Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: सीजीएम तथागत घोष को CET के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: सीजीएम तथागत घोष को CET के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

Azmat ali 05/06/2026 1 minute read
SAIL NEWS Tathagata Ghosh Given Additional Charge of Executive Director CET

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के CET रांची में मुख्य महाप्रबंधक और सीजीएम (बोकारो सब-सेंटर) का अतिरिक्त दायित्व संभाल रहे तथागत घोष।

  • CET, SAIL की प्रमुख तकनीकी इकाई है, जो कंपनी के विभिन्न इस्पात संयंत्रों और परियोजनाओं को इंजीनियरिंग, डिजाइन और तकनीकी परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराती है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CET) में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। सेल ने वरिष्ठ अधिकारी तथागत घोष को CET के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वर्तमान में CET रांची में मुख्य महाप्रबंधक (कच्चा माल, स्टील एवं रोलिंग मिल्स तथा BE & IPSS) और सीजीएम (बोकारो सब-सेंटर) का अतिरिक्त दायित्व संभाल रहे तथागत घोष अब CET के कार्यकारी निदेशक के कार्यों और अधिकारों का भी निर्वहन करेंगे।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक पद पर नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती अथवा अगला आदेश जारी नहीं किया जाता। जो भी स्थिति पहले होगी, उसी के अनुसार यह अतिरिक्त प्रभार समाप्त हो जाएगा।

SAIL प्रबंधन के इस निर्णय को CET की परियोजनाओं, तकनीकी गतिविधियों और विभिन्न संयंत्रों को इंजीनियरिंग सहायता प्रदान करने वाले कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

CET, SAIL की प्रमुख तकनीकी इकाई है, जो कंपनी के विभिन्न इस्पात संयंत्रों और परियोजनाओं को इंजीनियरिंग, डिजाइन और तकनीकी परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराती है। SAIL के भीतर इस आदेश को संगठनात्मक नेतृत्व और परियोजना प्रबंधन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए अहम प्रशासनिक व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: नंदिनी खदान के कर्मचारियों ने निकाली रैली, 40% ठेका श्रमिकों की छंटनी पर BMS ने खोला मोर्चा
Next: BSP OA: बीएसपी अधिकारियों के लिए फ्री मेडिकल कैंप संडे को, परिवार संग आएंगे पूर्व अफसर भी

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.