Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BHILAI STEEL PLANT: हादसे रोकने की मुहिम में सीटू का एक और सुझाव, जीएम इंचार्ज करेंगे मौका-मुआयना, सब एक्टिव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BHILAI STEEL PLANT: हादसे रोकने की मुहिम में सीटू का एक और सुझाव, जीएम इंचार्ज करेंगे मौका-मुआयना, सब एक्टिव

Azmat ali 07/04/2026 1 minute read
SAIL BHILAI STEEL PLANT CITU Gives another Suggestion in the Campaign to Prevent Accidents GM in-Charge will Inspect the Spot all Active

महाप्रबंधक प्रभारी (ट्रैफिक) विभाग के साथ सीटू की बैठक संपन्न। पीपी यार्ड जाने वाले रोड के संधारण का उठाया मुद्दा।

  • महाप्रबंधक बोले-मई के महीने में इस रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा। सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को इस बारे में कह दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट की समसयाओं को लेकर सीटू की टीम ने महाप्रबंधक प्रभारी (ट्रैफिक विभाग) गोपीनाथ मल्लिक से मुलाकात की। विभाग की कुछ समस्याओं को रखते हुए उसे दुरुस्त करने के सुझाव प्रस्तुत किए। इस बैठक में यूनियन की ओर से सविता मालवीय, ओमप्रकाश श्रीवास, टी जोगा राव, जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, केवेंद्र सुंदर, नवनीत जॉन, डी वी एस रेड्डी उपस्थित थे।

पीपी यार्ड जाने वाले रोड के संधारण का उठाया मुद्दा

सीटू पदाधिकारियों ने पीपी यार्ड जाने वाले रोड को दुरुस्त करने, उसका डामरीकरण करवाने एवं प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञात हो कि इस रोड को दुरुस्त करवाने के लिए लंबे समय से बातचीत हो रही है किंतु अभी भी स्थिति जस की तस है पिछले दिनों कार्यपालक निदेशक (संकार्य) से जल्द ही इस रोड के मरम्मत की बात कही थी। इस संदर्भ में आज महाप्रबंधक प्रभारी (ट्रैफिक) के सामने इस मुद्दे को फिर से उठाया गया। इस पर महाप्रबंधक ने कहा है कि मई के महीने में इस रोड का निर्माण कार्य शुरू होगा। सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को इस बारे में कह दिया गया है।

एफटीसी एवं टीटीसी में डीजल भरने के लिए बनाएं प्लेटफार्म

एफटीसी एवं टीटीसी में डीजल भरने का काम लोको डिपो के पास स्थित डीजल फिलिंग स्टेशन से होता है। इसमें डीजल भरने के लिए उपर चढ़कर हौस पाइप को ऊपर खींचकर डीजल भरा जाता है जो कि असुरक्षित कार्य है। इसीलिए यहां पर एक प्लेटफार्म बनाने की आवश्यकता है। इस पर महाप्रबंधक ने कहा कि बहुत ही जल्द यूनियन के साथ मौके पर जाकर उसका निरीक्षण कर तय करेंगे कि सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से डीजल भरने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, उस पर अमल करवाएंगे।

अधिकांश लोको में लग चुका है व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम

सीटू ने लोको इंजिन के मूवमेंट को जानने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम लगाने के संदर्भ में महाप्रबंधक के साथ चर्चा किया। ज्ञात हो कि इस संदर्भ में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) के साथ चर्चा किया गया था। इस पर महाप्रबंधक ने कहा कि अधिकांश लोको में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जा चुका है। अभी चार-पांच लोको बाकी है उसमें भी जल्द ही इस सिस्टम को लगा दियाा जाएगा। इस सिस्टम के लग जाने से लोको कहां मूवमेंट कर रहा है उसे ट्रैक किया जा सकेगा।

धीरे-धीरे बदल रहा है विभाग का स्वरूप

बैठक में महाप्रबंधक प्रभारी गोपीनाथ मलिक ने कहा कि धीरे-धीरे विभाग में कर्मचारियों को दिए जाने वाले सुविधाओं में परिवर्तन आ रहा है। अभी भी बहुत सी कमियां है जिसे धीरे-धीरे सुधार करते जाना है। इसमें यूनियन के सुझाव एवं सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है जिससे कर्मियों की सुविधाओं में वृद्धि करने के साथ-साथ बेहतर कार्य स्थल को बनाया जा सके।

सीईडी ने काम तो किया है, अभी भी है समस्या

सीटू ने साथ ही लोको डिपो के पास बने नए टॉयलेट यूरिनल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सीईडी नें निर्माण कार्य तो पूर्ण कर दिया। किंतु अभी भी उसमें कई समस्याएं विद्यमान है। निर्माण के समय उसे दुरुस्त करने के लिए कहा भी गया था। किंतु अभी भी परेशानी जस की तस बनी हुई है। इस पर कार्मिक अधिकारी ने स्वयं जल्द से जल्द इस समस्या के निराकरण करने की बात कही।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टील सेक्टर: R&D Connect वर्कशॉप से नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, इस्पात मंत्री HD Kumaraswamy बोले…
Next: IISCO Steel Plant Burnpur: आईएसपी में ऑनलाइन परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट प्रणाली का आगाज, डीआइसी ने दी सौगात

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.