Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: ठेका मजदूरों का सालाना 200 करोड़ की लूट का आरोप, सीबीआई करे जांच, BSL में गूंजा भ्रष्टाचारियों प्लांट छोड़ों
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: ठेका मजदूरों का सालाना 200 करोड़ की लूट का आरोप, सीबीआई करे जांच, BSL में गूंजा भ्रष्टाचारियों प्लांट छोड़ों

09/08/2023 1 minute read
SAIL-NEWS-Annual-loot-of-200-crores-of-contract-workers-CBI-should-investigate-echoing-in-BSL-the-corrupt-leave-the-plant3
  • अगस्त क्रांति दिवस पर बोकारो स्टील प्लांट में एचएमएस का विरोध प्रदर्शन।
  • अगस्त क्रांति पर राजेंद्र सिंह ने नारा दिया-प्लांट मजदूरों का है, भ्रष्टाचारियों प्लांट छोड़ो।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए ग हैं। भ्रष्ट अधिकारियों एवं ठेकेदारों के गठजोड़ से ठेका मजदूरों के हक का सालाना 200 करोड़ रूपये की लूट का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की गई है। हिंद मजदूर सभा से संबद्ध क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ द्वारा सेल बोकारो स्टील के मजदूर और ठेका मजदूरों के लंबित मांगों के समर्थन में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विराट प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह विराट प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ना सिर्फ बोकारो प्रबंधन बल्कि सेल प्रबंधन पर भी जमकर बरसे। राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने नारा दिया था ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो। आजादी मिली, मगर आज आजादी के 75 वर्ष बाद भी यहां के मजदूर खास कर ठेका मजदूर गुलामी और दासता को मजबूर हैं।

लंबे इंतजार के बाद सेल के मजदूरों का वेज रिवीजन का MOU हुआ। मगर सेल प्रबंधन इतनी लचर और सुस्त है कि अब तक वेज रिवीजन का पूर्ण लाभ मजदूरों को नहीं मिल सका है। आज भी 39 महीने का एरियर जो कि मजदूरों की खून पसीने की कमाई है। प्रबंधन दबाकर बैठी है।

राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि रात्रि पाली भत्ता का नुकसान भी मजदूरों को उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं क्षमता से अधिक उत्पादन लक्ष्य तय कर प्रबंधन मजदूरों के इंसेंटिव रिवॉर्ड पर भी छुरी चलाने से बाज नहीं आ रही है। मजदूरों का पेट काटकर अधिकारियों की झोली भरी जा रही है।

दूसरी ओर ठेका मजदूरों की स्थिति और भी दयनीय है। कारखाना में भवन निर्माण एवं बीड़ी पत्ता का मिनिमम वेज सुनने से ही हास्यास्पद लगता है। मगर यहां यही नियम है। वह भी मिनिमम वेज लगभग 90% मजदूरों को नहीं मिलता है, जो मजदूर मिनिमम वेज के लिए आवाज को उठाते है, उसे प्लांट से बाहर निकाल दिया जाता है।

मजदूरों का भांति भांति प्रकार से शोषण की कला में यहां के अधिकारी पारंगत हो चुके हैं। ठेका मजदूरों के ग्रुप इंश्योरेंस पर इन्होंने कई वादे किए, मगर ग्रुप इंश्योरेंस नहीं किया। सिर्फ कोरा वादा। सेल के ही कई इकाइयों में ठेका मजदूरों को ग्रेच्युटी मिलता है। मगर बोकारो प्रबंधन को सिर्फ उत्पादन का रिकॉर्ड हासिल करना है। बाकी मजदूर मरते हैं तो मरे…।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार तो इतनी चरम पर है कि ठेका मजदूरों की गाढ़ी कमाई जैसे मिनिमम वेज, ए. डब्ल्यू.ए.,फाइनल का हर वर्ष लगभग 200 करोड़ अधिकारी और ठेकेदार मिलकर बंदरबांट कर रहे हैं। आज इस प्रदर्शन के माध्यम से मैं इस लूट की सीबीआई जांच की मांग करता हूं।

प्रदर्शन करने वालों ने नारेबाजी की और कहा-नगरसेवक पूरी तरह से नगद सेवा बन चुकी है। हजारों आवासों को अवैध रूप से भाड़े पर लगाकर अधिकारी बिचौलिए के माध्यम से जेबें भर रहे हैं। सिर्फ इसी वजह से डी एवं सी टाईप के आवास को लाइसेंस पर नहीं दिया जा रहा है।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल की दशा और डॉक्टरों का व्यवहार तो पूछिए भी नहीं। इलाज की तो छोड़िए गंभीर बिमारी के बावजूद मजदूरों का M.I.B तो किया जाता है। मगर अनफिट नहीं किया जाता है और ना ही रेफर किया जाता है। मतलब शुद्ध रूप से सेल/ बोकारो प्रबंधन भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है।

राजेंद्र सिंह ने कहा-आज अगस्त क्रांति की जयंती पर मजदूरों की ओर से एक ही नारा देना चाहूंगा ‘प्लांट मजदूरों का है भ्रष्टाचारियों प्लांट छोड़ो’। अंत में श्री सिंह ने कहा कि 4 अगस्त को सेल चेयरमैन से वार्ता में हमने साफतौर पर मांग की है कि अगस्त माह में एनजेसीएस की बैठक बुलाकर सभी लंबित मामलों का निपटारा करें। अगर प्रबंधन लंबित मामलों के निपटारे में टालमटोल करती है तो 9-10 सितंबर 2023 को दुर्गापुर में होने वाली यूनियन के महासम्मेलन में आर पार की आखिरी लड़ाई की घोषणा के साथ सैकड़ों मजदूर दिल्ली सेल अध्यक्ष कार्यालय कूच करने को बाध्य होंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: पूर्व फौजियों और किन्नरों ने अंगदान का लिया संकल्प
Next: बीएसपी के कोक ओवन के कर्मचारी कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
Hit Chintak Cooperative Credit Society to Pay Dividend General Meeting on September 27
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हित चिंतक सहकारी ऋण समिति देगी 9% लाभांश, 27 सितंबर को आमसभा में होगी घोषणा

Azmat ali 21/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.