Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Chairman: बोकारो स्टील प्लांट के DIC अमरेंदु प्रकाश के पास है दूसरी बार भी चेयरमैन बनने का मौका, 2030 में रिटायरमेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Chairman: बोकारो स्टील प्लांट के DIC अमरेंदु प्रकाश के पास है दूसरी बार भी चेयरमैन बनने का मौका, 2030 में रिटायरमेंट

12/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-Chairman-Bokaro-Steel-Plant-DIC-Amarendu-Prakash-has-a-chance-to-become-chairman-again-retirement-in-2030-1
  • मिथिला के अमरेंदु प्रकाश चेयरमैन की रेस में तीसरे से आए पहले नंबर पर।

अज़मत अली, भिलाई। सेल के नए चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश इंटरव्यू में धुरंधरों को पछाड़कर आगे निकल गई। चेयरमैन की रेस में दुर्गापुर स्टील प्लांट के डीआइसी बीपी सिंह और बीएसपी के अनिर्बान दासगुप्ता सबसे आगे माने जा रहे थे। सेल कारपोरेट आफिस के अधिकारी भी इस बात को स्वीकार रहे थे कि अमरेंदु प्रकाश ही कुछ बड़ा उलट-फेर कर सकते हैं, आखिरकार वैसा ही हुआ।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL के नए चेयरमैन बने बोकारो स्टील प्लांट के DIC अमरेंदु प्रकाश, सोमा मंडल की लेंगे जगह

आधुनिकीकरण योजना के बाद सेल का सबसे बड़ा प्लांट बोकारो स्टील प्लांट हो जाएगा। यहां लगातार 26 साल तक सेवा देने वाले अमरेंदु प्रकाश को सेल का मुखिया ही चुन लिया गया। खास बात यह है कि 1970 में जन्में अमरेंदु प्रकाश के पास दोबारा चेयरमैन बनने का पूरा मौका है। 2030 में रिटायरमेंट है। कैबिनेट से दो-तीन माह में मंजूरी मिलने के बाद वह कार्यभार भी संभाल लेंगे। लेकिन इनके सामने सेल प्रोजेक्ट, पूर्ण वेतन समझौता, बकाया एरियर, कर्मियों की घर वापसी बड़ा मुद्दा है। इन चुनौतियों से सामना होना है। बोकारो से इन्हीं के हाथों रणधीर सोनू सहित कई कर्मचारियों का दूसरे प्लांट ट्रांसफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:   टाउनशिप में कब्जों के खिलाफ सेक्टर 9 चौक पर 13 अप्रैल को प्रदर्शन करेंगे अधिकारी-कर्मचारी और भिलाईवासी

बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक अमरेंदु प्रकाश एकमात्र ऐसे डीआइसी हैं, जिनके पास बीएसएल, डीएसपी, आरएसपी, आइएसपी, अलाय का कार्यभार एक साथ रहा है। बीआईटी-सिंदरी से मेट्रोलॉजी में बी-टेक हैं। जुलाई 1991 में वह MTT के रूप में सेल बोकारो स्टील प्लांट से जुड़े। BSL में आज भी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बीएसएल में एक हॉट स्ट्रिप मिल और पीपीसी विभाग में काम किया है। उन्हें अप्रैल 2016 में सेल कारपोरेट आफिस कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

अमरेंदु प्रकाश 28 सितंबर 2020 से बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) सेल के प्रभारी निदेशक हैं। 30 साल का अनुभव, जिसमें बीएसएल में संयंत्र संचालन में 26 साल और सेल में अध्यक्ष के कार्यालय में 4 साल का अनुभव शामिल है। अमरेंदु प्रकाश ने 1991 में रोलिंग मिल्स में पोस्टिंग के साथ सेल में अपना करियर शुरू किया। बीएसएल में 20 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्टील रोलिंग और फिनिशिंग की कला में महारत हासिल की।

ये खबर भी पढ़ें:   EPS 95 पेंशन के हर टेंशन का पढ़ें जवाब, लाखों का फायदा या नुकसान, इन्हें नहीं मिलेगी पेंशन

अमरेंदु प्रकाश ने बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल), सेल के निदेशक प्रभारी का पद 28 सितंबर, 2020 को ग्रहण किया था । बीआईटी सिंदरी, से मेटलर्जी में बीटेक, वह एक निपुण टेक्नोक्रेट हैं और उनके पास 30 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें बीएसएल में संयंत्र संचालन में लगभग 26 साल और सेल निगमित कार्यालय, दिल्ली में 4 साल का अनुभव शामिल है।

बोकारो को देश का पहला ग्लोबल एक्टिव पार्टनर सिटी बनाया

बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी के उनके कार्यकाल के दौरान बोकारो स्टील प्लांट ने परिचालन के प्रत्येक क्षेत्र में एक नई ऊंचाई को छुआ। संयंत्र के अलावा टाउनशिप में भी बेहतरी के कई नए पहल किए गए, साथ ही बोकारो को देश का पहला ग्लोबल एक्टिव पार्टनर सिटी बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ।

ये खबर भी पढ़ें:   EPS 95 पेंशन: SAIL के ई-सहयोग से डॉक्यूमेंट डाउनलोड और EPFO पोर्टल पर करें अपलोड, ऑनलाइन आवेदन का ये तरीका

ये उपलब्धि भी अमरेंदु के खाते में

अमरेंदु प्रकाश ने 1997 और 2007 में हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के उन्नयन को समय पर पूरा करने, एचएसएम में ईआरपी और सिक्स सिग्मा प्रमाणन के कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में सेवा देने के लिए प्रौद्योगिकी हब की स्थापना के पीछे प्रेरक शक्ति थी। हॉट रोलिंग, पेटेंटिंग और कॉपीराइट गतिविधियों के समन्वय में अनुसंधान के लिए थिंक-टैंक। उनके सक्षम नेतृत्व में, रीहीटिंग फर्नेस के तकनीकी डिजाइन पर पेटेंट सफलतापूर्वक दायर किया गया।

जर्मनी, फ्रांस, इटली, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में दुनिया भर में व्यापक रूप से यात्रा करने वाले टेक्नोक्रेट, जिन्होंने अन्य लोगों के साथ-साथ स्टील मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने विशाल ज्ञान और अनुभव के लिए अत्यधिक मूल्यवर्धन किया है।

वर्ष 1999 में जवाहर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। झंझारपुर के बेलारही के अमरेंदु प्रकाश ने मिथिला का मान बढ़ाया है। झंझारपुर नगर पंचायत के बेलारही गांव निवासी कपिलेश्वर लाल दास के द्वितीय सुपुत्र अमरेंदु प्रकाश ने 1991 में बीएसएल में बतौर एमटीटी के पद पर ज्वाइन किया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: मर्चेंट मिल और वायर रॉड मिल ने टीम वर्क से रचा नया कीर्तिमान
Next: Bhilai टाउनशिप में कब्जे के खिलाफ आज शाम सेक्टर 9 चौक पर प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर अपील हो रही वायरल

Related Stories

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.