Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: बोकारो के कर्मचारी मन्नान अली ने राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: बोकारो के कर्मचारी मन्नान अली ने राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

Azmat ali 18/11/2025 1 minute read
SAIL BSL Bokaro Employee Mannan Ali Wins Silver Medal in National Strength Lifting Championship

अली ने उत्कृष्ट कौशल, तकनीक, शक्ति, अनुशासन और खेल-भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीता।

  • इंक्लाइन बेंच प्रेस प्रतियोगिता (95 किलोग्राम वर्ग) में रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में इंजीनियरिंग एसोसिएट मन्नान अली ने 35वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैम्पियनशिप 2025–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंक्लाइन बेंच प्रेस प्रतियोगिता (95 किलोग्राम वर्ग) में रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

यह राष्ट्रीय चैम्पियनशिप भारतीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में सिक्किम स्ट्रेंथलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा 10 से 13 नवंबर, 2025 तक पलजोर स्टेडियम, गंगटोक (सिक्किम) में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से अनेक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच श्री अली ने अपने उत्कृष्ट कौशल, तकनीक, शक्ति, अनुशासन और खेल-भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया। बीएसएल शीर्ष प्रबंधन ने उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि बोकारो स्टील प्लांट सदैव अपने कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करता है तथा खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और फिटनेस पहल के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है। मन्नान अली की यह उपलब्धि प्लांट के कर्मियों में निहित प्रतिभा और उसके सतत संवर्द्धन के प्रति बीएसएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में BSP, RSP, DSP, ISP, RDCIS, जिंदल के एक्सपर्ट का जमावड़ा, पढ़ें डिटेल
Next: SAIL Hospital Privatization पर जवाब के बजाय इस्पात मंत्री ने यूनियन से पूछे-2 सवाल, एरियर, बोनस पर ये हुई बात

Related Stories

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.