Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल कर्मचारियों को 1 महीने के अर्जित अवकाश नगदीकरण में 20000 तक नुकसान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारियों को 1 महीने के अर्जित अवकाश नगदीकरण में 20000 तक नुकसान

27/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
SAIL-employees-face-loss-of-up-to-Rs-20000-in-encashment-of-1-months-earned-leave
  • ग्रेच्युटी के मामले में 26 कार्य दिवस का महीना मानकर 1 दिन के वेतन की गणना किया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सीटू (CITU) ने अर्जित अवकाश नकदीकरण (Earned Leave Encashment) की वर्तमान गणना प्रणाली की ओर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। वरिष्ठ प्रबंधक एम प्रसाद के साथ सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: रिसाली और मरौदा सेक्टर में आवासों का ताला तोड़ रहे कब्जेदार, BSP-पुलिस एक्शन में

सीटू नेताओं (CITU Leaders) ने कहा कि वर्तमान गणना प्रणाली के अनुसार अर्जित अवकाश नगदीकरण हेतु अवकाश वेतन की गणना के लिए मासिक वेतन (मूल वेतन +महंगाई भत्ता) को 30 दिन का महीना मानकर 30 से विभाजित किया जाता है, जबकि 26 कार्य दिवस का महीना मानकर मासिक वेतन को 26 से विभाजित कर प्रतिदिन का वेतन निकालना चाहिए एवं कर्मी जितने दिन का अर्जित अवकाश का नगदीकरण करवा रहे हैं, उससे निकाले गए प्रतिदिन का वेतन को गुणा करके प्राप्त राशि का भुगतान करना चाहिए।

सीटू के प्रतिनिधिमंडल में विजय कुमार जांगड़े, अशोक खातरकर, टी जोगा राव, यशवंत कुमार एवं डीवीएस रेड्डी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: Employment Linked Incentive: ईपीएफओ से बड़ी खबर, पढ़िए डिटेल

26 दिन का महीना मानकर होता है गणना

सीटू ने कहा कि अर्जित अवकाश गणना के मामले में 26 दिन का माह मानते हुए, मासिक वेतन (मूल वेतन+महंगाई भत्ता) को 26 दिनों से विभाजित कर एक दिन का वेतन की गणना करना उचित है, क्योंकि ग्रेच्युटी के मामले में 26 कार्य दिवस का महीना मानकर 1 दिन के वेतन की गणना किया जाता है। उक्त गणना को सीटू के यूथ ब्रिगेड ने अध्ययन कर प्रस्तुत किया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus: 23 हजार नहीं, चाहिए 1 लाख 87 हजार 352 रुपए बोनस, सीने पर लगा काला बिल्ला, 28 को जलेगी मशाल

सिर्फ 26 ईएल भरकर ले सकते हैं एक महीने की छुट्टी

वहीं किसी कर्मी को 30 दिन के अवकाश पर रहने के लिए मात्र 26 दिन का अर्जित अवकाश लेना पड़ता है। अर्थात साप्ताहिक अवकाश के दिन अर्जित अवकाश लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट, हुडको और राजहरा की यादों में शंकर गुहा नियोगी, जिस समय चली गोली, उसी पल जलेगी मशाल

इसका तात्पर्य यह है कि 30 दिन के लिए छुट्टी पर रहने से सिर्फ 26 ई एल भरना होता है। साप्ताहिक अवकाश की छुट्टी देने की आवश्यकता नहीं होती है। इसीलिए अर्जित अवकाश नगदीकरण के मामले में भी यही नियम अपनाया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रैक्‍ट्री यूनिट ने BSP के SMS 3 में रचा कीर्तिमान, विशाल शुक्ला ने बढ़ाया मान

1 महीने के अर्जित अवकाश नगदीकरण में हो रहा है 6000 से 20000 का नुकसान

सीटू महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि एक माह का मासिक वेतन को मूल वेतन एवं महंगाई भत्ता अर्जित अवकाश नगदीकरण के रूप में लेने के लिए 30 दिन अर्जित अवकाश को बेचना पड़ता था, जबकि 26 अर्जित अवकाश लेने पर एक मासिक वेतन प्राप्त हो सकता है। अर्थात हर बार नगदीकरण के समय एक मासिक वेतन लेने हेतु चार अतिरिक्त अर्जित अवकाश देना पड़ रहा है जिससे कर्मियों को S1 ग्रेड से लेकर S11 ग्रेड तक ₹6000 से ₹20000 तक का नुकसान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: सीआरएम-III ने 11 घंटे में 42 वैगन डिस्पैच का बनाया नया रिकॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई में चाहिए भलाई तो अपना लो सफाई
Next: भिलाई स्टील प्लांट: बार एंड रॉड मिल ने उत्पादन का रचा फिर नया कीर्तिमान

Related Stories

SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL-ISP Burnpur Massive turnout at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-ISP Burnpur: इस्को स्टील प्लांट में बंपर वोटिंग, 93.65% मतदान, अब वोटों की गिनती

Azmat ali 24/09/2026
BSP contractors told the SAIL Director (Personnel) that retrenchment was the cause of the accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के डायरेक्टर पर्सनल से BSP ठेकेदारों ने कहा-हादसे का कारण छंटनी, रिटेंशन का हक दीजिए, बदहाल है टाउनशिप

Azmat ali 24/09/2026
BAKS Raises Slogans at the SAIL CGM office Demanding a bonus Based on the PRP Formula
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस की रकम तय करें उत्पादन आधारित फॉर्मूला PRP पर, BAKS ने की CGM कार्यालय पर नारेबाजी

Azmat ali 24/09/2026
CITU Protest at Boriya Gate on September 25 Regarding Arrears Wage Agreement and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

39 महीने का एरियर्स, 10वां वेतन समझौता और अधिक बोनस पर सीटू का बोरिया गेट पर कल प्रदर्शन, पढ़ें

Azmat ali 24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.