Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL वेज रिवीजन, एलाउंस और सीटीसी कमेटी की बैठक का इंतजार ही कर रहे कर्मचारी, प्रबंधन को एक और चेतावनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज रिवीजन, एलाउंस और सीटीसी कमेटी की बैठक का इंतजार ही कर रहे कर्मचारी, प्रबंधन को एक और चेतावनी

05/07/2023 1 minute read
SAIL-employees-waiting-for-wage-revision-allowance-and-CTC-committee-meeting-another-warning-1
  • पुरानी इंसेंटिव स्कीम लागू है, जिसके तहत बहुत कम राशि कर्मियों को मिल रही है। सेल लेवल पर ट्रांसफर के लिए गठित सीटीसी कमेटी की बैठक लंबे समय से नहीं हो रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मियों के 39 महीने का एरियर, नाइट शिफ्ट एलाउंस, हाउस रेंट एलाउंस सहित वेज रिवीजन के अन्य मुद्दों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की गई। ट्रांसफर के लिए गठित सीटीसी कमेटी की जल्द बैठक करने, इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन करने, ठेका श्रमिकों का वेज रिवीजन भी जल्द करने की मांग को लेकर स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक ने बुधवार को बोरिया गेट पर प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर कड़े कदम उठाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें   SAIL NJCS Meeting 2023: अलॉय स्टील प्लांट के नियमित और ठेका मजदूरों ने पहले प्रदर्शन, फिर निकाली रैली, चेयरमैन का खींचा ध्यान

1 जनवरी 2017 से लागू होने वाले सेल कर्मियों के वेज रिवीजन के लिए 22 अक्टूबर 2021 को एमओयू हुआ था। सेल प्रबंधन ने सब कमेटी गठित कर तीन चार महीने में वेतन समझौता पूर्ण कर लेने का आश्वासन यूनियन नेताओं को दिया था। इसी बीच यूनियनों के विरोध के बावजूद सेल प्रबंधन ने तरफा निर्णय लेते हुए ग्रेच्युटी पर सीलिंग लगा दिया। एमओयू के 20 महीने बाद भी अभी तक कर्मचारियों के 39 महीने के एरियर्स, नाइट शिफ्ट एलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस सहित अन्य मुद्दों पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

ये खबर भी पढ़ें   SAIL DGM के गंभीर आरोप: चेयरमैन को तलब किया अनुसूचित जाति आयोग ने, सुनवाई से पहले GM मानस रथ का ट्रांसफर

भिलाई में बहुत पुरानी इंसेंटिव स्कीम लागू है, जिसके तहत बहुत कम राशि कर्मियों को मिल रही है। सेल लेवल पर ट्रांसफर के लिए गठित सीटीसी कमेटी की बैठक लंबे समय से नहीं हो रही है। ठेका श्रमिकों के वेज रिविजन के लिए भी सेल प्रबंधन ने एक सब कमेटी का गठन किया, लेकिन आज तक ठेका श्रमिकों का भी वेज रिविजन नहीं हो पाया है। इससे आक्रोशित स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक ने बुधवार को बोरिया गेट पर प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें   Social Media ज्ञान: SAIL कर्मचारियों को हर साल डेढ़ लाख तक नुकसान, संगठन को मारना है लात तो मारिए, आलोचना और प्रशंसा से क्या मिला…

प्रदर्शन में यूनियन नेताओं ने प्रबंधन के इस कदम को कर्मियों को उकसाने वाला कदम बताते हुए सेल प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द एनजेसीएस की मीटिंग बुलाकर इन मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो इंटक यूनियन कड़े कदम उठाएगी। प्रदर्शन के बाद सेल चेयरमैन के नाम का ज्ञापन आईआर विभाग के उप महाप्रबंधक विकास चंद्रा को सौंपा गया।

ये खबर भी पढ़ें   SAIL हाउस लीज पर बड़ा Updates: जिला पंजीयन अधिकारी के अधिकार क्षेत्र के बाहर की बात, कैसे कराएंगे पुरानी दर पर रजिस्ट्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ये बोले…

इस दौरान बीएसपी प्रबंधन से वरिष्ठ प्रबंधक रोहित हरित उपस्थित थे। प्रदर्शन में इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पूरण वर्मा, एसके बघेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार कीचलू, पीवी राव, एस रवि, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, गिरिराज देशमुख, अजय कुमार मार्टिन, सुनील खिचड़िया, दीनानाथ सिंह सार्वा, जीआर सुमन, उप महासचिव धनेश प्रसाद, रमाशंकर सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, जयंत कुमार बराटे, पीके विश्वास, शिव शंकर सिंह, अनिमेष पसीन, रेशम राठौर, के रमन मूर्ति, राजकुमार, गुरुदेव साहू, जीके अग्रवाल आदि प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हाउस लीज पर बड़ा Updates: जिला पंजीयन अधिकारी के अधिकार क्षेत्र के बाहर की बात, कैसे कराएंगे पुरानी दर पर रजिस्ट्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ये बोले…
Next: SAIL NJCS मीटिंग 2023: चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने मजदूरों पर जताया था दुख, अब हक देने की बारी, 750 रुपए से ज्यादा देने के मूड में नहीं प्रबंधन

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.