Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL NEWS: HSM, CO&CC और सीआरएम ने बोकारो स्टील प्लांट का सीना किया चौड़ा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL NEWS: HSM, CO&CC और सीआरएम ने बोकारो स्टील प्लांट का सीना किया चौड़ा

01/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSL-NEWS-Bokaro-Steel-Plants-HSM-COCC-and-CRM-made-records-1
  • अगस्त माह में बोकारो स्टील प्लांट ने बनाए नए कीर्तिमान।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। अगस्त 2023 के महीने में बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) ने परिचालन में समग्र रूप से उत्कृष्टता के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ है।  प्लांट (Plant) की सभी प्रमुख इकाइयों ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अगस्त के दौरान वृद्धि दर्ज की है। पिछले वर्ष की तुलना में अगस्त 2023 के महीने में हॉट मेटल उत्पादन (Hot Metal Production) में 15% की वृद्धि, क्रूड स्टील उत्पादन में 11.7% की वृद्धि और सेलेबल स्टील उत्पादन (Salable Steel Production) में 18.1% की वृद्धि हुई।

अगस्त माह में कोक ओवन (Coke Oven) और कोल केमिकल्स (CO&CC), एसएमएस-न्यू (SMS – New) तथा  हॉट रोल्ड कॉइल फिनिशिंग (Hot Rolled Coil Finishing) (HRCF) जैसी प्रमुख उत्पादन इकाइयों ने उत्पादन लक्ष्य का 100% हासिल किया, जबकि हॉट स्ट्रिप मिल (HSM) ने अपने उत्पादन लक्ष्य का 99% हासिल किया। कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम-III) की पीएलटीसीएम (PLTSM), बीएएफ (BAF) और एसपीएम-III (SPM – 3) इकाइयों में भी पहली बार उत्पादन लक्ष्य में 100% उपलब्धि हासिल की गई।

1 सितंबर को बीएसएल (BSL) के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी ने अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद के साथ इन विभागों का दौरा किया और इस्पातकर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर इन विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में  उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि अगस्त, 2023 माह में एसएमएस न्यू विभाग (SMS New Department) में हीट ब्लोन, हीट कास्ट एवं  क्रूड स्टील उत्पादन में नया दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड और सीआरएम-III (CRM – 3) के पीएलटीसीएम एवं बीएएफ में भी नया दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड बने।

गत माह कोक ओवेन में 510 ओवन पुशिंग, ब्लास्ट फर्नेस में चार फर्नेस परिचालन के साथ रिकॉर्ड 3,88,956 टन हॉट मेटल उत्पादन, एसएमएस-न्यू से 80,972 टन क्रूड स्टील उत्पादन, एचएसएम से 3,73,230 टन एचआर कॉइल उत्पादन,  सीआरएम-III से 66,131 टन सीआर सेलेबल सहित 3,67,989 टन सेलेबल स्टील डिस्पैच के साथ प्लांट ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ अगस्त महीने का उत्पादन हासिल किया है।

अगस्त माह में रिकॉर्डों की श्रृंखला में  सीआरएम-III के पीएलटीसीएम, बीएएफ और एसपीएम -III सहित सेलेबल स्टील के उत्पादन में भी एक नया मासिक रिकॉर्ड बना। इन उपलब्धियों के अलावा, एसएमएस न्यू में कनवर्टर डी1 के लिए रिकॉर्ड लाइनिंग लाइफ(Record Lining life) 1717 हासिल की गई, जबकि कुछ प्रमुख टेक्नो-इकोनोमिक मानकों जैसे बी.एफ. प्रोडक्टिविटी, कोक रेट और विशिष्ट ऊर्जा खपत,  बिजली खपत / टी बीएफ कोक, ग्रॉस सिंटर, हॉट मेटल, एचआर कॉइल इत्यादि में भी बेहतरी दर्ज की गई।

पिछले माह के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ  बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) चालू वित्त वर्ष के आने वाले महीनों में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बधाई हो…! इसी महीने से मिलेगा 9% बढ़ा हुआ HRA
Next: SAIL RSP ने अंतरिक्ष मिशन के लिए फिर भेजा स्पेशल स्टील

Related Stories

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.