Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: नंदिनी खदान के कर्मचारियों ने निकाली रैली, 40% ठेका श्रमिकों की छंटनी पर BMS ने खोला मोर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: नंदिनी खदान के कर्मचारियों ने निकाली रैली, 40% ठेका श्रमिकों की छंटनी पर BMS ने खोला मोर्चा

Azmat ali 05/06/2026 1 minute read
SAIL BSP Nandini mine workers rally BMS opens front against contract workers layoffs (1)

भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध खदान मजदूर संघ ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नंदिनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई इस्पात संयंत्र अंतर्गत नंदिनी लाइम स्टोन माइंस में कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के बीच बढ़ते असंतोष के बीच भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध खदान मजदूर संघ ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने नंदिनी माइंस प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर SAIL में प्रस्तावित 40 प्रतिशत ठेका श्रमिकों की कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

संघ के केंद्रीय महामंत्री उमेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं करीब 50 ठेका श्रमिकों ने आंदोलनात्मक कार्यक्रम में भाग लिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

40 प्रतिशत कटौती से नाराज कर्मचारी

खदान मजदूर संघ द्वारा पहली रैली निकाली गई। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन नेताओं ने कहा- SAIL में बड़ी संख्या में ठेका श्रमिकों की 40 प्रतिशत कटौती की योजना से मजदूरों और उनके परिवारों में भारी नाराजगी है। संघ का कहना है कि यह फैसला हजारों श्रमिकों के भविष्य को प्रभावित करेगा और इससे कार्यस्थलों पर असंतोष का माहौल बनेगा। ज्ञापन में प्रबंधन से मांग की गई है कि श्रमिकों की कटौती संबंधी निर्णय पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा श्रमिक संगठनों से चर्चा के बाद ही कोई फैसला लिया जाए।

ये है BMS की प्रमुख मांग
ठेका श्रमिकों की 40 प्रतिशत कटौती पर तत्काल रोक।
39 माह के एरियर एवं लंबित वेतन समझौते का शीघ्र भुगतान।
इंसेंटिव स्कीम का पुनरीक्षण।
SAIL की सभी यूनिटों में साप्ताहिक अवकाश को समान रूप से 15 सीएल एवं 30 ईएल के अनुरूप लागू करना।
कर्मचारियों को हॉस्पिटल अटेंडेंट की सुविधा उपलब्ध कराना।
नंदिनी क्षेत्र में कर्मचारियों के 650 स्क्वायर फीट के मकान लाइसेंस के आधार पर आवंटन।
नंदिनी अस्पताल में नियमित डॉक्टर, अटेंडेंट, मॉनिटर, ईसीजी मशीन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना।
कार्यालय एवं विभिन्न विभागों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
टाउनशिप की सड़कों, नालियों एवं बुनियादी सुविधाओं का सुधार।
वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों और ठेका श्रमिकों का नियमितीकरण।

प्रबंधन को चेतावनी
नेताओं का कहना है कि नंदिनी माइंस के कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, आवास, पेयजल और रोजगार सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने का फैसला स्थिति को और गंभीर बना सकता है।

बीएमएस नेताओं ने कहा कि श्रमिक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को भिलाई इस्पात संयंत्र के अन्य क्षेत्रों तक विस्तारित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में उमेश कुमार मिश्रा, सर्वेंदु शुक्ला, अशोक शर्मा, एन. रवि, हिम्मत सिंह रंधावा आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant से 3 हजार करोड़ की लोहा चोरी, जबकि एरियर में चाहिए करीब 1,000 करोड़, CMD साहब दीजिए ध्यान…
Next: SAIL NEWS: सीजीएम तथागत घोष को CET के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.