Suchnaji

SAIL बोनस की लपट पहुंची दुर्गापुर स्टील प्लांट, DSP में छाया काला बिल्ला

SAIL बोनस की लपट पहुंची दुर्गापुर स्टील प्लांट, DSP में छाया काला बिल्ला
  • बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि बोकारो और भिलाई के मशाल जुलूस ने अपनी ताकत दिखा दी है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों के लिए बोनस की राशि तय करने मंगलवार को दिल्ली में बैठक है। इससे पहले प्रबंधन और एनजेसीएस यूनियनों पर दबाव बनाने के लिए हर तरफ से प्रयास किया जा रहा है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: सेल कर्मचारियों को 1 महीने के अर्जित अवकाश नगदीकरण में 20000 तक नुकसान

इस्को बर्नपुर के बाद अब दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel Plant) के कर्मचारियों ने भी काला बैज लगाकर कामकाज किया। कर्मचारियों का स्पष्ट रूप से कहना है कि बोनस कर्मचारियों (Bonus Employees) का हक है। इसके लिए उन्हें बार-बार मायूस किया जाता है। कंपनी का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कर्मचारी दिन-रात एक किए रहते हैं। जब बोनस की बारी आती है तो कंपनी घाटे का रोना रोता है।

ये खबर भी पढ़ें: महिलाओं को कार चलाना सिखा रहा भिलाई स्टील प्लांट

वहीं, एनजेसीएस यूनियनों की तरफ से भी जिस तरह से दबाव बनाया जाना चाहिए, वह नहीं बना पाते हैं। इसलिए प्रबंधन को चेतावनी दी जा रही है कि अब आम कर्मचारी भी हड़ताल पर जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: बोनस को लेकर CGM ऑफिस पर हंगामा, मशाल जुलूस की तैयारी में बोकारो BAKS

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ (Bokaro Non-Official Employees Union) के अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि बोकारो और भिलाई के मशाल जुलूस ने अपनी ताकत दिखा दी है। इससे उत्साहित होकर इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर के कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। अत्याचार और अन्याय जब चरम सीमा पर पहुँच जाता है तो जनता खुद कमान संभालती है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP आवास के किचन का प्लास्टर टूटकर गिरा, बची जान, मौके पर धमक पड़ा CITU

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117