Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bonus: अब आया नया फॉर्मूला, 300 रुपए प्रति टन प्रोडक्शन पर चाहिए बोनस, एकमुश्त 550 करोड़ की डिमांड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: अब आया नया फॉर्मूला, 300 रुपए प्रति टन प्रोडक्शन पर चाहिए बोनस, एकमुश्त 550 करोड़ की डिमांड

26/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-Bonus-Now-new-formula-has-come-bonus-of-Rs-300-per-ton-production-is-required-lump-sum-demand-of-Rs-550-crore
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में ऐतिहासिक रिकॉर्ड कारोबार के बाद भी इधर उधर का खर्चा दिखाकर लाभ के आंकड़े को जानबूझ कर कम किया गया, जिससे कर्मचारियों का बोनस प्रभावित हो।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) ने सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) के एक्सग्रेसिया (बोनस) के लिए पिछले वर्ष हुए कच्चे इस्पात के प्रति टन उत्पादन पर 300 रुपये बोनस दिए जाने की मांग की। बीएसपी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि बीएसपी सहित सेल के लगभग 48,000 कर्मचारी बोनस की राह देख रहे हैं और पिछले बार की तरह इस बार भी बोनस पूजा के बाद ना मिलकर पूजा के पहले ही मिल जाए। ऐसी भगवान से प्रार्थना भी कर रहे हैं।

पेंशन News: 9569 कर्मचारियों ने नहीं भरा है ई-नॉमिनेशन, BSP में रुक सकती है EPS-95 पेंशन

बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) अध्यक्ष ने कहा कि सेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 और वित्तीय वर्ष 2022-23 में क्रमशः 1,04,515 करोड़ रुपये और 1,05,802 करोड़ रुपयों का कारोबार किया था, परन्तु सेल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में जहां 16039 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ दिखाया।

BSP सेक्टर 9 समेत सभी अस्पतालों में आ रहे 50 नए डाक्टर

वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 में सिर्फ 2637 करोड़ रुपयों का ही कर पूर्व लाभ दिखाया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ऐतिहासिक रिकॉर्ड कारोबार के बाद भी इधर उधर का खर्चा दिखाकर लाभ के आंकड़े को जानबूझ कर कम किया गया, जिससे कर्मचारियों का बोनस प्रभावित हो।

विशाखापट्टनम चैप्टर में Bhilai Steel Plant की टीमों का दबदबा, जीते 3 गोल्ड

बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) अध्यक्ष ने आगे बताया कि बीएसपी एवं सेल कर्मचारी प्रबंधन के आंकड़ों के खेल में फंस कर ना रह जाएं, इसीलिए हमारी यूनियन विगत वर्ष के प्रति टन कच्चे इस्पात के उत्पादन के आधार पर बोनस की मांग करती है और हर एक टन कच्चे इस्पात के उत्पादन पर 300 रुपये बोनस स्वरूप आवंटित किए जाने की मांग करती है। पिछले वर्ष सेल ने 18.29 मिलीयन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया था, 300 रुपये प्रति टन के हिसाब से 18.29 मिलीयन टन कच्चे इस्पात के उत्पादन पर लगभग 550 करोड़ रुपये की राशि सभी सेल कर्मचारियों के बोनस स्वरुप बनती हैं, जिससे सभी कर्मचारियों में लगभग 1,15,000 रुपये बोनस के रुप में मिल सकते हैं। यह बोनस सभी सेल कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक भी है और वर्तमान में बाकि पीएसयु में मिल रही बोनस राशि के समकक्ष भी है।

Bhilai Steel Plant सीखा रहा डिफेंसिव ड्राइविंग, ऐसे रोकिए बाइक, कार या मालवाहक का एक्सीडेंट

बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BSP Workers Union) के महासचिव केसी वर्मा ने कहा कि पिछले 2 वर्षों की तरह सेल इस वर्ष भी रिकॉर्ड तोड़ कारोबार करेगा। सेल ने अगस्त महीने में अपने टारगेट 9500 करोड़ को पार करते हुए कुल 11527 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन किया है, जिसमें सबसे ज्यादा बीएसपी का 3219 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन हुआ है।

Mock Drill: Bhilai Steel Plant में गैस रिसाव, जमीन पर गिर पड़े 4 कर्मी, मचा हड़कंप

ऐसे में बीएसपी (BSP) सहित सभी सेल कर्मचारियों के लिए 550 करोड़ रुपयों की माँग न्यायोचित है और यह सभी कर्मचारियों में दुर्गा पूजा के पहले निर्विवाद रूप से आवंटित होनी चाहिए।

मुस्कुराइए आप Bhilai Township में हैं: डिफाल्टर ठेकेदारों की अब नहीं गलेगी दाल, चमकेगा घर

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, महासचिव खूबचंद वर्मा, कार्यकारी महासचिव शिवबहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव दिल्लेश्व राव, उप महासचिव सुरेश सिंह, उपाध्यक्ष अमित बर्मन, प्रदीप सिंह, संदीप सिंह, जोगा राव, मनोज डडसेना, विमल पांडे, सुभाष महाराणा, लुमेश कुमार, सुजीत, सोनी, कन्हैया लाल अहिरे, प्रदीप साहू, अशोक शर्मा, राजेश फिरंगी,प्रवीण यादव,नरसिंह राव,रूपेंद्र वाडबुड,धनंजय गिरी, डी पी सिंह (दादू), नितिन कश्यप, रवि शंकर सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

SAIL Wage Revision Dispute:  एनजेसीएस संविधान का उल्लंघन, 8 लाख तक नुकसान, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Job News: 215 पदों के लिए 29 सितम्बर को रोजगार मेला, बेरोजगारों का उमड़ेगा रेला
Next: Chhattisgarh Cabinet Meeting: किसान, पत्रकार, साहू समाज, रियल स्टेट प्रोजेक्ट पर बड़ी सौगात

Related Stories

Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
The BSP Disconnected the Electricity Supply to the Home of the Ball Badminton Grounds Caretaker
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू

Azmat ali 30/08/2026
Joint Celebration of VR and Retirement at Bhilai Steel Plant BSP OA Bids Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से वीआर और रिटायरमेंट का जश्न एक साथ, BSP OA के मंच पर ये बोले अफसर

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
The BSP Disconnected the Electricity Supply to the Home of the Ball Badminton Grounds Caretaker
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू

Azmat ali 30/08/2026
Joint Celebration of VR and Retirement at Bhilai Steel Plant BSP OA Bids Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से वीआर और रिटायरमेंट का जश्न एक साथ, BSP OA के मंच पर ये बोले अफसर

Azmat ali 30/08/2026
SAIL Receives Top Employer Certification Secures Two Global Workplace Certifications Simultaneously
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.