SAIL Badminton Championship: बीएसपी बैडमिंटन टीम तैयार, ये हैं महिला-पुरुष खिलाड़ी

SAIL Badminton Championship BSP Badminton Team Ready These are The Male and Female Players
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के बैडमिंटन टीम पुरुष वर्ग में वेद प्रकाश तिवारी, टी बुहरील, कपिल नायडू, विजय भानु शामिल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्गापुर स्टील प्लांट के द्वारा सेल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 28 जनवरी से 31 जनवरी तक दुर्गापुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सेल के अंतर्गत आने वाले स्टील प्लांट जैसे दुर्गापुर स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, भद्रावती स्टील प्लांट, भिलाई स्टील प्लांट और सेल कॉरपोरेट ऑफिस नई दिल्ली की टीमें भाग ले रही हैं।

इस प्रक्रिया में भिलाई इस्पात प्लांट की बैडमिंटन टीम भी हिस्सा ले रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र के बैडमिंटन टीम सोमवार सुबह दुर्गापुर के लिए रवाना हो जाएगी।

पुरुष वर्ग में वेद प्रकाश तिवारी, टी बुहरील, कपिल नायडू, विजय भानु और भिलाई इस्पात संयंत्र बैडमिंटन टीम के कोच प्रवीण उपाध्याय है। महिला टीम में लता एस पिल्लई, नीता है। टीम के कोच/मैनेजर मोहम्मद सलीम कुरैशी हैं।

इस अवसर पर खेल विभाग के प्रमुख और अर्जुन अवार्ड ओलंपियन राजेंद्र प्रसाद, उप महाप्रबंधक भिलाई इस्पात संयंत्र तथा अभिजीत भौमिक उप प्रबंधक खेल विभाग ने बीएसपी बैडमिंटन टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी है।