सेल जूनियर आफिसर प्रमोशन पॉलिसी में और सुधार की जरूरत, डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांग पर सेफी ने लिखी चिट्ठी

SAIL Junior Officer Promotion Policy Needs Further Improvement SEFI Writes to Management on Demand of Diploma Engineers
  • बेहतर मॉनीटरिंग के लिए जूनियर लेवल पर सभी इकाईयों में अधिकारियों का होना अति-आवश्यक है।
  • बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सुझाव तत्काल सकारात्मक पहल करते हुए इन मांगों के लिए सेल प्रबंधन को पत्र लिखा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल जूनियर आफिसर प्रमोशन पॉलिसी में और सुधार की जरूरत है। सेल सेल प्रबंधन की ओर से जारी पॉलिसी में और सुझाव दिए गए हैं। सेफी चेयरमैन नरेन्द्र कुमार बंछोर की दिसंबर-2025 मे दिए गए सुझाव के अनुरूप वर्तमान में जारी जेओ प्रमोशन पालिसी मे कई सुधार कर, गैर-कार्यपालक वर्ग से कार्यपालक वर्ग हेतु प्रमोशन पालिसी-2026 जारी किया गया।

सेफी चेयरमैन नरेन्द्र कुमार बंछोर ने इस सुधार हेतु सेल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही श्री बंछोर ने इसमे और सुधार की गुंजाइश को ध्यान मे रखते हुए इस पालिसी को और आकर्षक व बेहतर बनाने हेतु सेल प्रबंधन को पत्र लिखा है, जिससे सेल के अधिक से अधिक कर्मचारियों लाभान्वित हो सके।

हाल ही में बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने अध्यक्ष राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा कार्यवाहक अध्यक्ष घनश्याम साहू के नेतृत्व में सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर को ज्ञापन सौंपा। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू, उपाध्यक्ष उषाकर चौधरी, संगठन सचिव अजय तमोरिया, कृष्णमूर्ति, लुमेश, ऋषभ घोष सहित बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर्स उपस्थित थे। इस बैठक में ओए-बीएसपी उपाध्यक्ष रेमी थॉमस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस संदर्भ में बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन में सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर से मुलाकात कर जेओ पॉलिसी में आवश्यक सुधार हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए और मदद की अपील की।

बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सुझाव को ध्यान में रखते हुए श्री बंछोर ने तत्काल सकारात्मक पहल करते हुए इन मांगों के लिए सेल प्रबंधन को पत्र लिखा है।

जेओ प्रमोशन पॉलिसी में सुधार की जरूरत को ध्यान मे रखते हुए श्री बंछोर ने सेल के निदेशक कार्मिक से अनुरोध किया कि युवा कार्मिकों को बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए जेओ प्रमोशन पालिसी में सुझाए गए संशोधन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सेल के विभिन्न इकाइयों में ग्रेजुएट इंजीनियर्स एवं अनुभवी डिप्लोमा इंजीनियर्स बड़ी संख्या में गैरकार्यपालक वर्ग में कार्यरत हैं।

अतः इनके योग्यता व अनुभव का समुचित उपयोग किया जाना उचित होगा। जिससे अधिकारियों की कमी से जूझ रहे विभागों को बेहतर इंजीनियर्स/शिफ्ट इंचार्ज उपलब्ध हो पाएंगे।

इसके लिए वर्तमान में सेल में गैर-कार्यपालक से कार्यपालक पदोन्नति की पॉलिसी (जूनियर आफिसर्स प्रमोशन पॉलिसी) में आवश्यक संशोधन करके कंपनी में कार्यरत युवा इंजीनियरों/डिप्लोमाधारकों को चयनित कर उनकी क्षमताओं का समुचित उपयोग किया जा सकता है। सेफी चेयरमेन ने जेओ पालिसी में सुधार हेतु विभिन्न सुझाव दिए है।

सेल में वर्तमान व्यावसायिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्येक संयंत्र में विशेष रूप से जूनियर लेवल में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की कमी है। सेल में कई इकाईयों में आधुनिकीकरण के बाद धीरे-धीरे आउट सोर्सिंग के माध्यम से कार्य हो रहे हैं।

अतः इन कार्यों के बेहतर मॉनीटरिंग के लिए जूनियर लेवल पर सभी इकाईयों में अधिकारियों का होना अति-आवश्यक है। अतः आवश्यक संशोधन कर प्रमोशन पालिसी को बेहतर बनाया जाए जिससे युवा इंजीनियरों/डिप्लोमाधारकों को उत्कृष्ट निष्पादन हेतु प्रेरित किया जा सके।