Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: कर्मचारियों की तरह CISF जवानों की भी जान खतरे में, 2 और बैरक पर मंडराया खतरा, जर्जर आवासों से सबको निकालो बाहर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: कर्मचारियों की तरह CISF जवानों की भी जान खतरे में, 2 और बैरक पर मंडराया खतरा, जर्जर आवासों से सबको निकालो बाहर

27/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSP-Like-the-employees-the-lives-of-CISF-jawans-are-also-in-danger-2-more-barracks-are-in-danger-get-everyone-out-of-dilapidated-houses
  • भिलाई टाउनशिप के आवासों की स्थिति बेहतर नहीं है। आयेदिन छत का प्लास्टर टूट रहा। कहीं छज्जा गिर रहा। कहीं, फर्श उखड़े हुए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की सुरक्षा को संभालने वाले सीआइएसएफ (CISF) जवानों की जान वाकई खतरे में है। अगर, समय रहते उनके रहने का मुकम्मल इंतजाम नहीं किया गया तो किसी दिन अनहोनी की खबर आ जाएगी। गुरुवार शाम सेक्टर-3 स्थित बैरक का बरामदा ढह गया। यहां रहने वाले 105 जवानों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, बैरक संख्या ए और बी की स्थिति भी बेहतर नहीं बताई जा रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि स्थिति क्या है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: 105 जवानों के CISF बैरक का बरामदा ढहा, हादसे से मचा हड़कंप

बरामदा ढहने की खबर ने टेंशन बढ़ा दिया है। इसलिए सिविल डिपार्टमेंट की टीम शुक्रवार सुबह शेष दोनों बैरक का मुआयना करेगी। दीवार, पीलर आदि की पड़ताल के बाद ही इसका भी फैसला लिया जाएगा। अगर, रिपोर्ट नकारात्मक रही तो इन दो बैरक में रहने वाले जवानों को भी तत्काल किसी अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। सेल (SAIL) के सभी प्लांट की तरफ ही बीएसपी (BSP) में सीआइएसएफ (CISF) ने मोर्चा संभाला है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) का मामला होने की वजह से हड़कंप मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: देश का पहला PSU बना SAIL Rourkela Steel Plant, जिसकी खुद की होगी मालगाड़ी, ग्राहकों तक पहुंचाएगा प्रोडक्ट

भिलाई टाउनशिप के आवासों की स्थिति बेहतर नहीं है। आयेदिन छत का प्लास्टर टूट रहा। कहीं छज्जा गिर रहा। कहीं, फर्श उखड़े हुए हैं। नगर सेवाएं विभाग पर लापरवाही का आरोप लगता रहता है। कर्मचारी प्लांट में सेव दे रहे हैं और परिवार घर पर खतरों के बीच जिंदगी काट रहा है। अब कर्मचारियों की तरह सीआइएसएफ भी इसकी कैटेगरी में आ गई है।

इस पूरे मामले पर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के जनसंपर्क विभाग का कहना है कि इस्पात नगरी में सीआईएसएफ के जवानों के रहने के लिए सेक्टर-3 में उनके प्रांगण में ए, बी और सी 3 बैरक दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें:Bhilai Steel Plant: खेल मैदान संवारने के नाम पर 2 करोड़ का खेला…! घटिया निर्माण से माथा पीट रहा BSP खेल विभाग

गुरुवार शाम 5.30 बजे एक बैरक ‘सी’ का एक विंग का बरामदा अचानक झूल गया। उस समय सभी जवान रोलकॉल में थे तो कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ। भवन की स्थिति को देखते हुए सभी 105 जवानों को अन्यत्र भवन में तत्काल प्रभाव से शिफ्ट किया जा रहा है। बाकी दो बैरकों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro डिप्लोमाधारी यूनियन के महामंत्री का इस्तीफा, 13 अगस्त को चुनाव, पढ़िए पूरी प्रक्रिया
Next: Bhilai नगर निगम के PRO पीसी सार्वा बने धमतरी के डिप्टी कमिश्नर, कार्यभार किया ग्रहण

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.