Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL E0 Exam: रीजनिंग ने उलझाया, कम्प्यूटर फ्रेंडली न होने से समय गंवाया, अच्छा प्रश्न आया, अब इंटरव्यू का साया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL E0 Exam: रीजनिंग ने उलझाया, कम्प्यूटर फ्रेंडली न होने से समय गंवाया, अच्छा प्रश्न आया, अब इंटरव्यू का साया

18/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-E0-Exam-Reasoning-confused-lost-time-due-to-not-being-computer-friendly-good-question-came-now-shadow-of-interview
  • रीजनिंग- Reasoning Question ने लोगों को काफी परेशान किया है। जबकि सब्जेक्ट से संबंधित सवालों ने आसानी दी।

अज़मत अली, भिलाई। SAIL E0 Exam: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों ने अधिकारी बनने के लिए शनिवार को दोबारा परीक्षा दे दिया है। बच्चों को परीक्षा केंद्र पहुंचाने वाले कर्मचारी शनिवार को खुद इम्तिहान देने पहुंचे। SAIL E0 Exam शुरू होने से पहले बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया था। भिलाई-3 के सिरसा कला परीक्षा केंद्र पर बिजली कुछ समय के लिए कट गई थी।

BSP की जमीन पर बन रहे इंडोर स्टेडियम की दीवार तेज हवा के झोंके से ढही, गुणवत्ता पर सवाल

परीक्षा शुरू होने से पहले ही सप्लाई बहाल हो गई, जिसके चलते परीक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक कर्मचारियों ने ऑनलाइन पेपर दिया। वर्क्स एरिया की तुलना में नॉन वर्क्स के कर्मचारी कम्प्यूटर फ्रेंडली रहे। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि पेपर बहुत अच्छा आया था।

रीजनिंग- Reasoning Question ने लोगों को काफी परेशान किया है। जबकि सब्जेक्ट से संबंधित सवालों ने आसानी दी। वहीं, जो कर्मचारी कम्प्यूटर फ्रेंडली नहीं थे, उन्हें परीक्षा में काफी दिक्कत हुई। कई सेक्शन वे हल ही नहीं कर पाए, क्योंकि समय नहीं मिला।

Rain In Chhattisgarh: मार्च में सावन का एहसास, बादल छाया, बिजली कड़की और जमकर बारिश, बत्ती गुल

वेतन पर्ची और छुट्‌टी भरने के अलावा कम्प्यूटर से कोई वास्ता नहीं रखने वाले कर्मचारी फंस गए। साई कॉलेज सेक्टर-6 परीक्षा केंद्र पर 220 कर्मचारियों को पहुंचना था, लेकिन 180 ही पहुंचे। 40 लोगों ने परीक्षा छोड़ दी।

इसी तरह अन्य सेंटरों के भी हालात बताए जा रहे हैं। पॉवर ब्लाइंग स्टेशन-पीबीएस के कर्मचारियों ने बताया कि पेपर को लेकर कोई दिक्तत नहीं हुई है। आउट आफ सब्जेक्ट कुछ भी नहीं था। लेकिन रीजनिंग ने पसीना छोड़ा दिया। कइयों ने तुक्का मारा है। जिन्होंने पहले से तैयारी की थी, उनका निकलना तय है।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट में नई और उन्नत मशीनों की सौगात, महिलाओं के हाथ कमान

दोपहर ढाई बजे जब कर्मचारी परीक्षा देकर बाहर निकले तो बारिश हो रही थी। लेकिन चेहरे पर सबके मुस्कान दिखी। कइयों ने विक्ट्री साइन तक दिखाया। बीएसपी के कई कर्मचारी स्कूली बच्चों की तरह सवालों के बारे में आपस में बातचीत करते दिखे।

एक कर्मचारी ने बताया कि लिखित परीक्षा में अधिकतर पास हो जाएंगे। लेकिन इंटरव्यू में पास होना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि कोटा के हिसाब से ही सीट तय है। इसलिए वहां लोगों का कटना तय है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP की जमीन पर बन रहे इंडोर स्टेडियम की दीवार तेज हवा के झोंके से ढही, गुणवत्ता पर सवाल
Next: इंडोर स्टेडियम गिरने पर अब सियासत शुरू, सांसद विजय बघेल ने बीएसपी, कलेक्टर, एसपी और आयुक्त को घेरा

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.