सुविधाओं की दरकार और एचआरए में संशोधन की मांग उठाई गई है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन की उदासीनता उनके कार्यक्षमता और मनोबल को प्रभावित रही है।क्योंकि एक साल पूर्व तत्कालीन निदेशक प्रभारी और कार्मिक अधिकारी ने रावघाट माइंस का दौरा किया था, उस समय भी कर्मचारियों ने हो रही संबंधित समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया था।

बहुत जल्द इसके समाधान करने का भी आश्वासन मिला था। परन्तु एक साल के बीत जाने के बाद भी कोई भी ठोस सार्थक कदम नहीं उठाए गए, जोकि कर्मचारियों के प्रति उदासीनता को दिखाता है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो ने कहा कि रावघाट माइंस में कैंटीन की सुविधा का अभाव कर्मचारियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। क्योंकि लगभग 23 नियमित कर्मचारी और 250 ठेका कर्मचारी रावघाट माइंस में कार्यरत है। दूसरी ओर, बच्चों की शिक्षा शुल्क, ट्यूशन फीस और यूनिफॉर्म भत्ते इत्यादि अन्य खर्च की प्रतिपूर्ति का अभाव आर्थिक बोझ बढ़ा रहा।

नारायणपुर से भिलाई की दूरी और खराब सड़कें गंभीर हालत में राहत पहुंचाने में बाधा हैं। एसोसिएशन ने स्थायी मेडिकल टीम, इंश्योरेंस और स्थानीय क्लीनिकों/स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज खर्च की प्रतिपूर्ति के प्रावधान की मांग की है।

नियुक्ति के समय प्रारंभिक बेसिक वेतन के 10% एचआरए के रूप में मिल रहा है। जोकि वर्त्तमान महंगाई के हिसाब से काफी कम है। एसोसिएशन के महासचिव श्याम सुंदर मुर्मू ने कहा, पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय इस्पात मंत्री, इस्पात राज्यमंत्री, सेल चेयरमैन और क्षेत्रीय अधिकारियों को भी भेजी गई है।

एसोसिएशन के संयुक्त महासचिव (प्रथम) ललित कुमार बघेल ने कहा, कि रावघाट माइंस बीएसपी/सेल की रीढ़ है, लेकिन कर्मचारियों के समस्याओं की यह पुकार अनसुनी नहीं रहनी चाहिए। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन को तत्काल सार्थक और ठोस कदम उठाने चाहिए। जिससे प्रबंधन के प्रति कर्मचारियों का विश्वास बढ़ेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Provident Fund Organisation: 25% न्यूनतम शेष राशि रखना अनिवार्य, ईपीएफओ के नए नियमों पर भड़का एटक, CBT वापस ले फैसला
Next: SAIL ISP और इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में एमओयू साइन, टाउनशिप में बिजली सप्लाई पर फैसला

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.