Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ठेका श्रमिकों को चाहिए जीने लायक वेतन, जल्द सामूहिक दुर्घटना बीमा, और ये भी फैसले
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ठेका श्रमिकों को चाहिए जीने लायक वेतन, जल्द सामूहिक दुर्घटना बीमा, और ये भी फैसले

02/07/2023 1 minute read
SAIL-BSP-contract-workers-want-living-wage-group-accident-insurance-soon-and-these-decisions

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ठेका श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग की है। मांगों को लेकर सेल चेयरमैन के नाम ज्ञापन महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ जेएन ठाकुर को सौंपा गया। विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम उद्बोधन में ठेका श्रमिकों के विषय पर सहृदयता दिखाई थी, उससे ठेका श्रमिकों एवं यूनियन का विश्वास जगा है कि ठेका श्रमिकों के विषय पर सम्मानजनक वेतन दिलाने के लिए प्रयास होगा। बीएसपी में ठेका श्रमिकों द्वारा स्थाई प्रकृति एवं रखरखाव एवं सफाई को लेकर अधिकांश कार्य किया जा रहा है। बीएसपी के उत्पादन एवं लाभार्जन में, महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बीएसपी के ठेका श्रमिकों को जीने लायक वेतन दिया जाए
-बीएसपी के एचएसएलटी ठेका श्रमिकों को एस-1 ग्रेड में नियमित किया जाए!
-ठेका श्रमिकों को 21000 रुपये प्रतिमाह मूल वेतन निर्धारित किया।
-ठेका श्रमिकों को रात्रि भत्ता, कैंटीन भत्ता, आवास सुविधा या भत्ता दिया जाए।
-सभी ठेका श्रमिकों को साइकिल भत्ता दिया जाए।
-भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों का 15 लाख का सामूहिक दुर्घटना बीमा किया जाए।
-ठेका श्रमिकों के बच्चों को सामाजिक न्याय के तहत बीएसपी के स्कूलों में भर्ती एवं फीस में छूट दिया जाए।

जानिए बीएसपी की ओर से और क्या जानकारी दी गई…
महाप्रबंधक जेएन ठाकुर ने चर्चा में बताया कि स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के मांगों पर स्थानीय स्तर पर बीएसपी प्रबंधन द्वारा पूर्ण वास्तविक वेतन दिलाने के लिए उचित प्रयास किया जा रहा है। सामूहिक दुर्घटना बीमा करने के कार्य अंतिम चरण में है और अन्य समस्याओं को लेकर उच्च प्रबंधन स्तर पर सुधार किया जा रहा है।

बीएसपी के सभी गेटों में ठेका श्रमिकों को आने-जाने की सुविधा पर उच्च प्रबंधन से चर्चा किया जाएगा और उसके उपाय निकाले जाएंगे। बैठक में प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक ठेका प्रकोष्ठ विकास चंद्रा, यूनियन प्रतिनिधिमंडल में संजय कुमार साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, सुरेश कुमार, आर दिनेश, जसबीर सिंह, मनोहर लाल उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारियों की समस्याओं का खुला पिटारा, हो रहे लाखों नुकसान, 5 जुलाई को Bhilai में प्रदर्शन
Next: SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन का नाम उपयोग करने वाले अनाधिकृत लोग जाएंगे जेल

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.